Previous Year Exam One Liners Question Answer विगत वर्षों की परीक्षाओं के आवश्यक प्रश्नों को समझना एक उत्तम माध्यम है। यह आपकी आने वाली राजकीय प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी को सुगम करता है और परीक्षा के पैटर्न को जानने में सुविधा प्रदान करता है। इससे आप कम अवधि में ज्यादा कारगर माध्यम से तैयारी कर सकते हैं और सफलता के करीब पहुंच सकते हैं।
प्रश्न : जलवायु परिवर्तन पर झारखण्ड कार्य योजना किस वर्ष प्रकाशित हुई।
उत्तर : वर्ष 2013-14
JPSC (Pre), 2016
प्रश्न : जापान का सबसे व्यस्त समुद्री पत्तन है
उत्तर : योकोहामा
UP Lower Sub. (Pre), 2015
प्रश्न : भारत में वर्ष 2009-10 में प्रारंभ की गई ‘इन्क्लूसिव एजुकेशन फॉर द डिसएबल्ड एट सेकेण्डरी स्टेज’ योजना किसके अंतर्गत प्रदान की जाती है।
उत्तर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
UPPCS (Mains), 2016
प्रश्न : ‘हरिजन सेवक संघ’ का पूर्व नाम क्या था?
उत्तर : ऑल इंडिया एंटी अनटचेबिलिटी लीग
UPPCS (Mains), 2014
प्रश्न : पेड़ पौधों में ‘जाइलम’ मुख्यतः जिम्मेदार है
उत्तर : जल-वहन के लिए
UPPCS (Pre) (Re-exam), 2015
प्रश्न : गौतम बुद्ध नगर जिले का मुख्यालय कहां है?
उत्तर : नोएडा
UPPCS (Mains), 2015
प्रश्न : सर्वप्रथम मानव हृदय प्रत्यारोपण हुआ था
उत्तर : द. अफ्रीका में
56th To 59th BPSC (Pre), 2015
प्रश्न : किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
उत्तर : सी. राजगोपालाचारी (वेदरनयम मार्च)
IAS (Pre), 2015
प्रश्न : राष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मिशन किस पंचवर्षीय योजना में आरंभ किया गया था
उत्तर : 10वीं पंचवर्षीय योजना (2005-06)
UPPCS (Mains), 2016
प्रश्न : उत्तर प्रदेश पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासू) अवस्थित है
उत्तर : मथुरा में
UP Lower Sub. (Mains), 2015, UPRO/ARO (Pre), 2017