हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर - 2012

हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर – 2012

101. हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पौर्वात्य दर्शन के आचार्य पद को स्वीकार करने हेतु सर्वप्रथम किस भारतीय विभूति को आमंत्रित किया गया ?
A. डॉ. एस. राधाकृष्णन्
B. स्वामी विवेकानंद
C. स्वामी रंगनाथानंद
D. श्री अरविन्द

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

102. 18 फरवरी, 1911 के दिन भारत में पहली वाणिज्यिक नागरिक उड़ान किन स्थानों के बीच सम्पन्न हुई ?
A. इलाहाबाद-नैनी
B. इलाहाबाद-वाराणसी
C. मुंबई-पुणे
D. देहली-अमृतसर

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

103. मॉण्टेगू-चेम्सफोर्ड सुधारों की अपर्याप्तताविषयक यह टिप्पणी किसकी थी ?
“प्रभात हुआ पर सूर्य कहाँ है ?”
A. लोकमान्य तिलक
B. लाला लाजपत राय
C. देशबंधु चितरंजनदास
D. एम. आर. जयकर

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

104. “मेरी महत्वाकांक्षा मुस्लिम गोखले बनने की है।”
अपनी महती राजनीतिक अभिलाषा की अभिव्यक्ति उपर्युक्त शब्दों में किसने की ?
A. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
B. मोहम्मद अली जिन्ना
C. मोहम्मद करीम छागला
D. मौलाना हसरत मोहानी

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

105. अहोभाव से आधुनिक भारत में स्वामी विवेकानंद के स्थान को “मानव जाति को भारत की महानतम देन” के रूप में किसने रेखाङ्कित किया है ?
A. श्री अरविंद
B. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस
C. भगिनी निवेदिता
D. रवीन्द्रनाथ टैगोर

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

106. एडवर्ड सप्तम् के राज्यारोहण का उत्सव मनाने के लिए 1903 ई. में आयोजित दिल्ली दरबार में उपस्थित होने के वायसरॉय लार्ड कर्जन के आदेश की अवहेलना करने का साहस किस देशी रियासत के शासक ने दिखाया ?

A. मण्डी
B. सुकेत
C. मेवाड़
D. बड़ौदा

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

107. सन् 1921 ई. में महात्मा गाँधी के साबरमती आश्रम की स्थापना के लिए डेढ़ लाख रु. की धनराशि की व्यवस्था करने का श्रेय किसे है ?
A. जमनालाल बजाज
B. राजा बल्देवदास बिड़ला
C. डॉ. प्राणजीवनदास मेहता
D. आदमजी पीरभाय

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

108. महात्मा गांधी की कृति ‘हिन्द स्वराज’ की रचना किस लेखन विधि में हुई है ?
A. डायरी लेखन
B. पत्र लेखन
C. संपादक और पाठक के बीच वार्तालाप
D. निबन्ध

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

109. मूलतः हिन्द स्वराज है :
A. स्वराज की रुपरेखा
B. सभ्यता का विमर्श
C. ग्रामोत्थान की योजना
D. औपनिवेशिक शासन के खतरे का खुलासा

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

110. महात्मा गाँधी के अनुसार आधुनिक सभ्यता की सबसे बड़ी उपलब्धि है :
A. व्यापक विनाश के हथियारों का आविष्कार
B. बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में सक्षम मशीनें
C. समय व स्थान की दूरी का न्यूनीकरण
D. भौतिक सुविधाओं का बाहुल्य

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

111. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से पूर्व जनमानस को आन्दोलित करने वाली भावनाओं को अधोवर्णित प्रभावी काव्याभिव्यक्ति किसने प्रदान की :
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटि तानी थी
बूढ़े भारत में आयी फिर से नयी जवानी थी
दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी
चमक उठी सन् सत्तावन में वह तलवार पुरानी थी
A. माखनलाल चतुर्वेदी
B. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
C. सुभद्राकुमारी चौहान
D. महादेवी वर्मा

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

112. सन् 1924 में प्रकाशित ‘हिन्द स्वराज’ का प्रथम अमरीकी संस्करण किस शीर्षक से प्रकाशित हुआ ?
A. सरमन ऑन द माऊण्ट
B. सरमन ऑन द सी
C. कमांडमेंट ऑफ एन ईस्टर्न सेज
D. विजन ऑफ ए बैटर वर्ल्ड

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

113. आर. सी. दत्त की महत्त्वपूर्ण कृति “इकोनॉमिक हिस्टरी ऑफ इंडिया” के अध्ययन के उपरांत महात्मा गाँधी ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की ?
A. ब्रिटिश शासन शैतानी शासन था।
B. देश के हृदय का रक्त चूसा जा रहा था।
C. उनके नेत्र अश्रुपूरित हो गए।
D. ब्रिटिश शासन एक अभिशाप था।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

114. किसी वस्तु का परित्याग करने हेतु कौन सी मनोदशा महात्मा गाँधी के अनुसार अनुकूल थी ?
A. प्रबल कर्त्तव्य चेतना से स्पंदित होने पर
B. भौतिक पदार्थों की व्यर्थता का बोध होने के पश्चात्
C. वांछित वस्तुओं का बेहतर विकल्प मिलने पर
D. भौतिक संसार की क्षणभंगुरता पर चिंतन के पश्चात्

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

115. महात्मा गाँधी के प्रति अपनी तीव्र नापसंदगी को जाहिर करते हुए विंस्टन चर्चिल ने उन्हें ‘भारत का अर्द्धनग्न फकीर’ की संज्ञा किस अवसर पर प्रदान की ?
A. असहयोग आन्दोलन की उर्मिलता के दौरान
B. सविनय अवज्ञा आन्दोलन की हलचल के समय
C. दांडी यात्रा के समय
D. भारत छोड़ो आन्दोलन के समय

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

116. किस पुस्तक के विषय में महात्मा गाँधी ने यह अभिमत व्यक्त किया है कि इसका लेखन ‘रक्त व आँसुओं’ से हुआ है ?
A. द व्हाइट स्लेव्ज ऑफ इंग्लैण्ड
B. द किंगडम ऑफ गॉड इज विदिन यू
C. अन्टू दिस लास्ट
D. ए न्यू क्रूसेड

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

117. भारतीय संविधान की उद्देशिका की विचक्षणता से कौन से विख्यात राजनीतिक चिंतक इतने प्रभावित हुए कि सामाजिक और राजनीतिक सिद्धान्त पर अपने महत्वपूर्ण ग्रंथ का श्रीगणेश उन्होंने शब्दशः उद्दत करके किया ?
A. आचार्य हेरल्ड जे. लास्की
B. सर अर्नेस्ट बार्कर
C. सर आईवर जेनिंग्ज
D. आचार्य के. सी. व्हीयर

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

118. “मनुष्यता और मातृभूमि के कल्याण के लिए गाँधी जैसे विरल व्यक्तित्व इस धरती पर यदा-कदा ही अवतरित होते है” – महात्मा गाँधी का यशोगान इन शब्दों में किसने किया ?
A. अल्बर्ट आइन्स्टीन
B. रोमां रोलां
C. रवीन्द्रनाथ टैगोर
D. डॉ. प्राणजीवनदास मेहता

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

119. महात्मा गाँधी सन् 1936 और 1945 के मध्य अपने शिमला प्रवास के दौरान प्रायः मेनोरविल में ठहरते थे। यह भवन किसकी मिल्कियत था ?
A. अमृता शेरगिल
B. राजकुमारी अमृत कौर
C. सर कैनेथ फिट्ज
D. मोहनसिंह ऑबेरॉय

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

120. ब्रिटिश राज के दौरान शिमला पर एक निगाह दौड़ाने के बाद किसका आक्रोश इन शब्दों में फूट पड़ा था : “यदि किसी को कहा जाय कि बन्दरों ने इसका निर्माण किया है तो इतना ही कहा जा सकता है कि क्या कमाल के बन्दर हैं – यदि वे दोबारा ऐसी कोशिश करें तो उन्हें गोली से उड़ा दो।”
A. सर एडविन लुटियन्स
B. लेडी कर्जन
C. लेडी डफरिन
D. इरिस मेरी बटलर

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.