RPSC RAS/RTS pre exam Paper – 26 October 2013

21. भारत के औपनिवेशिक काम में अधोमुखी निस्यंदन सिद्धांत किस क्षेत्र से संबंधित था?
(a) रेल
(b) शिक्षा
(c) सिंचाई
(d) गरीबी हटाओ

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

22. वर्ष 2012-13 के बजट में अनुदानों पर किए जानेवाले व्यय को सीमित करने का प्रस्ताव किया गया था।
(a) सकल घरेलू उत्पाद के 4.0 प्रतिशत तक।
(b) सकल घरेलू उत्पाद के 3.5 प्रतिशत तक।
(c) सकल घरेलू उत्पाद के 3.0 प्रतिशत तक।
(d) सकल घरेलू उत्पाद के 2.0 प्रतिशत तक।

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

23. भारत में मुद्रास्फीति को मापा जाता है –
(a) थोक मूल्य सूचकांक के द्वारा।
(b) शहरी हाथ से काम न करने वाले कार्मिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक।
(c) खेतिहर श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
(d) राष्ट्रीय आय अपस्फीतिक।

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

24. निम्नलिखित योजनाओं में से भारत में उच्चतम वृद्धि दर किस योजना में रही –
(a) आठवीं योजना में।
(b) नौवीं योजना में।
(c) दसवीं योजना में।
(d) ग्यारहवीं योजना में।

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

25. समर्थित मूल्यों पर खाद्यान्नों की सार्वजनिक खरीद नीति सुनिश्चित करती है –
1. कृषि मूल्यों में स्थिरता।
2. कृषकों को प्रेरणादायक मूल्य।
3. सार्वजनिक वितरण के लिए खाद्यान्नों का भंडारण
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
कूट :
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer

Answer -c

Hide Answer

26. राजस्थान में पाए जाने वाले खनिज, जैसे-जिप्सम, रॉक-फॉस्फेट और पाइरॉइट किस निर्माण में सहायक हैं?

(a) रासायनिक उर्वरक के
(b) सीमेंट
(c) दवाइयां
(d) चीनी

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

27. राज्य निर्वाचन आयोग के निम्नलिखित कार्यों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. राज्य के पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करता है।
2. राज्य के पंचायतों एवं नगरपालिकाओं के लिए निर्वाचन करवाता है।
3. राज्यपाल के निर्देशनों के अनुरूप पंचायतों एवं नगरपालिका के अतिरिक्त अन्य निकायों के लिए निर्वाचन करवाता है
4. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपी गई मतदाता सूचियों को तैयार करने एवं निर्वाचन करवाने का कार्य करता है।

कूट :
(a) 1 और 2
(b) 3 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) केवल 4

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

28. निम्नलिखित में से किस मामले में राज्य लोक सेवा आयोग से परामर्श नहीं लिया जाता है?
(a) सिविल सेवा के लिए भर्ती की पद्धति पर।
(b) सिविल सेवाओं की नियुक्ति में अनुसरण लिए जाने वाले सिद्धांतों पर।
(c) सिविल सेवाओं में प्रोन्नति एवं एक सेवा से दूसरी सेवा में अंतरण के लिए अनुसरण लिए जाने वाले सिद्धांतों पर।
(d) सिविल सेवाओं के स्थानांतरण पर।

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

29. निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान में अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी-2009 के बारे में सही नहीं है?
(a) प्रारंभ में आने वाले पांच सालों में एक लाख मकान निर्माण का लक्ष्य रखा गया।
(b) लक्षित मकानों के निर्माण में से चालीस प्रतिशत राजस्थान आवासन मंडल एवं बचे हुए मकान सरकारी-निजी भागीदारी एवं स्थानीय निकायों द्वारा निर्मित किए जाएंगे।
(c) नीति में केवल शहरी क्षेत्रों को रखा गया है।
(d) नीति की क्रियान्वयन संबंधी निर्णयों के लिए नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री की अध्यक्षता में गठित शक्ति प्राप्त समिति का गठन किया गया है।

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

30. राजस्थान जनसंख्या घनत्व-2011 के अनुसार अवरोही क्रम में जिलेवार सही अनुक्रम बताइए –
(a) कोटा, अजमेर, गंगानगर और चुरू।
(b) जयपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर।
(c) जयपुर, अजमेर, अलवर और दौसा।
(d) अलवर, दौसा, अजमेर और चुरू।

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

31. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. शुष्क सागवान के वन राजस्थान के दक्षिणी भाग में संकेद्रित हैं।
2. सागवान के वन 75 से 110 से.मी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
3. माउंट आबू पर उपोष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं।
4 पश्चिमी राजस्थान के वन मिश्रित पतझड़ वाले वन हैं।
कूट :
(a) 1 और 2 सही हैं।
(b) 2 और 3 सही हैं।
(c) 3 और 4 सही हैं।
(d) 1, 2 और 3 सही हैं।

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

32. भारतीय व्यापार नीति (2009-14) का लक्ष्य है –
1. वैश्विक व्यापार में भारत का अंश 2020 तक दुगना करना।
2. प्रतिवर्ष निर्यातों में 25 प्रतिशत वद्धि प्राप्त करना।
3. सन् 2014 तक भारत की वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात को दुगना करना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
कूट :
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

33. मानव विकास सूचकांक एक संयुक्त सूचकांक है –
(a) पोषण संबंधी स्थिति, जीवन की गुणवत्ता एवं प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद।
(b) निर्धनता, जीवन प्रत्याशा एवं शैक्षिक उपलब्धि।
(c) जीवन प्रत्याशा, शैक्षिक उपलब्धि एवं प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद।
(d) मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद।

Show Answer

Answer -c

Hide Answer

34. निम्नलिखित में से कौन सी समिति भारत में निर्धनता के अनुमानों से संबंधित रही है?
(a) विजय केलकर समिति
(b) सुरेश तेंदुलकर समिति
(c) एस.पी. गुप्ता समिति
(d) लकड़ावाला समिति

Show Answer

Answer -*

Hide Answer

35. सुमेलित कीजिए –
सूची-1       –     सूची-2
लिफ्ट परियोजना     –   पीने के पानी की आपूर्ति
A. कवर सेन लिफ्ट नहर    1. नागौर
B. गंधेली-साहब लिफ्ट परियोजना    2. जोधपुर
C. राजीव गांधी लिफ्ट नहर    3. चुरू
D. गजनेर लिफ्ट परियोजना    4. बीकानेर
कूट :
.    A B C D
(a) 1 4 3 2
(b) 2 1 4 3
(c) 4 3 2 1
(d) 3 2 1 4

Show Answer

Answer -c

Hide Answer

36. निम्नलिखित युद्ध राजस्थान के इतिहास में सीमा चिह्न (Landmark) हैं। उन्हें उनके कालक्रमानुसार निर्धारित करते हुए नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. खानवा का युद्ध
2. भटनेर का युद्ध
3. सुमेलगिरि का युद्ध
4. हल्दीघाटी का युद्ध
कूट :
(a) 2, 1, 3, 4
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 1, 3, 4, 2
(d) 1, 2, 4, 3

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

37. कथन (A) : ब्रिटिश दबाव के कारण मेवाड़ प्रशासन ने बिजोलिया आंदोलन से सन् 1922 में समझौता किया।
कथन (R) : बिजोलिया जागीरदार ने सन् 1922 के समझौते की भावना को मानने से इंकार कर दिया।
इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए तथा निम्नांकित कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) और (R) दोनों सही है एवं (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (R) सही है, परंतु (A) गलत है।

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

38. राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निम्नलिखित मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जाता है –
1. मरु उत्सव, जैसलमेर
2. हाथी उत्सव, जयपुर
3. ऊंट उत्सव, बीकानेर
4. ग्रीष्म उत्सव, माउंट आबू
कैलेंडर वर्ष के अनुसार तिथिक्रम के आधार पर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट :
(a) 1, 3, 2, 4
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 3, 1, 4, 2
(d) 3, 1, 2, 4

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

39. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची-1   –   सूची-2
संविधान के अनुच्छेद  –  प्रावधान
A. 215     1. किसी न्यायाधीश का एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में अंतरण
B. 222    2. सभी न्यायालयों के अधीक्षण की शक्ति
C. 226    3. कुछ रिट निकालने की उच्च न्यायालय की शक्ति
D. 227   4. उच्च न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होना
कूट :
.    A B C D
(a) 4 1 3 2
(b) 2 1 3 4
(c) 1 4 3 2
(d) 4 2 3 1

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

40. निम्नलिखित में से किसने जिलाधीश को ‘संस्थागत करिश्मा’ कहा था?
(a) रजनीश कोठारी
(b) पी.आर. दुभाषी
(c) टी.एन. चतुर्वेदी
(d) जे.डी. शुक्ला

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.