One Liners Question Answer

Previous Year Exam One Liners Question Answer 168

Previous Year Exam One Liners Question Answer विगत वर्षों की परीक्षाओं के आवश्यक प्रश्नों को जानना एक उत्तम तरीका है। यह आपकी आगामी सरकारी कंपीटिटिव परीक्षाओं की प्रिपरेशन को सरल करता है और एग्जाम के ढांचे को स्पष्टता से समझने में सुविधा करता है। इससे आप कम अवधि में अधिक कारगर ढंग से अभ्यास कर सकते हैं और अचीवमेंट के नजदीक पहुंच सकते हैं।

प्रश्न : कौन-सी अनुसूचित जनजाति दीपावली को शोक के रूप में मनाती है?
उत्तर : थारू
UPPCS (Mains), 2015

प्रश्न : इनमें से किसने ‘रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेंट’ की स्थापना की?
उत्तर : सुभाष चंद्र बोस (12 जुलाई 1943)
UP Lower Sub. (Pre), 2015

प्रश्न : लोक लेखा समिति में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर : लोक सभा 15,राज्य सभा 7,कुल 22
UPRO/ARO (Mains), 2014

प्रश्न : उत्तर-प्रदेश में कितने सामान्य केंद्रीय विश्वविद्यालय है
उत्तर : चार (4)
UPPCS (Mains), 2016

प्रश्न : विवादों में से किसमें सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को भारतीय संविधान की मौलिक संरचना का भाग स्वीकार किया?
उत्तर : केशवानंद भारती विवाद
UPPCS (R.I.), 2014

प्रश्न : भारत के विभिन्न क्षेत्रें में उत्पादित सुल्ताना, गुलाबी और काली चम्पा प्रमुख फलों में किसकी किस्में है?
उत्तर : अंगूर
UPPCS (Pre), 2018

प्रश्न : कोर बैंकिंग समाधान पद सम्बंधित है
उत्तर : यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है, जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है, चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो
Uttarakhand PCS (Pre), 2016

प्रश्न : प्रथम पृष्ठ जो सामान्यतः आप वेबसाइट पर देखते हैं वह होता है। इसका
उत्तर : गृह पृष्ठ
MPPCS (Pre), 2015

प्रश्न : किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया?
उत्तर : 69वां
UPPCS (R.I.), 2014

प्रश्न : भारत में ‘यारलुंग सांगपों नदी’ को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : ब्रह्मपुत्र
56th To 59th BPSC (Pre), 2015

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.