मानवीय निर्देशों को कम्प्यूटर के समझने योग्य संकेतों में परिवर्तित करने के लिए जिन युक्तियों का प्रयोग किया जाता है उन्हें इनपुट युक्तियाँ कहते है। जैसे – कीबोर्ड, माऊस आदि।
इनपुट डिवाइस दो प्रकार की होती है।
1.Online
2.Offline
Table of Contents
Online input device
वे devices जो कंप्यूटर से connect होकर डाटा को इनपुट करने का कार्य करती है। अॉनलाईन इनपुट डिवाइस कहलाती है। जैसे
- Keyboard
- Mouse
- Scanner
- Joy Strick
- Track ball
- Digiting tablet
- MICR
- OCR
- OMR
- BCR
- Light pen
- Touchscreen
- Voice Recognition
Key board (की बोर्ड)

यह सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली ऑनलाइन इनपुट डिवाइस है। इससे text, number, symbol आदि को कम्प्यूटर के अंदर इनपुट किया जाता है। एक स्टैंडर्ड कीबोर्ड में 101 key होती है, कीबोर्ड key को चार भागों में बॉटा गया है।
- Function key
- Alfa – numeric key
- Numeric key
- Special key
- Function key :- यह key कीबोर्ड में सबसे ऊपर होती है। इनकी संख्या बारह (F1-F12) होती है।
- F1 कम्प्यूटर पर काम करते समय हमें जब भी मदद की आवश्यकता होती है तब इस Key का उपयोगो करते है।
- F2 कम्प्यूटर पर इस कुंजी की सहायता से किसी भी फोल्डर एवं फाइल का नाम बदल सकते है।
- F3 कम्प्यूटर पर इस कुंजी की सहायता से किसी भी फोल्डर फाइल चित्र आदि को खोजने के लिए काम में लिया जाता है।
- F4 Alt के साथ F4 दबाने से चालू प्रोग्राम बंद हो जाएगा।
- F5 कम्प्यूटर को इस कुंजी की सहायता से ताजा (Refresh) कर सकते है और वेब पेज कों दुबारा लोड कर सकते है।
- F6 वर्ड में काम करते समय इस कुंजी को दो बार दबाने से मेनू बार सक्रिय हो जाती है।
- F7 वर्ड में काम करते समय वर्तनी और व्याकरण से सम्बन्धि गलती को सुधारने के लिए इस कुंजी की सहायता ली जाती है।
- F8 कम्प्यूटर में विंडो लोड करते समय इस कुंजी को दबाकर बूट प्रक्रिया चालू की जा सकती है।
- F9 वर्ड में इस कुंजी की सहयता से सलेक्सन को हटाया जाता है और यह बूट प्रक्रिया चालू करने के काम में भी ली जाती है।
- F10 कम्प्यूटर पर इस कुंजी की सहायता प्रोग्राम की मेनू बार को संक्रिय करने के काम में ली जाती है। और Shift के साथ F10 दबाने से डेस्कटॉप पर Right Click का कार्य करता है।
- F11 किसी भी स्क्रीन को फुल स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
- F12 वर्ड में कार्य करते समय इस कुंजी की सहायता से Save as विंडो खुल जाती है। और फाईल को सेव कर सकते है।
- Alfa-Numeric key यह कि बोर्ड के मध्य का हिस्सा होता है यह key सबसे महत्वपूर्ण key होती है। इसमें A TO Z, a TO z, 0 TO 9 ~ ! @ # $ % ^ & * ( ) होते है।
- Numeric key :- यह की बोर्ड में दाये तरफ होती है। इसमें कुल 17 की होती है।[spacer height=”20px”]
- Special Key :- इनकी संख्या की बोर्ड में कम होती है इनसे कम्प्यूटर के special कार्य जाते है। जैसे :- screen printing, scroll lock, insert, power button, home, End, Insert etc.
Mouse (माउस)
यह GUI (Graphic User Interface) में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाली pointer input device है। इसका विकास 1980 के दशक के बाद किया गया था। इसका आकार माउस (चूहें) के समान होने के कारण इसे माउस कहा जाता है। इसमें कुल तीन बटन होते हे। Left and Right Button और बीच में एक Scroll button होता है।
माउस तीन प्रकार के होते है।
- Mechanical Mouse
- Optical Mouse
- Wireless Mouse
Mechanical Mouse (यांत्रिकी माउस)

इस माउस का प्रयोग 1990 के दशक में किया जाता था। इसमें एक रबर की गेंद होती थी जो माउस के खोल से थोडी बाहर निकली रहती थी।
Optical Mouse (प्रकाशीय माउस)

Optical Mouse एक नये प्रकार के माउस है। आजकल इन माउस का प्रयोग सबसे ज्यादा हो रहा है।
Wireless Mouse (Cordless Mouse)

यह आज के आधुनिक युग के माउस है। यह माउस फ्रीक्वेन्सी के आधार पर कार्य करते है। इनमे दो प्रमुख कॉम्पोनेन्ट transmitter and receiver होते है। यह electromagnetic signal के रूप में माउस की गति तथा क्लिक करने की सूचना Computer को भेजी जाती है रिसीवर कम्प्यूटर में जोड़ा जाता है। तथा इसमें इसके Driver को कम्प्यूटर में install करना पडता है। आज के कम्प्यूटरओं में यह इन बिल्ट भी होता है।
Scanner (स्कैनर)

स्कैनर एक ऑनलाईन इनपुट डिवाइस है। इससे हम सूचना एवं डाटा को कम्प्यूटर के अन्दर सीधे इनपुट कर सकते है। इससे किसी भी किताब फोटो एवं अन्य डाटा को पढकर उसे कम्प्यूटर में फोटो के रूप में सेव करता है। इससे हम हार्डकॉपी को soft कॉपी में परिवर्तित करते है।
MICR (Magnetic Ink Character Recognition) Scanner

MICR का प्रयोग बैंकिंग में अधिक किया जाता है। बैंक में अधिक संख्या में चैक जांचने में इनका प्रयोग होता है। MICR Technology में चैक पर विशेष चुम्बकीय स्याही द्वारा कैरेक्टर छापे जाते है।
Optical Scanner

इसमें प्रकाशीय विधि से प्रकाश कैरेक्टर्स पर डाला जाता है। इसके उदाहरण OCR, OMR and OBR है।
OMR

इसका पूरा नाम Optical Mark Reader है। यह एक ऐसी डिवाइस है जो OMR Sheet पर पेन्सिल या पेन के चिन्ह की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जाँच की जाती है। आजकल इसका प्रयोग Competitive examination की answer book को Check करने में किया जाता है। इसके प्रयोग से कम समय में सही परिणाम आ जाते है।
OCR

इसका पूरा नाम Optical Character Recognition (Optical character reader) है OCR के फॉन्ट कम्प्यूटर में स्टोर रहते है। जिन्हें ओसीआर स्टेंडर्ड कहते है। इनमे letter, Number and special symbol होते है।
Joystick

इसका प्रयोग कम्प्यूटर में गेम्स खेलने के लिये किया जाता है।
Trackball

यह एक pointer device है। यह माउस के समान कार्य करती है। इसमें एक उभरी हुई गेंद होती है। इसकी सहायता से गेम्स भी खेले जाते है। यह कम जगह घेरता है। इसमें केवल गेंद को घुमाना पड़ता है।
Light Pen

लाईट पेन का प्रयोग कम्प्यूटर स्कीन पर कोई चित्र या आकृति का निर्माण करने के लिये किया जाता है। यह भी एक पॉइंटर डिवाइस है। आजकल इसका प्रयोग CAD के कार्यों में अधिक हो रहा है।
Touch Screen

Touch Screen का प्रयोग आमतोर पर बैंकिग, रेल्वे, एयरपोर्ट एवं लाइब्रेरी में कैटलॉन फाइल को दूढने में किया जा रहा है। Touch Screen आजकल जैसे – मोबाइल, टेबलेट, लेपटोप आदि
Digitizing tablet or Graphic table

Digitizing tablet एक drawing सतह है। इसके साथ एक पेन या माउस होता है। इस टेबिल पर पतले तारों का जाल होता है। जिस पर पेन चलाते ही संकेत कंप्यूटर में चले जाते है।
Voice recognition
इसकी सहायता से हम डाटा को कम्प्यूटर में बोलकर इनपुट करा सकते है।
Bar Code Reader (BCR)

BCR का प्रयोग व्यासायिक क्षेत्र में किया जाता है। इससे उत्पाद (product) के पैकेट के ऊपर छपे हुये बार कोड की पढ़ने के लिये किया जाता है।
Offline input device
वे डिवाइ जो कंप्यूटर से plug किये बिना डाटा को collect करके कम्प्यूटर में इनपुट करती है। ऑफ लाईन इनपुट डिवाइस कहलाती है। कैमरा एक ऑफ लाईन इनपुट डिवाइस है।
Digital Camera
यह एक ऑफ लाईन इनपुट डिवाइस है इसका प्रयोग फोटो खीचने एवं स्टोर करने के लिये किया जाता है।
Yah website mujhe bhut axi lgi.. Ese hi or v honi chahiye…
All information
Computer knowledge
mujhe bahut acha laga es subidha ke liye apko dhanwad
Sir fantastic
very nice
Thank you it’s very usefull for us again lot’s of thank you sir
Very nice