आउटपुट डिवाइस उन युक्तियों को कहते है, जिनके सहायता से हमें कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों का परिणाम प्राप्त होता है। जैसे – मॉनीटर, प्रिंटर आदि।
Table of Contents
Monitor
Monitor एक आउटपुट डिवाइस है। इसको विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है।
CRT (Cathode Ray Tube) Monitor

CRT Monitor सबसे ज्यादा Use होने वाला Output Device हैं जिसे VDU (Visual display Unit) भी कहते हैं इसका Main Part cathode Ray tube होती हैं जिसे Generally Picture tube कहते हैं। जो टी.वी. सेट के समान होता है यह ट्यूब सी.आर.टी. कहलाती है।
Flat Panel Monitor

यह नई तकनिकी के मॉनीटर है। इसमें LCD (Liquid Crystal Display) Technology का प्रयोग होता है। आज की नई तकनीकी LED है। जिसका पूरा नाम Light emitting diode है।
Characteristics of a Monitor (मॉनीटर के मुख्य लक्षण) :-
- Resolution (रेजोल्यूशन) :- Display device का महत्वपूर्ण गुण रेजोल्यूशन या स्क्रीन के चित्र की स्पष्टता होता है। मॉनीटर में चित्र का निर्माण छोटे छोटे बिन्दुओं से मिलकर होता है। जिसे पिक्सेल कहा जाता है।
- Refresh Rate :- मानीटर से रिफ्रेश रेट को हर्टज में नापा जाता है।
- Dot Pitch :- डॉट पिच एक प्रकार की मापन तकनीकी है। कलर मॉनीटर की डॉट पिच 0.15 MM से .30 MM तक होती है।
- Interlacing or non Interlacing :- यह एक ऐसी तकनीकी है। जो की मॉनीटर से रेजोल्यूशन की गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि करती है।
- Bit Mapping – जिसमे टेक्स और ग्राफिक्स दोनों को प्रदर्शित किया जा सकता है वह बिट मैंपिग कहलाती है। इससे ऑपरेटर किसी भी आकृति को स्क्रीन पर देख सकता है।
Printer
Printer एक ऑन लाईन आउटपुट डिवाइस है। इससे आउटपुट को कागज पर छाप कर प्रस्तुत किया जाता है। कागज पर लिये गये आउटपुट को hard copy कहा जाता है।
Printing Technology के आधार पर प्रिंटर्स दो प्रकार के होते है।
- Impact Printer – यह वे प्रिंटिंर होते है। जो प्रिंटिंग करते समय आवाज करते है। इसलिये इनको impact printer कहते है।
Impact Printer दो प्रकार के होते है।
Impact Printer - Draft Quality Printing :- इसमें सामान्य छपाई होती है।
- Near Letter Quality Printing – इस प्रिंटिंग में एक अक्षर को दो बार छापा जाता है। इसकी प्रिंटिंग गति धीमी होती है।
Daisy Wheel printer

यह एक ठोस मुद्राअक्षर (Solid Font Printer) impact printer है। इसके प्रिटिंग हैड में एक चक्र (Wheel) होता है। जिसके प्रत्येक ताने पर एक अक्षर उभरा रहता है।
Line Printer

लाईन प्रिंटर वह होते है, जो एक बार में एक लाईन को प्रिंट करते है। इन्हें इम्पैक्ट प्रिंटर भी होते है। यह तीन प्रकार के होते है।
- Chain Printer:- इस प्रिंटर में एक चैन होती है। जिसे प्रिंटिग चैन कहते है
- Band Printer:- इस प्रिंटर में एक बैंड होता है। जिसे प्रिंटिंग बैंड कहते है।
- Drum Printer :- इस प्रिंटर में एक ड्रम होता है। इस पर ठोस अक्षर चिपके रहते है।
Non Impact Printer

Non Impact Printer वे प्रिंटर होते है। जो प्रिंटिंग करते समय आवाज नहीं करते है। Non Impact Printer दो प्रकार के होते है।
- Ink Jet Printer
- Laser Printer
Ink Jet Printer

Ink jet Printer एक non impact printer होते है। रंगीन इंकजैट प्रिंटर में स्याही के चार नोजल होते है। नीला, लाल, पीला, काला इसलिये इसको CYMK (Cyan, Magenta, Yellow, and Key (black)) प्रिंटर भी कहा जाता है। इसकी प्रिंटिंग क्वालिटी प्रायः 300 DPI (Dot Per Inch) होती है।
Laser Printer

यह नॉन इम्पैक्ट पेज प्रिंटर होते है। इसका प्रयोग कम्प्यूटर में 1970 के दशक से होता आ रहा है। इनकी प्रिंटिंग क्वालिटी 300 से 600 Dpi तक होती है जो सर्वश्रेष्ठ होती है। इसकी गति को ppm में नापा जाता है।
Plotter

यह एक आउटपुट डिवाइस है इससे चित्र एवं ग्राफ को प्रिंट किया जाता है। यह 3 D printing भी कर सकते है। इसके द्वारा बैनर पोस्टर आदि को प्रिंट किया जाता है।
यह दो प्रकार के होते है।
- Drum pen plotter
- Flatbed plotter
Sound Card & Speaker

Sound Card एक Extension board होता है। जिसका प्रयोग साउन्ड को Edit करके एवं output करने मे होता है।
Projector (प्रोजेक्टर)

यह एक आउटपुट डिवाइस है, जिसके सहायता से किसी भी कंप्यूटर की स्क्रीन को सफ़ेद पर्दे या दीवाल पर बड़ी स्क्रीन पर देख सकते है, इसका अधिकतर इस्तमाल प्रजेंटेशन देने के लिये किया जाता है।