Indian Flag

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स (21 जनवरी 2017 – 28 जनवरी 2017)

  1. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मिशन 41 हजार ऊर्जा योजना का अनावरण किया।
    विस्तार  :- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मिशन 41 हजार ऊर्जा योजना (Mission 41 K ENERGY PLAN) का अनावरण किया जिसके तहत एक एकीकृत ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के जरिये अगले 10 वर्षों में रेलवे 41,000 करोड़ रु बचाएगा। इस पहल में, रेलवे अगले पांच वर्षों में 24,000 किमी की रेल की पटरियों का विद्युतीकरण करेगा। इसके लिए रेलवे अगले दो वर्षों में विद्युतीकरण की वार्षिक दर को दोगुना करते हुए 2000 किमी से 4000 किमी करेगा।
  1. गुजरात में 5 लाख से भी अधिक लोगो ने राष्ट्रगान गा कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
    विस्तार :- गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) जिले के कागवाड़ में 3.5 लाख से अधिक लोगों ने 21 जनवरी को एकसाथ राष्ट्रगान गाकर नया विश्व रेकॉर्ड कायम किया है। यह अवसर खोडल धाम मंदिर में खोडियार देवी की प्रतिमा स्थापित करने का था। पिछला विश्व रिकॉर्ड 2014 में बांग्लादेश में 2,54,537 व्यक्तियों द्वारा एकसाथ राष्ट्रगान गाने का था।
  1. बिहार में 11,000 किलोमीटर लंबी  दुनिया की सबसे लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।
    विस्तार :- 21 जनवरी 2017 को बिहार (Bihar) में शराब के खिलाफदो करोड़ लोगों ने एक साथ 11,292 किलोमीटर लम्बी दूरी की, दुनिया की सबसे लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। पिछला रिकॉर्ड 1,050 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का था जो बांग्लादेश (Bangladesh) में गठित की गयी थी।
  1. हांग कांग (Hong Kong) ने भारत से आने वाले यात्रियों को प्रदान की जाने वाले “वीज़ा-ऑन-एराइवल” (Visa-on-Arrival) सुविधा 23 जनवरी 2017 से समाप्त कर दिया
    विस्तार: भारत से हांग कांग (Hong Kong) जाने वाले यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि हांग कांग की सरकार ने भारतीय यात्रियों को अभी तक प्रदान की जाने वाली “वीज़ा-मुक्त” सेवा (visa-free facility) 23 जनवरी 2017 से समाप्त कर दी है। इसका अर्थ हुआ कि 23 जनवरी 2017 से भारत से हांग कांग जाने वाले यात्रियों को एक आगमन-पूर्व पंजीकरण (Pre-arrival Registration) कराना होगा जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  1. 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 120वीं जयंती।
    विस्तार :-  23 जनवरी,1897 को ओड़िशा के कटक में नेताजी का जन्म हुआ था। राजधानी दिल्ली में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 120 वी जयंती पर संसद के केंद्रीय हॉल में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
  1. बॉलीवुड के महान गीतकार और शायर नक्श लायलपुरी का निधन।
    विस्तार :- दुनिया में नक्श लायलपुरी के नाम से पहचाने जाने वाले प्रख्यात उर्दू शायर और गीतकार जसवंत राय शर्मा का रविवार (22 जनवरी 2017) को मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 89 साल के थे। लायलपुरी के लिखे कुछ सर्वश्रेष्ठ गीतों में ‘मैं तो हर मोड़ पर’, ‘ना जाने क्या हुआ’, ‘जो तूने छू लिया’, ‘उल्फत में जमाने की हर रस्म को ठुकरा’ और ‘दो दीवाने शहर में’ शामिल हैं।
  1. तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Assembly) में 23 जनवरी 2017 को ध्वनिमत से पशुओं के प्रति हिंसा उन्मूलन (तमिलनाडु संशोधन) कानून, 2017 विधेयक पारित हो गया।
    विस्तार: तमिलनाडु विधानसभा ने 23 जनवरी 2017 को पशुओं के प्रति हिंसा उन्मूलन (तमिलनाडु संशोधन) कानून, 2017 (Prevention of Cruelty to Animals (Tamil Nadu Amendment), Act, 2017) नामक संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। केन्द्र सरकार ने उक्त अध्यादेश को लाकर राज्य में जल्लीकट्टू के समर्थन में जारी उग्र प्रदर्शन और हिंसा को रोकने का प्रयास किया था। जल्लीकट्टू के समर्थन में राज्य भर में लोगों को इसलिए उतरना पड़ा था क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने जानवरों के प्रति हिंसा और जल्लीकट्टू से सम्बन्धित खतरों को ध्यान में रखकर इसपर प्रतिबन्ध लगा दिया था। लेकिन राज्य की जनता ने पोंगल के अवसर पर आयोजित इस खेल में सर्वोच्च न्यायालय की दखल-अंदाजी का कड़ा विरोध किया तथा चेन्नई के मरीना बीच समेत पूरे राज्य में उग्र प्रदर्शन किए।
  1. 23 जनवरी 2017 को अपना IPO लाकर बीएसई (BSE) बाजार में अपने आपको सूचीबद्ध (listing) करने वाला देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बनने जा रहा है।
    विस्तार: बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) 23 जनवरी 2017 को रु. 1243 करोड़ का अपना IPO (initial public offering) लेकर बाजार में आया। इस सार्वजनिक निर्गम के तहत 805-806 रुपए के बीच शेयर बेचकर BSE यह राशि एकत्र करेगा। IPO के बंद होने की तिथि 25 जनवरी 2017 है। इसी के साथ BSE देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बन गया है जो अपना IPO लाया है तथा अब पूँजी बाजार में सूचीबद्ध किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इण्डिया देश का एकमात्र एक्सचेंज है जो सूचीबद्ध है लेकिन यह एक्सचेंज स्टॉक एक्सचेंज नहीं है तथा कमोडिटीज़ (जिन्स) के व्यापार में संलग्न है।
  1. राष्ट्रीय बालिका दिवस‘ : 24 जनवरी 2017
    विस्तार :- पिछले वर्ष के दौरान देश की बेटियों द्वारा अनुकरणीय उपलब्धियों को देखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 24 जनवरी 2017 को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना 2016 को जारी करने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के 10 जिलों को सम्मानित भी किया ।
  1. इस वर्ष वीरता पुरस्कार पाने वाले 25 बच्चों को पीएम मोदी ने किया सम्मानित।
    विस्तार :- वर्ष 2016 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले 25 बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया जिनमें 13 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। इसमें 4 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।
  1. सिद्धार्थ मुरारका ICSI के नए चेयरमैन।
    विस्तार :- सिद्धार्थ मुरारका को 19 जनवरी, 2017 से इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनीज सेक्रेटरीज ऑफ़ इंडिया (आईसीएसआई) के पूर्वी भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। मुरारका, जो ICSI के एक फेलो मेम्बर हैं, वो अपनी प्रैक्टिस से पहले PwC की एक मेम्बर फर्म में जोखिम प्रबंधन और अनुपालन (risk management and compliance) विभाग के प्रमुख थे।
  1. पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा कर्माकर पर डाक टिकट कवर जारी।
    विस्तार :- देश में खेल हस्तियों को सम्मानित करने के उददेश्य से, भारतीय डाक विभाग ने अगरतला में जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में ‘भारत की गोल्डन गर्ल्स-राष्ट्र का गौरव’ शीर्षक से एक विशेष डाक टिकट कवर जारी किया है। स्पेशल कवर पर 2016 ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू, पहलवान साक्षी मलिक और जिमनास्ट दीपा कर्माकर को चित्रित किया गया है। कवर पर दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी को भी दर्शाया गया है जिन्हें 2016 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा किया गया था।
  1. 25 जनवरी 2017 : मतदाता दिवस।
    विस्तार :- चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए, (25 जनवरी 2017) को, भारत निर्वाचन आयोग पूरे देश में 7वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। 25 जनवरी निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस भी है जो 1950 में इसी दिन अस्तित्व में आया था। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से आयोग का उद्देश्य मतदाताओं का नामांकन बढ़ाना विशेष रूप युवा मतदाताओं का नामांकन बढ़ाना है।
  1. दिल्ली हवाईअड्डे ने सीएसआर (CSR) पुरस्कार जीता
    विस्तार :- दिल्ली अंतररष्ट्रीय हवाईअड्डा (प्राइवेट) लिमिटेड (डायल) ने परिवहन के क्षेत्र में वर्ष 2016 के लिए विमानन श्रेणी के अंतर्गत कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड जीता है। दिल्ली हवाई अड्डे को लगातार 20 वर्षों 2014 और 2015 में ACI ASQ सर्वे में 25-40 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA) श्रेणी में दुनिया का नंबर एक हवाई अड्डा भी घोषित किया गया है।
  1. भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुबई का बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगा।
    विस्तार :- भारत के 68वें गणतंत्र दिवस को मनाते हुए और उसके सम्मान में, विश्व की सबसे ऊँची बिल्डिंग, दुबई स्थित बुर्ज खलीफा टावर, 25 और 26 जनवरी 2017 को भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रौशनी में रहा ।
  1. भारत ने अपना 68वाँ गणतंत्र दिवस (68th Republic Day) 26 जनवरी 2017 को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के राजपथ पर एक भव्य परेड के रूप में किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) “तेजस” (‘Tejas’) ने अपनी उड़ान के द्वारा जहाँ गति का रिकॉर्ड कायम किया राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने इस वार्षिक आयोजन में पहली बार मार्च पास्ट में भाग लिया।
    विस्तार: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard – NSG) के ब्लैक कैट कमाण्डोज़ (black cat commandos) ने 2017 की गणतंत्र दिवस में भाग लेकर इस आयोजन में पहली बार भाग लिया। NSG ने अभी तक इससे पहले इस गणतंत्र दिवस परेड में भाग नहीं लिया था। वहीं इस परेड में पहली बार भाग लेते हुए देश के नवविकसित स्वदेशी (indigenously developed) हल्के लड़ाकू विमान (Light Combat craft) “तेजस” ने गति का एक नया रिकॉर्ड कायम किया। भव्य राजपथ के ऊपर से उड़ते हुए इस विमान की गति 780 किमी. प्रति घण्टा थी, जोकि इस आयोजन में अभी तक किसी विमान की सर्वाधिक गति थी। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन माधव रंगाचारी के नेतृत्व में इस विमान ने “तेजस” को उड़ाते हुए “विक” (‘Vic’) फॉर्मेशन बनाते हुए 300 मीटर की ऊँचाई पर उड़ते हुए 780 किमी. प्रति घण्टे की गति से रफ्तार भरी।
  1. 26 जनवरी 2017 को सम्पन्न हुई 68वीं गणतंत्र दिवस परेड में समारोह का मुख्य अतिथि क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान (संयुक्त अरव अमीरात) थे ।
    विस्तार: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) के क्राउन प्रिंस (युवराज) शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान (Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan) वर्ष 2017 की गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर UAE की थलसेना, नौसेना और वायुसेना के 179 जवानों की टुकड़ी ने बैण्ड के साथ राजपथ में मार्च पास्ट किया। इसी के साथ UAE पहला ऐसा अरब देश बन गया जिसकी सेना के जवानों ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड की मार्च पास्ट में भाग लिया।
  1. 68वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुजरात सरकार ने 439 कैदियों को माफ़ किया
    विस्तार :- 68वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मानवीय आधार पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्य की जेलों में बंद 439 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया। इन कैदियों में 21 महिलाओं समेत 243 ऐसे लोग हैं जिन्हें आजीवन कारावास की सज़ा मिली हुई थी और जो कम-से-कम 12 साल की सज़ा काट चुके थे। वे कैदी जिन्हें बलात्कार, अनेकों हत्या, चोरी एवं पोटा, टाडा जैसे कड़े कानून या राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत सजा दी गई थी, उन्हें माफ़ी नहीं दी गयी है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.