List of Nobel Prize winner Indians in Hindi

नोबेल पुरष्कार से सम्मानित भारतीय नागरिक

नोबेल पुरष्कार (Nobel Prize) नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है जोकि स्वीडन में स्थित है। यह पुरष्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 मे शुरू किया गया था। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।

विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिये नोबेल पुरष्कार विजेता भारतीय व्यक्तियों की सूचि –

नोबेल पुरष्कार प्राप्त करने वाले भारतीय नागरिक

1. रवीन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore)  Rabindranath Tagore

विषय – साहित्य
वर्ष – 1913
साहित्य में अतुलनीय योगदान के लिये, उनकी काव्यरचना ‘गीतांजलि’ के लिये उन्हे सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। रवीन्द्रनाथ टैगोर एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं – भारत का राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बाँग्ला’ गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

2. चंद्रशेखर वेंकट रमन (सी. वी. रमन) (C. V. Raman)Chandrasekhara Venkata Raman

विषय – भौतिक
वर्ष – 1930
‘प्रकाश के प्रकीर्णन’ पर उत्कृष्ट कार्य के लिये। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर ‘रामन प्रभाव’ के नाम से जाना जाता है।

3. मदर टेरेसा (Mother Teresa)Mother Teresa

विषय – 1979
वर्ष – शांति
गरीबों और असहायों के लिए अपने मानवीय कार्यों के लिए। इन्हें १९७९ में नोबेल शांति पुरस्कार और १९८० में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। मदर टेरेसा का वास्तविक नाम ‘अगनेस गोंझा बोयाजिजू’ था। अलबेनियन भाषा में गोंझा का अर्थ फूल की कली होता है।

4. अमर्त्य सेन (Amartya Sen)Amartya Sen

विषय – अर्थशास्त्र
वर्ष – 1998
अमर्त्य सेन अर्थशास्त्री है, उन्हें 1998 में अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

5. कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi)Kailash Satyarthi

विषय – शांति
वर्ष – 2014
बच्चों और युवाओं के उत्पीड़न और शिक्षा के लिए सभी बच्चों के अधिकार के लिए उनके संघर्ष के लिए। 1980 में उन्होंने बचपन बचाव आंदोलन (Save the Childhood Movement) की स्थापना की और 144 देशों के 83,000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया।

3 Comments

    • सर् आप का बहुत बहुत ध्यानबाद । जो आप बेरोजगार युवाओं के लिये समय -समय पर नई जानकारी लाते रहते है। ईसी तरह आप हमारा मार्ग दर्शन करते रहे।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.