RPSC RAS/RTS pre exam Paper – 26 October 2013

81. निम्नांकित राजस्थान के मानचित्र में वन्य जीव अभयारण्यों की स्थिति (i), (ii), (iii) और (iv) से प्रदर्शित की गई है। मानचित्र के नीचे दिए गए क्रम से इन्हें पहचानिए तथा उत्तर दीजिए –
(a) बंधबारेठा, नाहरगढ़, सीतामाता, फूलवाडी की नाल।
(b) सीतामाता, फूलवाड़ी की नाल, बंधबारेठा नाहरगढ़।
(c) नाहरगढ़, बंधबारेठा, फूलवाड़ी की नाल, सीतामाता।
(d) नाहरगढ़, सीतामाता, बंधबारेठा, फूलवाडी की नाल।

Show Answer

Answer -c

Hide Answer

82. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए –
सीसा-जस्ता   –   क्षेत्र जिला
A. देबारी    1. सवाई माधोपुर
B. राजपुरा-दरीबा   2. भीलवाड़ा
C. रामपुरा-अगुचा   3. राजसमंद
D. चौथ का बरवाड़ा   4. उदयपर
कूट :
.    A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 4 3 2 1
(c) 4 3 1 2
(d) 1 2 3 4

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

83. 80 सदस्यों के एक क्लब में 10 सदस्य किसी प्रकार का कोई भी खेल-टेनिस, बैडमिंटन तथा क्रिकेट नहीं खेलते हैं। 30 सदस्य इन तीन में से मात्र एक खेल ही खेलते हैं तथा 30 सदस्य इनमें से मात्र कोई दो खेल ही खेलते हैं। 45 सदस्य टेनिस तथा बैडमिंटन में से कम-से-कम एक खेल खेलते हैं, जबकि 18 सदस्य टेनिस तथा बैडमिंटन दोनों ही खेल खेलते हैं तो क्रिकेट खेलने वाले सदस्यों की संख्या है –
(a) 9
(b) 5
(c) 7
(d) 3

Show Answer

Answer -*

Hide Answer

84. निम्नांकित सूचियों को सुमेलित कीजिए –
सूची-1    –   सूची-2
उत्कृष्ट सांसद  –  पुरस्कार वर्ष
A. अरुण जेटली   1. सन् 2009
B. करण सिंह   2. सन् 2012
C. शरद यादव   3. सन् 2011
D. मुरली मनोहर जोशी   4. सन् 2010
कूट :
.     A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 3 4 2 1
(c) 1 2 3 4
(d) 2 1 3 4

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

85. भारत सरकार एवं राजस्थान द्वारा 25 मई, 2013 को प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों की सम्मिलित जनसंख्या है –

(a) 31.3 प्रतिशत
(b) 34.02 प्रतिशत
(c) 30.7 प्रतिशत
(d) 28.5 प्रतिशत

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

86. निम्नलिखित आकृतियां एक क्रम में हैं। लापता आकृति खोजिए –

RPSC
(a) RPSC
(b) RPSC
(c) RPSC
(d) RPSC

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

87. तेल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर है। एक और तेल का उपयोग कर मिलावट करने के बाद कीमत 50 रुपए प्रति लीटर है। मिश्रण 95 रुपए प्रति लीटर में बेचा जाता है और इससे 20 प्रतिशत का मुनाफा होता है। मिश्रण में इस्तेमाल तेलों का अनुपात क्या है?
(a) 4 : 1
(b) 7 : 5
(c) 3 : 2
(d) 5 : 4

Show Answer

Answer -*

Hide Answer

88. दो बैंक A तथा B में सरल ब्याज की दरों का अनुपात 5 : 4 है। एक व्यक्ति अपनी कुल बचत इन दो बैंकों में इस प्रकार जमा करवाना चाहता है कि उसे दोनों बैंकों से समान अर्द्ध-वार्षिक ब्याज मिले। उसके द्वारा अपनी बचत को बैंक A तथा B में जमा करवाने का अनुपात होना चाहिए –
(a) 5 : 2
(b) 2 : 5
(c) 4 : 5
(d) 5 : 4

Show Answer

Answer -c

Hide Answer

89. एक विद्युत यंत्र प्रत्येक 60 सेकंड के पश्चात् ध्वनि उत्पन्न करता है। अन्य यंत्र प्रत्येक 62 सेकंड के उपरांत ध्वनि उत्पन्न करता है। दोनों की ध्वनि साथ-साथ 10 बजे प्रातः सुनी गई तो अगले कौन से शीघ्र समय पर वे परस्पर साथ-साथ ही ध्वनि उत्पन्न करेंगे?
(a) प्रातः 10 : 30
(b) प्रातः 10 : 31
(c) प्रातः 10 : 59
(d) प्रातः 11 : 00

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

90. निम्नांकित में से किस देश ने जुलाई, 2013 में यूरोपीय संघ की सदस्यता ली है?
(a) क्रोएशिया
(b) डेनमार्क
(c) बेल्जियम
(d) पोलैंड

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

91. भारत के किस राज्य ने ‘मल्लखंब’ को अपना ‘राज्य खेल’ घोषित किया है?
(a) महाराष्ट्र
(b) मध्य प्रदेश
(c) दिल्ली
(d) कर्नाटक

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

92. निम्नलिखित सिंचाई परियोजनाओं को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए –
परियोजनाएं    –    जिलें
A. बांकली बांध   1. प्रतापगढ़
B. सोम-कमला-अंबा   2. सवाई माधोपुर
C. मोरल बांध   3. जालौर
D. जाखम बांध   4. डूंगरपुर
कूट :
.    A B C D
(a) 1 4 3 2
(b) 3 4 2 1
(c) 3 2 1 4
(d) 4 1 2 3

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

93. एक कक्षा प्रात: 10.00 बजे प्रारंभ होती है तथा दोपहर 1.27 पर समाप्त होती है। इस अंतराल में चार पीरियड होते हैं। प्रत्येक पीरियड के पश्चात् छात्रों को 5 मिनट का विश्राम दिया जाता है, तो प्रत्येक पीरियड का निश्चित समय कितना है?
(a) 42 मिनट
(b) 48 मिनट
(c) 51 मिनट
(d) 53 मिनट

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

94. एक मंदिर में 26 सीढ़ियां हैं। राम ऊपर से नीचे दो सीढ़ियां उतरता है, उतने ही समय में श्याम एक सीढ़ी चढ़ता है। यदि वे एक ही समय अपनी समान गति से आरंभ करें, तो नीचे से ऊपर की ओर वे कौन सी सीढ़ी पर मिलेंगे? (a) 8वीं
(b) 9वीं
(c) 10वीं
(d) 12वीं

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

95. महिला-स्वतंत्रता के लिए फ्रांस का ‘सीमो दि बूवा पुरस्कार’ वर्ष 2013 में किसने प्राप्त किया है?
(a) हलीमा याकूक
(b) मलाला यूसुफजई
(c) हबीबा साराबी
(d) कार्लोट एड्वड्र्स

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

96. केदारनाथ के बाढ़-पीड़ितों की राहत के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नाम है –
(a) ऑपरेशन तीर्थराज।
(b) ऑपरेशन सूर्य होप।
(c) ऑपरेशन भगीरथी।
(d) ऑपरेशन सैन्य सेवा।

Show Answer

Answer -b

Hide Answer

97. क्षेत्रीय समूह को इंगित कीजिए, जिसमें भारत एक पूर्ण सदस्य के रूप में संबद्ध नहीं है –
(a) बेसिक
(b) जी-4
(c) ब्रिक्स
(d) शंघाई सहयोग संगठन

Show Answer

Answer -d

Hide Answer

98. निम्नांकित सूचियों को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1    –   सूची-2
खिलाड़ी    –   खेल
A. समीर सुहाग   1. पोलो
B. विकास कृष्ण   2. बॉक्सिंग
C. अनूप कुमार   3. कबड्डी
D. यशपाल सोलंकी   4. जूडो
कूट :
.    A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 3 4
(c) 4 3 2 1
(d) 2 1 3 4

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

99. विभिन्न समाजों एवं उनमें पवित्र माने जाने वाले पेड़ों की सूची को पढ़िए और नीचे दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए –
समाज   –   पवित्र पेड़
A. मुंडा    1. इमली
B. विश्नोई   2. महुआ
C. ओडिशा की जनजातियां   3. पीपल
D. बौद्ध   4. खेजड़ी
कूट :
.     A B C D
(a) 1 3 4 2
(b) 4 2 3 1
(c) 2 4 1 3
(d) 3 1 2 4

Show Answer

Answer -c

Hide Answer

100. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए –
सूची-1   –   सूची-2
अरावली शिखर  –  जिला
A. रघुनाथगढ़    1. सिरोही
B. सेर               2. सीकर
C. जरगा           3. जयपुर
D. जयगढ़        4. उदयपुर
कूट :
.    A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 1 3 2 4
(c) 3 2 4 1
(d) 4 3 1 2

Show Answer

Answer -a

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.