Nobel Prize 2019 Hindi: Nobel Prize 2019 winner list in Hindi. नोबेल फाउँडेशन द्वारा वर्ष 2019 में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) प्राप्त करने वालों की सूची जारी कर दी गयी है। नोबेल पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले लोगों को दिए जाते हैं।
Nobel Prize 2019 विजेता
मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 2019
विलियम जी केलिन जूनियर (अमेरिका), सर पीटर जे रैटक्लिफ (इंग्लैंड), ग्रेग एल सेमेंजा (अमेरिका) इन तीनों वैज्ञानिकों को कोशिकाओं के काम करने के तरीके तथा ऑक्सीजन उपलब्धता के ग्रहण करने को लेकर इनके द्वारा की गयी खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2019
दिया जा रहा है।
फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 2019
जेम्स पीबल्स (कनाडा) को ब्रह्माण्ड विज्ञान पर नए सिद्धांत रखने हेतु जबकि मिशेल मेयर (स्विट्ज़रलैंड) और डिडिएर क्वेलोज को सौरमंडल से परे एक और ग्रह खोजने के लिए फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 2019 दिया गया है। मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जा रहा है।
केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 2019
जॉन बी. गुडइनफ (अमेरिका), एम. स्टैनली विटिंघम (इंग्लैंड) और अकीरा योशिनो (जापान) लीथियम को आयन बैटरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तीनों वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2019
पीटर हैंडके (ऑस्ट्रिया) को ‘ये पुरस्कार उनके नयेपन से संबंधित लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों हेतु’ वर्ष 2019 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
शांति का नोबेल पुरस्कार 2019
अबी अहमद अली (इथोपिया), इथोपिया के पीएम अबी अहमद अली को वर्ष 2019 का शांति का नोबेल पुरस्कार “शांति कायम करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने, मुख्य तौर पर अपने पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने की कोशिशों को लेकर” दिया गया है।
नोबेल पुरस्कार हर वर्ष वैज्ञानिक “अल्फ्रेड नोबेल” के नाम पर दिया जाता है। उन्होंने डायनामाइट की खोज की थी। नोबेल पुरस्कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
Source: https://www.nobelprize.org