RPSC SI exam paper 2018 (Answer Key) – First Shift : Rajasthan Police SI (Sub Inspector) exam paper 2018 with Answer key. RPSC SI भर्ती परीक्षा 07 अक्टूबर 2018 को राजस्थान राज्य में आयोजित की गयी है। RPSC द्वारा आयोजित राजस्थान पुलिस में सहायक निरीक्षक (Sub Inspector) की भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली (first shift) का पूर्ण एग्जाम पेपर उत्तर कुंजी सहित यहाँ उपलब्ध है। प्रश्नों के उत्तर 03 जनवरी 2019 को विभाग द्वारा जारी उत्तरकुंजी के अनुसार हैं।
पद :— सहायक निरीक्षक (Sub Inspector), Platoon Commander
परीक्षा आयोजक :— RPSC (Rajasthan Public Service Commission)
विषय :— सामान्य हिंदी (General Hindi)
परीक्षा तिथि :— 07/10/2018
प्रश्न पत्र :— प्रथम (प्रथम पाली (प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक))
[ द्वितीय पाली का प्रश्नपत्र यहाँ उपलब्ध है। ]
RPSC SI (Sub Inspector) exam paper 2018 (First Paper)
1. कौनसा विलोम युग्म सही नहीं है?
(1) सापेक्ष – निरपेक्ष
(2) आपत्ति – विपत्ति
(3) स्वकीय – परकीय
(4) व्यष्टि – समष्टि
Show Answer
Hide Answer
2. किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है।
(1) मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।
(2) किसान हल से खेत जोत रहा है।
(3) मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।
(4) तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहे हैं।
Show Answer
Hide Answer
3. ‘जिसको थोड़ा ज्ञान हो’:- वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगाः
(1) अनभिज्ञ
(2) अज्ञ
(3) अभिज्ञ
(4) अल्पज्ञ
Show Answer
Hide Answer
4. इनमें तद्भव शब्द है:
(1) बजरंग
(2) सुरंग
(3) पक्वान्न
(4) मिष्टान्न
Show Answer
Hide Answer
5. किस वाक्य में क्रिया की ‘इच्छार्थवृत्ति’ का प्रयोग हुआ है?
(1) संभवतः वह शाम तक लौट आए।
(2) डाकिया चिट्ठी क्यों नहीं लाया?
(3) ईश्वर सबका कल्याण करे।
(4) श्याम विद्यालय चला गया होगा।
Show Answer
Hide Answer
6. किस शब्द की संधि सही नहीं है?
(1) सत् + धर्म = सद्धर्म
(2) सत् + नारी = सदनारी
(3) महा + उदय = महोदय
(4) वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु
Show Answer
Hide Answer
7. किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द है?
(1) Random = उल्टा-पुल्टा
(2) Minutes = कार्यसूची
(3) Recommended = संस्तुत
(4) Attorney General = महाधिवक्ता
Show Answer
Hide Answer
8. Disbursing Authority के लिए सही पारिभाषिक शब्द है
(1) वितरण अधिकारी
(2) संवितरण प्राधिकारी
(3) वितरण प्राधिकारी
(4) संवितरण अधिकारी
Show Answer
Hide Answer
9. किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है?
(1) हरीश छत पर बैठा हैं।
(2) कल एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
(3) आप भी आइयेगा।
(4) मैं छुट्टी के दिन घर पर रहता हूँ।
Show Answer
Hide Answer
10. किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द है?
(1) Judicial Tribunal = विधिक प्राधिकरण
(2) Juvenile Offender = किशोर अपराधी
(3) Apprentice = प्रशिक्षणार्थी
(4) Disposal = भुगतान
Show Answer
Hide Answer
11. इनमें से किस शब्द में ‘इल’ प्रत्यय नहीं हैं?
(1) जटिल
(2) शामिल
(3) स्नेहिल
(4) फेनिल
Show Answer
Hide Answer
12. किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं हैं?
(1) महामात्य = महा + आमात्य
(2) भयाक्रांत = भय + आक्रांत
(3) स्नेहाविष्ट = स्नेह + आविष्ट
(4) कैटकाकीर्ण = कंटक + आकीर्ण
Show Answer
Hide Answer
13 ‘घूमने-फिरने वाला साधु’- वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द क्या होगा?
(1) यौगी
(2) तपस्वी
(3) श्रमण
(4) परिव्राजक
Show Answer
Hide Answer
14. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं?
(1) अग्नि, वहनि, अनिल
(2) पाषाण, अश्म, उत्पल
(3) व्योम, नभ, अम्बर
(4) पयोधर, उरोज, सरोज
Show Answer
Hide Answer
15. इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है?
(1) छात्रों द्वारा सजावट की गई।
(2) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
(3) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
(4) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
Show Answer
Hide Answer
16. इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौनसा है?
(1) प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।
(2) बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
(3) लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।
(4) सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।
Show Answer
Hide Answer
17. किस शब्द में ‘अव’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ हैं?
(1) अवश्य
(2) अवचन
(3) अवाप्ति
(4) अवध्य
Show Answer
Hide Answer
18. इनमें वर्तनी की दृष्टि से कौनसा शब्द सही नहीं है?
(1) घनिष्ठ
(2) परिशिष्ट
(3) अनिष्ट
(4) स्वादिष्ट
Show Answer
Hide Answer
19. किस वाक्य में क्रिया के सातत्यबोधक पक्ष का प्रयोग हुआ है?
(1) मैं रोज सुबह टहलने जाता हूँ।
(2) वह स्नान करके मंदिर जाता है।
(3) विद्यार्थी पुस्तकालय में बैठकर समाचार पत्र पढते हैं।
(4) मोहन अपनी कक्षा में पढ़ा रहा है।
Show Answer
Hide Answer
20. ‘दाल में कुछ काला होना’ – मुहावरे का भावार्थ
(1) दाल जल जाना
(2) दाल में कुछ गिर जाना
(3) दाल का छौंक जल जाना
(4) आशंका या संदेह होना
Show Answer
Hide Answer
क्लिक करें Rajasthan GK Notes पढ़ने के लिए |