महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022 | Important Appointments 2022 PDF

महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022 | Important Appointments 2022 PDF

महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022 | Important Appointments 2022 PDF : महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022 या वर्ष 2022 की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, भारत में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की सूची 2022 Pdf (New Appointments in India 2022 in Hindi). राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण नयी नियुक्तियां 2022 PDF, नई नियुक्तियां 2022 और भारत के वर्तमान में कौन क्या है 2022 में, नवीनतम नियुक्तियां, वर्तमान में कौन क्या है 2022 List PDF नीचे दी गयी हैं।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022

  • सुमन के. बेरी को वर्ष 2022 में नीति आयोग (NITI Aayog) के नए उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गिल्बर्ट एफ. होंगबो को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO – International Labour Organization) के महानिदेशक पद पर चुना गया है।
  • रुचिरा कम्बोज को 2022 में संयुक्त राष्ट्र (UN – United Nations) में भारत का अगला राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
  • इंदरमीत गिल को सितम्बर 2022 में वर्ल्ड बैंक (World Bank) का मुख्य अर्थशास्त्री (chief economist) नियुक्त किया गया है।
  • इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (​​National Commission for Minorities) के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राजीव लक्ष्मण करंदीकर को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • विनय मोहन क्वात्रा को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • सत्यनारायण प्रधान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो या स्वापक नियंत्रण ब्युरो (NCB – Narcotics Control Bureau) के महानिदेशक बनाये गए हैं।
  • तपन कुमार डेका को खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC – Union Public Service Commission) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • एस. किशोर की कर्मचारी चयन आयोग (SSC – Staff Selection Commission) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुआ है।
  • पियरे-ओलिवियर गौरींचस को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF – International Monetary Fund) का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया है।
  • टी राजा कुमार ने वित्तीय कार्रवाई कार्यदल या फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF – Financial Action Task Force) के अध्यक्ष पद का पदभार संभाला है।
  • पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) का अध्यक्ष चुना गया है।
  • रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI – Board of Control for Cricket in India) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • मोहम्मद तेय्यद इकराम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH – International Hockey Federation) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • दिलीप टर्की को सितम्बर 2022 में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के पद पर चुना गया है।
  • डॉ हिमंत बिस्वा सरमा को भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI – Badminton Association of India) के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है।
  • कल्याण चौबे को भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF – All India Football Federation) के नए अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एस. सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO – Indian Space Research Organisation) के नए चैयरमेन के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO – Defence Research and Development Organisation) के अध्यक्ष पद पर समीर वी. कामत को नियुक्त किया गया है।
  • अरुण कुमार सिंह को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC – ​​Oil and Natural Gas Corporation) के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।
  • संदीप कुमार गुप्ता ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाला है।
  • निधि छब्बर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE – ​​Central Board of Secondary Education) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
  • विजय सांपला ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC – National Commission for Scheduled Castes) के अध्यक्ष पद का पदभार संभाला है।
  • वीरेंद्र सिंह पठानिया को भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) के महा निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एस. एल. थाओसेन को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • सुबोध कुमार जैसवाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF – Central Industrial Security Force) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • प्रवीन छाबड़ा ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG – National Security Guard) के महानिरीक्षक (अभियान) संभाला है।
  • मनोज पांडे को 29वाँ थल सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) नियुक्त किया गया है।
  • आर. वेंकटरमणि को भारत का महान्यायवाद (AG – Attorney-General for India) नियुक्त किया गया है।
  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI – Chief Justice of India) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. राजीव बहल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR – Indian Council of Medical Research) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI – Securities and Exchange Board of India) की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में माधबी पुरी बुच को चुना गया है।
  • सेबी (SEBI) द्वारा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE – National Stock Exchange) के MD और CEO के पद पर आशीष कुमार चौहान को नियुक्त किया है।
  • एस. एस. मुंद्रा को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE – Bombay Stock Exchange) के नए चैयरमेन बने हैं।
  • नितिन गुप्ता को प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT – Central Board of Direct Taxes) के चैयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC – Indian National Congress) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण नियुक्तियां 2022 PDF – Download

पढ़ें – महत्वपूर्ण पुरस्कार एवं सम्मान 2022 | Awards and Honours 2022

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.