प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं

प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं

प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं (What Are Natural Resources in hindi) : प्राकृतिक संसाधन उन सामग्रियों को कहा जाता है जिसे प्रकृति के माध्यम से लिया जाता है। यह सामग्रियां मुख्य रूप से मानवों के द्वारा उपयोग में लायी जाती हैं जैसे कच्चा तेल, कोयला, विभिन्न प्रकार के धातु, पत्थर, प्राकृतिक गैस, मृदा, पानी, हवा आदि। यह प्राकृतिक संसाधन कुछ संशोधनों के साथ मनुष्य द्वारा उपयोग में लाए जाते हैं।

कई वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण उनके स्रोत के आधार पर किया है जैसे:-

  • जैविक संसाधन
  • अजैविक संसाधन

जैविक संसाधन (Biological Resources)

जैविक संसाधन वह होते हैं जो मुख्य रूप से पृथ्वी अथवा जैव मंडल के माध्यम से स्वयं ही उत्पन्न होते हैं जैसे वनस्पति, जीव-जंतु, वन्य जीव, मछलियां, पशुधन, वन आदि। यह सभी जैविक संसाधनों की श्रेणी में आते हैं क्योंकि इनकी उत्पत्ति प्रकृति में सामान्य रूप से होती है। इसके अलावा जैविक संसाधनों में खेती वाले पौधे, कीट, कीट परभक्षी, परागणकर्ता आदि भी शामिल हैं जिनका प्रभाव सीधे तौर पर कृषि संबंधित क्षेत्रों पर पड़ता है। इस प्रकार के संसाधन की उत्पत्ति स्वयं जीवमंडल के माध्यम से ही होती है एवं इनका जीवन भी व्यापक होता है।

अजैविक संसाधन (Abiotic Resources)

अजैविक संसाधन वह सामग्रियां होती हैं जो प्रकृति में निर्जीव अवस्था में पायी जाती है जैसे जल, वायु, भूमि, अग्नि, पत्थर, विभिन्न प्रकार के धातु आदि। अजैविक संसाधनों का पुनर्नवीनीकरण नहीं किया जा सकता है अर्थात यह समाप्त होने योग्य होते हैं। इस प्रकार के संसाधनों का प्रयोग सीमित मात्रा में ही किया जा सकता है। इसके अलावा यह मनुष्यों की जीवन शैली को विभिन्न प्रकार से प्रभावित भी करते हैं।

जानें – खनिज संसाधन किसे कहते हैं

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.