Previous Year Exam One Liners Question Answer विगत वर्षों की परीक्षाओं के पढ़ने योग्य प्रश्नोत्तरी को समझना एक उत्तम माध्यम है। यह आपकी आगामी राजकीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाने की सुविधा देता है और एग्जाम के पैटर्न को जानने में सहायता करता है। इससे आप कम समय में सर्वाधिक एफेक्टिव माध्यम से प्रिपरेशन कर सकते हैं और विजय के समीप पहुंच सकते हैं।
प्रश्न : 15वीं लोक सभा में राजस्थान से निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या थी
उत्तर : तीन महिला सांसद
RAS/RTS (Pre), 2013
प्रश्न : भारत में गरीबी की तीव्रता मापने के लिए सबसे उपयुक्त सूचकांक है।
उत्तर : बहुत आयामी गरीबी सूचकांक
UP Lower Sub. (Pre), 2015
प्रश्न : भारत में संदर्भ में, संसदीय शासन-प्रणाली में सिद्धांत संस्थागत रूप से निहित है
उत्तर : मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्य होते हैं_ जब तक मंत्रियों को संसद का विश्वास प्राप्त रहता है तब तक ही वे अपने पद पर बने रहते हैं
IAS (Pre), 2013
प्रश्न : कांसा मिश्रित (Alloy) धातु है
उत्तर : तांबा एवं टिन का
UPPCS (Pre) (Re-exam), 2015, UPPCS (Mains), 2016
प्रश्न : गुप्तकाल में उत्तर भारतीय व्यापार किस बंदरगाह से संचालित होता था?
उत्तर : ताम्रलिप्ति
UPPCS (Pre) (Re-exam), 2014
प्रश्न : राजस्थान के रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले संविधान सभा के सदस्य थे
उत्तर : वी.टी. कृष्णमाचारी, हीरालाल शास्त्री, सरदार सिंह, जसवंत सिंह, इत्यादि
RAS/RTS (Pre), 2013
प्रश्न : अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए लोक सभा तथा राज्य विधान सभाओं में सीटों के आरक्षण का प्रावधान किस संविधान संशोधन में किया गया है?
उत्तर : 79वें
UP Lower Sub. (Pre), 2013
प्रश्न : विश्व का ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाता है
उत्तर : क्यूबा को
UPPCS (Mains), 2015
प्रश्न : अनुच्छेद 108 के अंतर्गत लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है
उत्तर : राष्ट्रपति द्वारा
UPPCS (Mains), 2015
प्रश्न : हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति कौन सी सभ्यता प्रेरित थी?
उत्तर : मेसोपोटामिया की सभ्यता से – एम.रफीक मुगल
RAS/RTS (Pre) (Re-Exam), 2013