Previous Year Exam One Liners Question Answer पिछले वर्षों की परीक्षाओं के आवश्यक प्रश्नोत्तरी को जानना एक उत्तम माध्यम है। यह आपकी आगामी राजकीय प्रतिस्पर्धात्मक एग्जाम की प्रिपरेशन को सरल बनाता है और परीक्षा के स्वरूप को समझने में सुविधा प्रदान करता है। इससे आप कम समय में अत्यधिक प्रभावी ढंग से प्रिपरेशन कर सकते हैं और विजय के करीब पहुंच सकते हैं।
प्रश्न : गांधीजी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है उसमें कौन सी विशेषता नहीं है?
उत्तर : सत्ता
UPPCS (Mains), 2015
प्रश्न : कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
उत्तर : विलियम वुड
UP Lower Sub. (Pre), 2015
प्रश्न : सरकार की (UDAY) योजना का प्रयोजन है।
उत्तर : विद्युत वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट एंव पुनर्रूत्थान का प्रबंध करना
Uttarakhand PCS (Pre), 2016
प्रश्न : भारत में पहली बार मूल्य संवर्धित कर (VAT) लागू हुआ था
उत्तर : 1 अप्रैल, 2005
UPPCS (Mains), 2015
प्रश्न : भारत में घाटे को पूरा करने की तदर्थ ट्रेजरी बिल प्रणाली को समाप्त कर दिया गया
उत्तर : 31 मार्च, 1997 को
56th To 59th BPSC (Pre), 2015
प्रश्न : रॉबर्ट ब्रूस फुट थे एक
उत्तर : भूगर्भ-वैज्ञानिक
UPPCS (Pre), 2015
प्रश्न : सभी प्रकार के जलवायु कटिबंध किस महाद्वीप में मिलते हैं?
उत्तर : एशिया में
UPPCS (Mains), 2016
प्रश्न : किस संविधान संशोधन ने केन्द्रीय मंत्रियों की संख्या को लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 प्रतिशत पर सीमित कर दिया है?
उत्तर : 91वां संविधान संशोधन
UPPCS (Mains), 2017
प्रश्न : भारत के संविधान के अंतर्गत किसको राज्यों की सीमाओं को परिवर्तित करने की शक्ति प्राप्त है?
उत्तर : संसद को
UPPCS (Mains), 2015
प्रश्न : पेरियार वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : केरल
UP Lower Sub. (Pre), 2015