list of First Indian Women from various fields

विभिन्न क्षेत्रों से प्रथम भारतीय महिलाओं की सूची

भारत की प्रथम महिलायें जिन्होंने अपने साहस और मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया और अन्य महिलाओं के लिये मिशाल कायम की। इन भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों के कारण इनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है।

केंद्र और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में महिलाओं सम्बन्धी प्रश्न पूछे जाते हैं, यह सूचि ऐसे ही प्रश्नों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है।

विभिन्न क्षेत्रों में पहली बार नाम कमाने वाली भारतीय महिलायें

  • भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री – इंदिरा गांधी (1966 से 1977)
  • भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला – इंदिरा गांधी (1971)
  • भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री – कल्पना चावला
  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति – प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (2007 से 2012 तक भारत की 12 वीं राष्ट्रपति)
  • भारत की पहली महिला गवर्नर – सरोजिनी नायडू (उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल)
  • भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री – सुचेता क्रिप्लानी (राज्य – उत्तर प्रदेश, 1963 से 1967 तक)
  • भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी – अन्ना राजम जॉर्ज (अन्ना राजम मल्होत्रा)
  • भारत की पहली महिला स्पीकर – मीरा कुमार (लोकसभा स्पीकर)
  • भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री – राजकुमारी अमृत कौर (जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री)
  • भारत की पहली महिला विदेश मंत्री – सुषमा स्वराज (भाजपा)
  • भारत पहली महिला सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश – फातिमा बीवी (06 अक्टूबर 1989 से 24 अप्रैल 1992 तक)
  • भारत की पहली महिला उच्च न्यायालय न्यायाधीश – अन्ना चांडी ( केरल उच्च न्यायालय में 9 फ़रवरी 1959 से 5 अप्रैल 1967 तक न्यायाधीश)
  • भारत की पहली महिला रेलवे चालक – सुरेखा यादव (सुरेखा शंकर यादव) (1988)
  • भारत की पहली महिला चुनाव आयुक्त – वी. एस. रमादेवी (26 नवंबर 1990 से 11 दिसंबर 1990 तक)
  • भारत की पहली महिला विदेश सचिव – निरुपमा राव (निरुपमा मेनन राव) (2009 से 2011)
  • माउंट एवरेस्ट की शिखर तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला – बचेंद्री पाल (1984 में)
  • भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी – किरण बेदी
  • भारत की पहली महिला नोबल पुरस्कार विजेता  – मदर टेरेसा (1979 में)
  • ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला – कर्णम मल्लेश्वरी (कांस्य पदक – भारोत्तोलन)
  • विश्व सुंदरी ख़िताब जितने वाली पहली भारतीय महिला – रीता फरीया पॉवेल (1966 में)
  • एशियाई गेम्स में गोल्ड मैडल जितने वाली पहली भारतीय महिला एथलिट – कमलजीत संधू (1970 में, 400 मीटर दौड़ में)
  • बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला – अरुंधति राय (1997 में “The God of Small Things” बुक के लिये)
  • अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला – स्टेफी डिसूजा
  • पहली भारतीय महिला जिसने अशोक चक्र जीता – नीरजा भानोट (1987 में)
  • भारतीय नौसेना की प्रथम महिला वाइस एडमिरल – पुनीता अरोड़ा
  • भारतीय वायु सेना में पहली भारतीय महिला पायलट – हरिता कौर देओल
  • पहली भारतीय महिला पुलिस महानिदेशक – कंचन चौधरी भट्टाचार्य (उत्तराखंड पुलिस)
  • आरबीआई के पहले भारतीय महिला डिप्टी गवर्नर – के जे उढेसी
  • इंग्लिश चैनल (अटलांटिक महासागर की एक शाखा) पार करने वाली पहली भारतीय महिला – आरती साहा (1959 में)
  • अंटार्कटिका पार करने वाली पहली भारतीय महिला – भक्ति शर्मा (10 जनवरी, 2015 को, स्विम 2.25 km)
  • गोबी रेगिस्तान पार करने वाली पहली भारतीय महिला – सुचेता कडेठाणकर (15 जुलाई, 2011 को, मंगोलिया में 1,600 किमी की दूरी तय की, जोकि एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है)
  • मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला – सुष्मिता सेन (1994 में)
  • भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अध्यक्ष – अरुंधति भट्टाचार्य
  • पहली भारतीय महिला रेल मंत्री – ममता बनर्जी
  • पहली भारतीय महिला ओस्कर विजेता – भानु अथैया (1983, ‘गांधी’ फिल्म में कॉस्टयूम डिज़ाइन के लिये)
  • दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला – रीना कौशल धर्मशक्तू (29 दिसंबर, 2009 को, कॉमनवेल्थ गेम्स में ‘स्की’ किया था )
  • भारतीय डाक टिकट पर प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय महिला – मीरा (1 अक्टूबर, 1952 को)
  • पद्म विभूषण पाने वाली पहली  भारतीय महिला संगीतकार – मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी (एम॰ एस॰ सुब्बुलक्ष्मी) (1975 में)
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला – आशापुरा देवी (1976 में)
  • न्यूयॉर्क में पहली भारतीय अमेरिकी और दक्षिण एशियाई महिला न्यायाधीश – राजा राजेश्वरी
  • दक्षिणी ध्रुव पर स्काइ डाइविंग करने वाली पहली भारतीय महिला – शीतल महाजन (2400 फीट से स्टैटिक लाइन जम्प, 18 अप्रैल 2004 को)
  • शतरंज की पहली भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर – सुब्बारमान विजयलक्ष्मी
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय विकलांग (दिव्यांग) महिला – अरुणिमा सिन्हा
  • पहली भारतीय महिला बॉक्सर – मैरी कॉम
  • संघ लोक सेवा आयोग की पहली महिला अध्यक्ष – रोज मिलियन बैथ्यू
  • इंडियन एयरलाइंस की पहली महिला अध्यक्ष – सुषमा चावला
  • भारत की प्रथम स्वतंत्र महिला रक्षा मंत्री – निर्मला सीतारमण

अगर आपको लगता है कि इस सूचि में किसी प्रथम भारतीय महिला का नाम या उपलब्धि हमसे यहाँ इंगित करनी रह गयी है तो हमें सूचित करना न भूलें।