खरीफ और रबी की फसल में अंतर ( रबी और खरीफ की फसल में अंतर )

खरीफ और रबी की फसल में अंतर

खरीफ और रबी की फसल में अंतर ( रबी और खरीफ की फसल में अंतर ) : खरीफ फसल किसे कहते हैं (What is Kharif Crop in hindi), खरीफ की कुछ प्रमुख फसलें, रबी फसल किसे कहते हैं (What is Rabi Crop in hindi), रबी की कुछ प्रमुख फसलें आदि महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

खरीफ फसल किसे कहते हैं (What is Kharif Crop in hindi)

जिन फसलों की बुवाई मानसून के आगमन अर्थात वर्षा ऋतु पर की जाती है उन्हें खरीफ फसल कहा जाता है। खरीफ फसल को मानसूनी फसल के नाम से भी जाना जाता है। यह फसलें मुख्य रूप से जून-जुलाई के माह के बीच बोई जाती है एवं अक्टूबर से नवंबर माह के बीच इन फसलों की कटाई की जाती है। खरीफ फसल की बुवाई के समय फसलों को अधिक तापमान एवं शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है। खरीद की फसलों को गर्म मौसम एवं अधिक मात्रा में जल की आवश्यकता होती है।

खरीफ की कुछ प्रमुख फसलें (Some Major Crops of Kharif in hindi)

खरीफ की कुछ प्रमुख फसलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:-

  • धान (Rice)
  • बाजरा (Millet)
  • मक्का (Maize)
  • ज्वार (High Tide)
  • कपास (Cotton)
  • तंबाकू (Tobacco)
  • जूट (Jute)
  • मूंग (Moong)
  • गन्ना (Sugarcane)
  • सोयाबीन (Soybean)
  • मूंगफली (Groundnut)
  • उड़द (Urad)
  • तुअर (Tuar)
  • कुल्थी (Kulthi)

 

रबी फसल किसे कहते हैं (What is Rabi Crop in hindi)

जिन फसलों की बुवाई सर्दियों के आरंभिक दिनों में की जाती है तो ऐसी फसलों को रबी फसल के नाम से जाना जाता है। रबी फसल (Rabi Crop) को बसंत ऋतु की फसल भी कहा जाता है। रबी फसलों की बुवाई मुख्य रूप से अक्टूबर से नवंबर माह के बीच की जाती हैं। यह मानसून के अंतिम दिनों का समय होता है जिसमें फसलों के बीजों को अंकुरित होने के लिए हल्के-हल्के गर्म मौसम की आवश्यकता होती है परंतु पौधों को तैयार होने के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है।

रबी की कुछ प्रमुख फसलें (Some Major Crops of Rabi in hindi)

रबी की कुछ प्रमुख फसलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:-

  • गेहूं (Wheat)
  • आलू (Potato)
  • मसूर (Lentil)
  • सरसों (Mustard)
  • चना (Gram)
  • मटर (Peas)
  • जौ (Barley)
  • अलसी (Flax Seed)

 

खरीफ और रबी फसल में अंतर (Difference Between Kharif and Rabi Crops in hindi)

खरीद और रबी फसल में निम्नलिखित प्रकार के अंतर देखे जा सकते हैं:-

  • खरीफ फसलों की खेती करने के लिए अत्यधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है जबकि रबी फसलों की खेती करने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है।
  • खरीफ फसलों को पूर्ण रूप से तैयार होने के लिए उच्च तापमान की आवश्यकता होती है इसीलिए इन फसलों की बुवाई गर्म मौसम में की जाती है जबकि रबी फसलों को तैयार होने के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है इसीलिए इन फसलों की बुवाई सर्दियों के मौसम में की जाती है।
  • खरीफ फसलों को पुष्पित होने के लिए बेहद कम समय लगता है जबकि रबी फसलों को पुष्पित होने के लिए अधिक समय लगता है।
  • खरीफ फसलों को मुख्य रूप से वर्षा ऋतु के आगमन पर बोया जाता है जबकि रबी फसलों को शरद ऋतु के आगमन पर बोया जाता है।
  • खरीफ फसलों को पकने में कम समय लगता है जबकि रबी फसलों को पकने में अत्याधिक समय लगता है।
  • खरीफ फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन निम्न होता है परंतु रबी फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन अधिक होता है।
  • खरीफ फसलों की कटाई सितंबर से अक्टूबर माह में की जाती है जबकि रबी फसलों की कटाई मार्च से अप्रैल माह के बीच की जाती है।

पढ़ें – लोकसभा और राज्यसभा में अंतर

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.