राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स (14 जनवरी 2017 – 21 जनवरी 2017)

  1. भारत की पहली सौर ऊर्जा से संचालित नाव आदित्य केरल में शुरू।
    विस्तार :- केरल के सी.एम. पी. विजयन और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने 12 जनवरी 2017 को, कोच्चि (केरल) की वेम्बनाड झील में भारत की पहली सौर ऊर्चा से संचालित नाव ‘आदित्य’ को हरी झंडी दिखाई। इस नाव की छत पर 78 सौर पैनल लगे हुए हैं और इसमें 75 लोगों के बैठने की जगह है। इस नाव की अधिकतम गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  1. चौथा अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत नई दिल्ली में।
    विस्तार :- तीन दिन तक चलने वाले इस अन्तर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का चौथा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ। भारत और दुनिया भर से व्यावसायिक पतंग उड़ाने विशेषज्ञ इस महोत्सव में भाग ले रहे हैं, जिसके साथ-साथ पतंगों के इतिहास पर एक प्रदर्शनी भी है।
  1. नीति आयोग ने वर्ष 2016-17 के लिए भारत की वृद्धि दर 8% रखी है।
    विस्तार :- बारहवीं पंचवर्षीय योजना के लिए मूल्यांकन दस्तावेज़ के आधार पर, नीति आयोग ने वर्ष 2016-17 के लिए भारत की वृद्धि दर 8% प्रस्तावित की है। इस अनुमान में विमुद्रीकरण के प्रभाव का आकलन नहीं किया गया है।
  1. भारत सरकार पवन हंस में से 51% हिस्सेदारी बेचेगी।
    विस्तार :- पवन हंस की रणनीतिक बिक्री के साथ आगे बढ़ते हुए, भारत सरकार अपनी पूरी 51% हिस्सेदारी बेचेगी और हेलीकॉप्टर सेवा ऑपरेटर के प्रबंधन नियंत्रण को हस्तांतरित करेगी। पवन हंस एक संयुक्त उद्यम है जिसमें सरकारी-स्वामित्व वाले ओएनजीसी की 49% की हिस्सेदारी है।
  1. नई दिल्ली में भारत के पहले मोम के संग्रहालय में अमिताभ बच्चन, लेडी गागा के पुतलों का अनावरण।
    विस्तार :- भारत का पहला मोम का संग्रहालय, मैडम तुसाद्स, जून 2017 में नई दिल्ली में शुरू होने के लिए तैयार है। यह दिल्ली के कनाट प्लेस के रीगल सिनेमा में स्थित है।
  1. दुनिया का पहला लिंग साहित्य महोत्सव (Gender Literature Festival )पटना में आयोजित होगा।
    विस्तार :- दुनिया का पहला लिंग साहित्य महोत्सव‘ (Gender Literature Festival) अप्रैल, 2017 के दूसरे सप्ताह में बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होगा।
  1. गुजरात ने 14 जनवरी 2017 को वर्ष 2016-17 के रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल में गत चैम्पियन मुम्बई (Mumbai) को हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने का गौरव हासिल किया।
    विस्तार: गुजरात (Gujarat) ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए गत चैम्पियन मुम्बई को 5 विकेट से हराकर यह खिताब पहली बार अपने नाम किया। रणजी का फ़ाइनल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया।
  1. सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सब्सिडी को धीरे-धीरे कम कर वर्ष 2022 तक समाप्त करने के आदेश के अनुपालन के लिए केन्द्र सरकार ने 12 जनवरी 2017 को 6-सदस्यीय समिति का गठन कर दिया। सर्वोच्च ने अपना यह आदेश वर्ष 2012 में दिया था
    विस्तार: सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2012 में दिए अपने आदेश में केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि वर्ष 2022 तक हज सब्सिडी को धीरे-धीरे समाप्त करना चाहिए। उसने कहा था कि हज सब्सिडी के तहत प्रदान किए जाने वाली लगभग 650 रुपए वार्षिक की राशि को मुस्लिम समाज के सामाजिक व शैक्षिक विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। 11 जनवरी 2017 को केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) और सऊदी अरब के हज व उमरा मंत्री मोहम्मद सालेह बिन ताहिर बेन्तेन (Mohammad Saleh bin Taher Benten) के बीच जेद्दाह में एक संधि हुई जिसके तहत भारत से जाने वाले श्रद्धालुओं का वार्षिक कोटा वर्तमान 1,36,020 से 34,500 बढ़ाकर 1,70,520 कर दिया गया है।
  1. 15 जनवरी 2017 को 69वां सेना दिवस मनाया गया।
    विस्तार :- 15 जनवरी 2017 को ’69वां सेना दिवस’ मनाया गया । यह दिवस, 15 जनवरी 1948 में पहले भारतीय कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा द्वारा सेना की कमान सँभालने का प्रतीक है।
  1. मध्यप्रदेश में डिजिटल डाकिया योजना शुरू की गई
    विस्तार :- नकदीरहित लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए, मध्य प्रदेश के इंदौर जिला में डिजिटल डाकिया योजना की शुरुआत की गई, जो अपनी तरह की एक विशिष्ट और पहली योजना है। “डिजिटल डाकिया”, लोगों को नकदीरहित लेन-देन के बारे में जानकारी देने, शिक्षित करने और उसके फायदे बताने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाएगा।
  1. सुप्रीम कोर्ट ने 24-हफ्ते गर्भ वाली महिला को गर्भपात की अनुमति दी
    विस्तार :- उच्चतम न्यायालय ने एक महिला को 24 सप्ताह के गर्भ होने पर भी, चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर यदि भ्रूण की खोपड़ी नहीं बनी है, तो गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है। न्यायालय ने कहा, यदि भ्रूण मां के जीवन के लिए खतरा बन गया है तो एक महिला गर्भपात करा सकती है। सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि गर्भपात उस अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम द्वारा किया जाना चाहिए जो उस मामले में अपनायी गयी पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड बनाकर रखे।
  1. बीएसएफ (BSF) ने राजस्थान सीमा पर ऑपरेशनसर्द हवा’ की  शुरुआत की
    विस्तार :- सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान में पश्चिमी अंतररष्ट्रीय सीमा पर ऑपरेशन “सर्द हवा” की शुरुआत की है, जिसके तहत क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से घुसपैठ की घटनाओं की निगरानी और जाँच को बढ़ाया जाएगा। यह ऑपरेशन 28 जनवरी 2017 तक जारी रहेगा। इस आपरेशन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बाज की तरह से नजर रखना है। जवानों को प्रेरित करने के लिए अधिकारियों को भी ऑपरेशन का हिस्सा बनने के लिए कहा गया है।
  1. देश भर में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) को लागू करने के लिए 1 जुलाई 2017 की नई तिथि घोषित की है, जिसकी घोषणा केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 16 जनवरी 2017 को की।
    विस्तार: केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 16 जनवरी 2017 को घोषणा की कि देशभर में GST लागू करने की तिथि को बढ़ाकर 1 जुलाई 2017 किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने पहले जीएसटी लागू करने की तिथि 1 अप्रैल 2017 निर्धारित की थी लेकिन मुख्यत: विमुद्रीकरण के चलते तमाम राज्यों व अन्य पक्षों ने इस तिथि को आगे बढ़ाने को कहा था। वहीं एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम में जीएसटी के तहत द्वैत नियंत्रण (dual control) के जटिल मुद्दे पर केन्द्र सरकार तथा राज्यों के बीच गतिरोध समाप्त हो गया। 16 जनवरी 2017 को नई दिल्ली में हुई जीएसटी परिषद (GST Council) की बैठक में इस मसले पर सुलह हो गई। इसके तहत 1.5 करोड़ रुपए के व्यापार (टर्नओवर) वाले 90% जीएसटी करदाताओं का जीएसटी निर्धारण राज्यों द्वारा किया जायेगा जबकि 1.5 करोड़ रुपए से अधिक टर्नओवर वाले शेष जीएसटी करदाताओं का निर्धारण राज्यों तथा केन्द्र दोनों द्वारा 50:50 आधार पर किया जायेगा।
  1. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 16 जनवरी 2017 को एटीएम (ATM) से धन निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा को 4500 से बढ़ाकर 10,000 रु. की।
    विस्तार: RBI ने ATMs से नकदी निकालने की अधिकतम दैनिक सीमा को वर्तमान 4,500 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया। हालांकि साप्ताहिक निकासी की अधिकतम सीमा को 24,000 रुपए पर यथावत रखा गया है। इसके अलावा चालू खातों (current accounts) की साप्ताहिक अधिकतम आहरण सीमा को वर्तमान 50,000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया। यह नई अधिकतम आहरण सीमा ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों पर भी लागू होगी।
  1. आईएमएफ ने भारत की वृद्धि का अनुमान 1% घटाकर 6% किया।
    विस्तार :- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 1% घटाकर 7.6% से 6.6% कर दिया है। आईएमएफ ने नोटबंदी के बाद आर्थिक गतिविधियों में आई बाधा के मद्देनज़र वृद्धि दर के अनुमान को कम किया है। वहीं, इसी अवधि में चीन की वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 6.7% किया गया है।
  1. दिसम्बर 2016 में सबसे ज्यादा मुद्रा नोट छापकर मैसूर प्रिंटिंग प्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ा ।
    विस्तार :- मैसूर की आरबीआई नोट मुद्रण प्रिंटिंग प्रेस ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 10.9 मिलियन मुद्रा नोट छापे जो अमेरिकी मुद्रा प्रिंटिंग प्रेस के एक दिन में 8.7 मिलियन नोट छापने से भी ज्यादा है। डाटा के अनुसार, मैसूर की प्रिंटिंग प्रेस ने दिसम्बर 2016 में सबसे ज्यादा 1350 मिलियन मुद्रा नोट छापे जिसमें 650 कर्मियों ने दो पारियों में 12 घंटे काम किये।
  1. 13 लड़कियों समेत 25 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016 के लिए चुना गया।
    विस्तार :- 13 लड़कियों समेत कुल 25 बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2016 के लिए चयनित किया गया है। चार लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है। ये बच्चे अपने पुरस्कार 23 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से ग्रहण करेंगे और गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे। इन बच्चों के सम्मान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक भोज की भी मेजबानी करेंगे।
  1. मणिपुर में करंग बना देश का पहला कैशलेस द्वीप।
    विस्तार :- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मणिपुर में करंग को देश का पहला कैशलेस द्वीप घोषित किया है। करंग द्वीप देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मौजूद ताज़े पानी की सबसे बड़ी झील लोकटक के मध्य में स्थित है। यह घोषणा 9-12 जनवरी के बीच कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए अभियान के बाद की गई है।
  1. रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा 17 जनवरी 2017 को लाँच किए गए “मिशन 41K” का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेल की ऊर्जा खपत को कम करना हैं।
    विस्तार: केन्द्रीय रेल मेंत्री सुरेश प्रभु (Suresh Prabhu) ने 17 जनवरी 2017 को “मिशन 41K” (‘Mission 41K’) नामक एक महात्वाकांक्षी प्रयास शुरू किया। इस मिशन के द्वारा भारतीय रेल अपनी ऊर्जा खपत को कम कर अगले 10 वर्षों में 41,000 करोड़ रुपए की बचत करना चाहती है। इस महात्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए तमाम उपायों को क्रियान्वित करना है जिसमें 90% यातायात को विद्युत परिचालन के तहत लाने की योजना भी है। अभी मात्र 50% यातायात विद्युत पर संचालित हो रहा है जबकि शेष डीज़ल जैसे महंगे विकल्प के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके लिए अगले 5 वर्षों में रेल विद्युतीकरण की रफ्तार को मौजूदा 2,000 किमी. प्रति वर्ष से दोगुना कर अगले पाँच वर्ष में 24,000 किमी. नया विद्युत रेल ट्रैक तैयार करने की योजना है।
  1. मोबाइल आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली अमेरिकी फर्म एप्प एनी (App Annie) द्वारा जनवरी 2017 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत वर्ष 2016 के दौरान अमेरिका और ब्राज़ील को पछाड़कर गूगल की प्लेस्टोर (Google Playstore) से एप्लीकेशन डाउनलोड करने वाला दुनिया का अग्रणी देश बनकर उभरा है।
    विस्तार: एप्प एनी ने अपने आंकड़ों के साथ यह दावा किया है कि अब भारत गूगल की प्लेस्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। इस मामले में भारत ने वर्ष 2016 के दौरान अमेरिका (US) और ब्राज़ील (Brazil) को पीछे छोड़ दिया है। इस फर्म ने यह दावा भी किया है कि चीन दिग्गज मोबाइल कम्पनी एप्पल (Apple) की iOS एप्प स्टोर (iOS App Store) से राजस्व प्रदान करने वाला सबसे बड़ा देश भी हो गया है। हालांकि इस आंकड़े को एप्पल स्वीकार नहीं कर रही है और उसके अनुसार इस मामले में अमेरिका अभी भी चीन से आगे है।
  1. हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला होगी
    विस्तार :- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 19 जनवरी (गुरुवार) को धर्मशाला को राज्य की दूसरी राजधानी घोषित कर दिया। धर्मशाला सर्दियों के दौरान 2 महीने के लिए राज्य की राजधानी होगी और राज्य सरकार कांगड़ा से काम करेगी। 70 लाख की आबादी वाला धर्मशाला राज्य के कांगड़ा ज़िले में स्थित है और इसे पहले भागसू के नाम से भी जाना जाता था।
  1. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अगले निदेशक (Director) के आलोक कुमार वर्मा (Alok Kumar Verma) होंगे।
    विस्तार: दिल्ली के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा (Alok Kumar Verma) को 19 जनवरी 2017 को देश की सर्वप्रमुख जाँच एजेंसी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation – CBI) का अगला निर्देशक (Director) नियुक्त किया गया। इससे पहले इस पद के लिए उनके नाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली तीन-सदस्यीय समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इस समिति के अन्य दो सदस्य सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर (Justice J.S. Khehar) और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खडके (Mallikarjun Kharge) शामिल थे। हालांकि खडके ने आलोक वर्मा की इस पद के लिए नियुक्ति पर आपत्ति उठायी थी।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.