हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर - 2012

हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर – 2012

81. मौलाना हसरत मोहानी ने संविधान सभा द्वारा पारित भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया क्योंकि उनके अनुसार :
A. संविधान भारतीयता की चेतना से रहित था।
B. राज्यों को केन्द्र का वशवर्ती बना दिया गया था।
C. यह जनविरोधी था।
D. इसमें गाँधीदर्शन प्रतिबिम्बित नहीं हो रहा था।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

82. एक गणतंत्र के रूप में भारत के अग्रगामी प्रयाण के प्रारंभ में ही सच्ची उदारवादी लोकतांत्रिक चेतना का प्रमाण देते हुए प्रसिद्ध व्यंग्य चित्रकार शंकर से यह आग्रह किसने किया था,”शंकर मुझे मत बख्शना” ?

A. पंडित जवाहरलाल नेहरू
B. गोविंद वल्लभ पंत
C. सी. राजगोपालाचारी
D. सरदार पटेल

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

83. श्रीकृष्ण के बाल्यकाल की घटनाओं का चित्रण करने वाली अनोखी चित्रपट कला वृन्दावन वस्त्र का उद्गम स्थल है :
A. उत्तर प्रदेश
B. गुजरात
C. असम
D. त्रिपुरा

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

84. अधोलिखित में से मौलाना फजले हक़ खैराबादी का वंशज कौन है, जिन्हें ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध उठ खड़े होने के अपराध में आजीवन निर्वासन की सजा देकर अण्डमान भेज दिया गया था ?
A. नज़मा हेपतुल्लाह
B. हामिद अंसारी
C. जावेद अख्तर
D. राशिद अल्वी

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

85. प्रथम स्वातंत्र्य युद्ध के दौरान देशवाशियों को इन शब्दों में किसने प्रेरित किया :
“हमारी राय है कि विदेशियों का शासन भारत पर न भऔ चाहिजै और हम फौज की तैयारी कर रहे हैं सो अंगरेजन से लड़वौ बहुत जरूरी है। ”
A. रानी लक्ष्मीबाई
B. तात्या टोपे
C. राणा बेनी माधव
D. पेशवा नाना साहिब

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

86. किस घटना के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइट की पदवी का परित्याग कर दिया था ?
A. बंग भंग
B. लोकमान्य तिलक का निर्वासन
C. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड
D. भगतसिंह को फाँसी

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

87. मरणोपरान्त भारत रत्न सम्मान से सर्वप्रथम किसे सम्मानित किया गया ?
A. इन्दिरा गांधी
B. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
C. लाल बहादुर शास्त्री
D. सरदार वल्लभभाई पटेल

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

88. हिमालयी दर्रा बोमडिला किस राज्य में अवस्थित है ?
A. सिक्किम
B. हिमाचल प्रदेश
C. अरुणाचल प्रदेश
D. उत्तराखण्ड

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

89. कंचनजंगा जैवक्षेत्र किस राज्य में रेखांकित किया गया है ?
A. उत्तराखण्ड
B. पश्चिम बंगाल
C. सिक्किम
D. अरुणाचल प्रदेश

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

90. ऋषि याज्ञवल्क्य और गार्गी के मध्य हुआ संवाद किस उपनिषद् में सन्निहित है ?
A. कठ
B. केन
C. मुण्डक
D. वृहदारण्यक

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

91. एक पंथनिरपेक्ष राज्य होने के बावजूद स्वयं भारतीय संविधान में कुछ राज्यों की संचित निधि में से ‘देवासवोम’ न्यास के लिए रियासती विलीनीकरण समझौते के फलस्वरूप अनुदान की व्यवस्था की गयी है। वह रियासत थी :
A. जम्मू-कश्मीर
B. तंजौर
C. मैसूर
D. ट्रावनकोर कोचीन

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

92. किस संविधान संशोधन ने अनुच्छेद 45 को चौथे भाग (निदेशक तत्व) से निकालकर अनुच्छेद 21A के रूप में तीसरे भाग (मूल अधिकार) में स्थानान्तरित कर दिया है ?
A. 86वाँ संशोधन
B. 25वाँ संशोधन
C. 73वाँ संशोधन
D. 90वाँ संशोधन

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

93. किस प्रधान मंत्री के शासनकाल में संपत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की सूची से निकाल दिया गया ?
A. राजीव गांधी
B. मोरारजी देसाई
C. इन्द्र कुमार गुजराल
D. एच. डी. देवगौड़ा

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

94. पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन एवं पुनरावलोकन किसके द्वारा किया जाता है ?
A. संघीय मंत्रिमंडल
B. आर्थिक मामलों विषयक केविनेट समिति
C. राष्ट्रीय विकास परिषद्
D. वित्त मंत्रालय

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

95. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति की जाती है :
A. भारत के राष्ट्रपति द्वारा
B. विधि मंत्री द्वारा
C. सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा
D. राष्ट्रपति की अनुमति से भारत के न्यायाधीश द्वारा

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

96. संविधान का अनुच्छेद 28 निषिद्ध करता है ?
A. जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव
B. साम्प्रदायिक घृणा का फैलाव
C. सरकारी शिक्षण संस्थाओं में धार्मिक शिक्षा
D. अस्पृश्यता

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

97. मोती का मुख्य घटक होता है :
A. कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट
B. कैल्शियम सल्फेट
C. कैल्शियम ऑक्साइड और कैल्शियम सल्फेट
D. केवल कैल्शियम कार्बोनेट

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

98. प्याज को छीलने या काटने पर आँखों में प्रभूत मात्रा में आँसू आने का कारण है :
A. प्याज की कोशिकाओं में विद्यमान गंधक
B. कोशिकाओं में एमीनो एसिड की उपस्थिति
C. मैग्नीशियम की उपस्थिति
D. अमोनिया गैस की उपस्थिति

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

99. आयोडीनयुक्त नमक की मानव शरीर में क्या भूमिका है ?
A. थाइराइड ग्रंथि के कार्य का नियमन करना
B. अग्न्याशय ग्रंथि को सक्रिय बनाना
C. गुर्दों की क्रियाशीलता को तीव्रता प्रदान करना
D. मस्तिष्क की कोशिकाओं को सशक्त बनाना

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

100. किस चीज की कमी रतौंधी में फलित होती है ?
A. विटामिन ‘ए’ की कमी
B. भोजन में हरी सब्जियों की अपर्याप्तता
C. विटामिन ‘बी’ की कमी
D. आँखों की समुचित देख-रेख में कमी

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.