868 रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न pdf

868 रीट में आने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न pdf

601. इनमें से कौनसा बाल विकास का सिद्धान्त है – विकास परिपक्वन तथा अनुभव के बीच अन्योन्यक्रिया की वजह से घटित हाता है
602. घनिष्ठ मित्रता की प्रवृति पायी जाती है? – किशोरावस्था में
603. क्या मानव विकास की एक विशेषता है – इसकी प्रकृति मात्रात्मक और गुणात्मक दोनो है
604. आप देखते हैं कि एक छात्र बुद्धिमान है। आप – वह जैसे अधिक प्रगति कर सके उस तरह से उसे अनुप्रेरित करेंगे
605. कौनसा एक उपयुक्त रचनात्मक आंकलन कार्य नही है – विद्यार्थियों का योग्यता क्रम निर्धारण करना
606. क्या बुद्धिमान माता-पिता के बच्चे सदैव पढ़ाई मे तेज होते है – नहीं
607. ‘‘संज्ञानवादी पद्धति‘‘ के जनक है? – जिन प्याजे व ब्रूनर
608. मनुष्य जीवन का आरम्भ मूलतः घटित है? – केवल एक कोष
609. कौनसा रचानात्मक मूल्यांकन के लिए एक उचित उपकरण नही है – प्रदत्त कार्य (असाइनमेंट)
610. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) के आधारभूत सिद्धान्तों में, कौनसा भाग सम्मिलित नहीं है – अच्छी बाह्य परीक्षाओं का आयोजन करना
611. ‘‘पर्सनैलिटी एण्ड कल्चरल पैटर्न‘‘ के लेखक है? – प्लांट
612. कौनसा व्यक्तित्व का प्रक्षेपी परीक्षण नही है? – अलेैजैण्डर पास-एलांग परीक्षण
613. पुनर्बलन का सिद्धान्त (विधिक सिद्धान्त) किससे सम्बन्धित है – सी.एल. हल
614. व्यक्तिगत एवं बुद्धि मे वंशानुक्रम की – नाममात्र की भूमिका है
615. अन्त:निरीक्षण विधि के प्रतिपादनकर्ता माने जाते है? – वुण्ट
616. आवश्यकता का पदानुक्रम सिद्धान्त द्वारा प्रतिपादित किया गया था – मैस्लो
617. कोलबर्ग का सिद्धान्त किस विकास से सम्बन्धित है? – नैतिक विकास
618. वोल्फ गेंग कोहलर द्वारा ‘अन्तर्दृष्टि अधिगम’ का प्रयोग कब किया गया? – 1920
619. मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए – अधिगम की कमियों का पता लगाना और उन्हें दूर करना
620. विद्यालय में विद्यार्थियों को कैसे अभिप्रेरित करना उचित है? – सस्वर अधिगम द्वारा
621. NCF 2005 के अनुसार शिक्षक की भूमिका है – सुविधादाता
622. अनुक्रिया शैली के प्रभाव को नियंत्रित करने हेतु व्यक्तित्व मापन में प्रविधियों में से किसका प्रयोग किया जाता है? – मुक्त अनुक्रिया प्रविधि
623. जिस समूह में स्वतंत्र चर उपस्थित रहता है। उसे कहते है – प्रयोगात्मक समूह
624. कौन सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है? – द्रुतगामी विकास का नियम
625. कक्षा के विद्यार्थियों को अधिगम के लिए प्रेरित करने हेतु किस युक्ति का अनुप्रयोग आप नही करते है – उनकी अत्यधिक प्रशंसा करना
626. पाठ्यचर्या ऐसी हो जो पाठ्य-पुस्तक के ज्ञान को पुन: प्रस्तुत करने के स्थान पर बच्चों को अपनी आवाजें पाने, कार्य करने के लिए अपनी जिज्ञासा का पोषण करने, प्रश्न पूछने ओर जाँच पड़ताल करने तथा अपने अनुभवों को बाटते तथा विद्यालय के ज्ञान के साथ जोड़ने में सक्षम बनाए इस पृष्ठभूमि में, एक शिक्षक की प्राथमिक भूमिका क्या होनी चाहिए – बच्चों को उनकी अपनी समझ और अपने ज्ञान को साझा करने के पर्याप्त अवसर देना

627. कौनसी समस्या शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में आती है- शैक्षणिक पिछड़ापन
628. बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहा जाता है। यह परिभाषा दी है – क्रो व क्रो
629. जिन इच्छाओं की पूर्ति नहीं होती, उनका भण्डारगृह कौनसा है – इदम्
630. बुद्धिपरीक्षण हेतु सर्वप्रथम बिने-साइमन मापनी का निर्माण किया गया? – 1905
631. गेट्स के अनुसार, अनुभव द्वारा व्यवहार में परिवर्तन ही…………है। – सीखना
632. कौनसा वंशानुक्रम का नियम नहीं है? – अभिप्रेरणा
633. एक प्रमाणीकृत पठन परीक्षण लेने के लिए पांचवीं कक्षा को प्रस्तुत करने में शिक्षक को अधिकाधिक परामर्श दिया जाता है कि – परीक्षण में आने वाले समान प्रकार के प्रश्नों के उतर देने के लिए छात्रों को अभ्यास कराना
634. कौनसी जगह है, जहाँ बच्चे के संज्ञानात्मक विकास को अच्छी तरह से परिभाषित किया जा सकता है – विद्यालय और कक्षा के वातावरण में
635. विकासात्मक कार्य के प्रत्यय के प्रतिपादक थे? – हैविघर्स्ट
636. एक विद्यालय में राज्य स्तर पर एकल नृत्य-प्रदर्शन करने पर लड़कियों को वरीयता दी जाती है। यह दर्शाता है। – लिंग भेद
637. मानव विकास किन दोनों के योगदान का परिणाम है – वंशक्रम एवं वातावरण का
638. बुद्धि के त्रिआयामी सिद्धान्त के अनुसार बुद्धि के कारकों की संख्या है-120
639. विद्यालयी क्षेत्र में रचनात्मक निर्धारकों को जानने के लिए इनमें से कौनसा उपागम नहीं है – बहुविकल्पीय प्रश्न
640. एक अच्छी पाठ्यपुस्तक…………से बचाती है – लैंगिक पूर्वाग्रह
641. कौनसा मूल्यांकन के त्रिकोण का भाग नहीं है? – शिक्षण अनुभव
642. मनोविज्ञान अध्ययन की जेनेटिक विधि को अन्य किस नाम से पुकारा जाता है? – विकासात्मक विधि
643. राष्ट्रीय पाठ्यर्चा की रूपरेखा, 2005 में बातचीत है – ज्ञान स्थायी है व दिया जाता है तथा ज्ञान से विकास होता है ओर इसकी संरचना होती है
644. बालक का स्वास्थ्य शारीरिक विकास उसके सही विकास के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है। यह कथन – सत्य है क्योंकि शारीरिक विकास दूसरे क्षेत्र के विकासों से सम्बन्ध रखता है शिक्षा मनोविज्ञान
645. क्रियात्मक अनुसंधान प्रत्यय का उत्पत्ति स्त्रोत है? – आधुनिक मानव व्यवस्था सिद्धान्त
646. ‘‘अधिगम, आदतों, ज्ञान और अभिवृत्तियों का अर्जन है।‘‘ यह परिभाषा किस वैज्ञानिक ने दी है? – क्रो एण्ड क्रो ने
647. हावर्ड गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धान्त सुझाता है कि – शिक्षक को चाहिए कि विषयवस्तु का वैकल्पिक विधियों से पढ़ाने के लिए बहुबुद्धियों को एक रूपरेखा की तरह ग्रहण करे
648. गर्भावस्था का समय है – गर्भ धारण से जन्म तक
649. उपलब्धि अभिप्रेरणा है – चुनौतीपूर्ण कार्य करने पर डटे रहने की प्रवृति
650. पियाजे के अनुसार विकास की पहली अवस्था (जन्म से लगभग 2 वर्ष आयु) के दौरान बच्चा…….सबसे बेहतर सीखता है – इन्द्रियों के प्रयोग द्वारा
651. कौनसा व्यक्तिगत भिन्नताओं के कारण नही है – निर्देशन
652. शिक्षकों की तैयारी की आधारशिला होनी चाहिए – शिक्षा मनोविज्ञान
653. अध्यापक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी कक्षा में सभी शिक्षार्थी अपने आपको स्वीकृत और सम्मानित समझे। इसके लिए शिक्षक को चाहिए कि वह – अपने छात्रों की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को जाने और कक्षा में विविध मतों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करे
654. प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एन.ए.क्राउडर किस प्रकार के अनुदेशन के जनक थे? – शाखात्मक अभिक्रमित अनुदेशन के
655. व्यक्तियों में एक दूसरे से भिन्नता क्यों होती है – वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्य क्रिया के कारण
656. थार्नडाइक का सिद्धान्त इनमें से किस वर्ग के तहत सूचीबद्ध किया जाता है – व्यावहारिकता का सिद्धान्त
657. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ने के लिए कौनसी व्यूह रखना अधिक उपयुक्त है – सहकारी अधिगम तथा पीअर ट्यूटरिंग (सहपाठियों द्वारा अनुरक्षण)
658. उपलब्धि प्रतिमावली का अध्ययन किस परीक्षण द्वारा किया जाता है? – टी.ए.टी.
659. युग के प्रजातीय अचेतन का आधार था – पुरातन अचेतन
660. सतत् और व्यापक मूल्यांकन की योजना में व्यापक शब्द…………..के अलावा के द्वारा समर्थित किया जाता है – जे.पी. गिलफोर्ड का बुद्धि-संरचना का सिद्धान्त
661. कौनसा सम्प्रदाय ‘‘मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान‘‘ मानता है? – सरंचनावाद
662. सबसे अधिक गहन ओर जटिल समाजीकरण है – किशोरावस्था के दौरान
663. प्राथमिक विद्यालयों के बालकों के लिए निम्न में किसे बेहतर मानते है – स्वयं के द्वारा किया गया अनुभव
664. बाल मनोविज्ञान के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में मुख्य स्थान है – बालक का
665. क्रियाप्रसूत अधिगम के संदर्भ में अधोप्रदत्त में से कौन एक बेमेल पद है – विस्तारण
666. थामसन ने अभिप्रेरणा के स्रोतों को कितने वर्गों में रखा है – 2
667. कौनसा बच्चों के संवेगात्मक विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है – कक्षा-कक्ष का प्रजातांत्रिक परिवेश
668. ‘‘अनुभव एवं प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार परिवर्तन को अधिगम कहते है।‘‘ कथन है। – गेट्स
669. एक बच्चा जो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करता हो अचानक विफल होने लगता है इस स्थिति के लिए शिक्षकों के पास सर्वोत्तम उपाय क्या होना चाहिए – उसकी अनुपलब्धि का कारण खोजे
670. कौनसा युग्म सीखने में पुनर्बलन को महत्वपूर्ण नहीं मानता – टालमेन व गुथरी
671. शैशवास्था की विशेषता नहीं है? – नैतिकता का होना
672. संज्ञानात्मक विकास का निर्धारक है? – आनुवंशिकता
673. अभिप्रेरणा हेतु पुरस्कार किस रूप में दिये जाने चाहिए – मनोवैज्ञानिक (प्रशंसा, प्रोत्साहन आदि) के रूप में
674. एक अच्छे अधिगमकर्ता की प्रमुख विशेषताएं कौनसी है? – इच्छाशक्ति
675. अधिगम के प्रक्रम में अभिप्रेरण – नये सीखने वालों में अधिगम के लिए रूचि का सृजन करता है
676. कौन व्यक्तित्व का प्रक्षेपी परीक्षण नही है – 16 पी.एफ.परीक्षण
677. अच्छे समायोजन की विशेषता है – सहनशीलता
678. शिक्षार्थी वैयक्तिक भिन्नता करते है। अत: शिक्षक – सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध कराना चाहिए
679. पियाजे के सिद्धान्तों के अनुसार, बच्चे सीखते है – अनुकूलन की प्रक्रिया द्वारा
680. ‘‘अधिगम व्यक्ति में एक परिवर्तन है जो उसके वातावरण के परिवर्तनों के अनुसरण में होता है।‘‘ यह परिभाषा किस वैज्ञानिक ने दी है? – पील ने
681. स्टैनले हाल द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त है? – पुनरावृत्ति का सिद्धान्त
682. ‘‘वंशानुक्रम व्यक्ति की जन्मजात विशेषताओं का पूर्ण योग है।‘‘ कथन है? – बी.एन. झा
683. कौनसा भूलने का कारण नहीं है – शिक्षक की योग्यता
684. शिक्षक को ज्ञान होना चाहिए – अध्यापन विषय एवं बाल मनोविज्ञान का
685. वाइगोत्सकी के सिद्धान्त में विकास के किस पहलू की उपेक्षा होती है – जैविक
686. आर्जव का कहना है कि भाषा विकास व्यक्ति की नैसर्गिक प्रवृत्ति से प्रभावित होता है जबकि सोनाली महसूस करती है कि यह परिवेश से प्रभावित होता है। आर्जव और सोनाली के बीच यह चर्चा किस के बारे में है? – प्रकृति और पोषण पर वाद-विवाद पर
687. NCF 2005 बल देता है? – करके सीखने पर
688. माता-पिता से वंशजों में स्थानान्तरित होने वाले लक्षणों को कहा जाता है – आनुवंशिकता
689. ग्रंथियों के आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की है? – युंग
690. जब व्यक्ति का एक परिस्थिति का अधिगम दूसरी परिस्थिति में उसके सीखने तथा निष्पादन को प्रभावित करता है, तो उसे कहते है? – अधिगम अन्तरण
691. सीखने की परिघटना में कौन आवश्यक घटक नही है – शिक्षक
692. एक छात्र के अधिगम पर उसकी आर्थिक स्थिति का किस प्रकार प्रभाव पड़ता है? – किसी प्रकार का प्रभाव नही पड़ता है
693. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 ने 6 से 14 वर्ष आयु के विद्यालय कभी न गए अथवा विद्यालयी शिक्षा अधूरी छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु – विशेष प्रशिक्षण लागू करने पर जोर दिया है
694. कौनसा अवलोकन गार्डनर की बहुबुद्धि के सिद्धान्त का समर्थन करता है – मस्तिष्क के एक भाग में हुई क्षति केवल एक योग्यता को प्रभावित करती है, न कि सम्पूर्ण मस्तिष्क को
695. एक कालेज जाने वाली लड़की ने फर्श पर कोट फेंकने की आदत डाल ली है। लड़की की मा ने उससे कहा कि कमरे से बाहर जाओं और कोट को खूँटी पर टाँगो। लड़की अगली बार घर में प्रवेश करती है, कोट को हाथ पर रखकर अलमारी की तरफ जाकर कोट को खूँटी पर टाँग देती है। यह उदाहरण है – श्रृंखलागत अधिगम का
696. ………………..के अतिरिक्त सभी तथ्य संकेत करते है कि बच्चा कक्षा में संवेगात्मक और सामाजिक रूप से समायोजित है – हम उम्र साथियों के साथ प्रतियोगिता पर दृढ़तापूर्वक ध्यान केन्द्रित करना
697. मानव विकास परिणाम है? – वंशागति एवं वातावरणीय कारकों का
698. व्यक्तित्व समायोजन की प्रत्यक्ष विधि है – बाधा-निराकरण
699. व्यक्तित्व विकास की अवस्था है – अधिगम एवं वृद्धि
700. सृजनात्मक का अर्थ है – सामाजिक-सन्दर्भ में नए अर्थ लगाना

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.