नैनीताल ( Nainital )

नैनीताल (अंग्रेजी में : Nainital) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 4,251 वर्ग किमी है। नैनीताल जिले की स्थापना 1891 को हुई। नैनीताल को झीलों का जिला या झीलों की नगरी या सरोवर नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

Nainital
नैनीताल का नक्शा 
  • नैनीताल जिले का मुख्यालय – नैनीताल
  • नैनीताल का उपनाम – सरोवर नगरी
  • नैनीताल कब अस्तित्व में अस्तित्व – 1841 ई. में  “पी. बैरन” द्वारा खोजा गया
  • नैनीताल का कुल क्षेत्रफल – 4,251 वर्ग किमी
  • नैनीताल की कुल जनसंख्या – 9,54,605
  • नैनीताल जिले की साक्षरता दर – 83.88 %
  • नैनीताल में गांव – 1,141
  • नैनीताल में कुल तहसील – 9 (नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, धारी, कोश्याकुटौली, बेतालघाट, लालकुँआ, कालाढूंगी, ओकलकाण्डा)
  • नैनीताल में ब्लॉक (विकासखंड) – 8 (हल्द्वानी, भीमताल, रामगढ, कोटाबाग, रामनगर, बेतालघाट, ओखलकांडा, धारी)
  • नैनीताल के प्रसिद्ध मन्दिर – नैनादेवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, मुक्तेश्वर, गर्जिया देवी
  • नैनीताल के प्रसिद्ध मेले -नन्दादेवी, ग्रामीण हिमालय हाट, बैशाखी पर्व
  • नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – सातताल, रामनगर, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी, रामगढ, मुक्तेश्वर, हल्द्वानी, कैंचीधाम,
  • नैनीताल में ताल – नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, खुरपाताल, नल-दमयन्ति ताल, सातताल, सूखाताल, मलवाताल, सड़ियाताल
  • नैनीताल के पर्वत – चाइना पीक, किलवरी
  • नैनीताल की सीमा रेखा – पूर्व में चम्पावत, पश्चिम में पौड़ी, उत्तर में अल्मोड़ा, दक्षिण में उधम सिंह नगर
  • नैनीताल के राष्ट्रीय उद्यान – जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  • नैनीताल के राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 109 (पुराना नंबर NH-87 (हल्द्वानी, नैनीताल, दिल्ली)), NH 309 (पुराना नंबर NH-121 (रामनगर, काशीपुर, देहरादून))
  • नैनीताल के संस्थान – उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (हल्द्वानी), कुमाऊं विश्वविद्यालय, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (रामनगर), उत्तराखण्ड प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी, उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट  ऑफ़ ओब्सेर्वेशनल साइंसेज
  • नैनीताल के संग्रहालय -जिम कॉर्बेट म्यूजियम, हिमालय संग्रहालय, क्षेत्रीय अभिलेखागार
  • नैनीताल में विधानसभा क्षेत्र –  6 (लालकुँआ, हल्द्वानी, नैनीताल (अनुसूचित जाति), रामनगर, भीमताल, कालाढूंगी)
  • नैनीताल की लोकसभा सीट – नैनीताल
  • नैनीताल में नदी – रामगंगा

Source : nainital.nic.in

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.