RPSC SI exam paper 2018 (Answer Key) - First Shift

RPSC SI exam paper 2018 (Answer Key) – First Shift

81. कौनसा विलोम – युग्म गलत हैं?
(1) मूक- वाचाल
(2) सम्पन्न – विपन्न
(3) मितव्ययी -अल्पव्ययी
(4) सम्मुख – विमुख

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

82. इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
(1) भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
(2) कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
(3) कर्तृवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक दोनो क्रियाओं में होता है।
(4) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

83. किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग हुआ है?
(1) वह नहाकर पढेगा।
(2) रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुंच चुकी थी।
(3) थोड़ी देर पहले पानी बरस रहा था।
(4) घंटा लगते ही वह चल पड़ा।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

84. किस वाक्य में कर्म कारक है?
(1) छात्र छत पर बैठे हैं।
(2) लङका पत्थर फेंकता है।
(3) यह गोपाल की पुस्तक है।
(4) मजदूर थक्कर सो गया।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

85. किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया नहीं है?
(1) बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।
(2) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।
(3) बालक पतंग उड़ा रहा था।
(4) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

86. वह साहित्य जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों – के लिए सार्थक शब्द है:

(1) गद्यकाव्य
(2) चम्पू
(3) गद्यगीत
(4) मिश्रित काय

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

87. किस विकल्प में द्वन्द्व समास नहीं है?
(1) दालभात
(2) भूतप्रेत
(3) शुभाशुभ
(4) शुभागमन

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

88. इनमें वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द है
(1) पड़ौसी
(2) दम्पती
(3) नुपुर
(4) शताब्दि

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

89. इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं हैं?
(1) मन चंगा तो कठौती में गंगा = यदि मन शुद्ध है तो घर में ही तीर्थाटन का फल मिल सकता है।

(2) आ बैल मुझे मार = जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
(3) काला अक्षर मैंस बराबर = बिलकुल अनपढ़
(4) ऑख के अंधे, नाम नयनसुख = दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

90. Discharge Petition के लिए सही पारिभाषिक शब्द है:
(1) उन्मोचन याचिका
(2) कार्यमुक्ति आवेदन
(3) सेवामुक्ति आवेदन
(4) निरस्त याचिका

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

91. किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं हैं?
(1) अंगारे उगलना = बहुत कठोर बातें कहना
(2) अल्लाह को प्यारा होना = ईश्वर का प्रिय भक्त होना
(3) भंडा फूटना = रहस्य प्रकट हो जाना
(4) आँखें तरेरना = क्रोध से देखना

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

92. किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ का प्रयोग किया गया है?
(1) मुजदूर चाय पी रहा है।
(2) बालक बहुत देर से रो रहा है।
(3) अम्मा खाना बना रही है।
(4) रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

93. किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
(1) गलत, अशुचि, लुप्त
(2) व्याल, उरग, पन्नग
(3) रजनी, यामिनी, निशि
(4) रश्मि, अंशु, मयूख

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

94. किस विकल्प में ‘कर्मधारय समास’ नहीं है?
(1) महात्मा
(2) कालासाँप
(3) गजानन
(4) नीलकमल

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

95. किस विकल्प में ‘बहुव्रीहि समास’ है?
(1) पंचपात्र
(2) चतुरानन
(3) त्रिभुवन
(4) चतुर्युग

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

96. इनमें से किस शब्द में ‘बे’ उपसर्ग नहीं है?
(1) बेचारा
(2) बेचान
(3) बेईमान्
(4) बेवकूफ

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

97. निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी मूल का नहीं है ?
(1) कायल
(2) चाय
(3) तम्बाकू
(4) विज्ञापन

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

98. किस शब्द में ‘उपसर्ग और प्रत्यय’ – दोनों का प्रयोग हुआ है ?
(1) व्यंजित
(2) व्यथित
(3) शमित
(4) गर्हित

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

99. किस शब्द में ‘करण तत्पुरुष’ समास नहीं है?
(1) मनमाना
(2) ईश्वरदत्त
(3) तुलसीकृत
(4) पदच्युत

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

100. अर्थभेद की दृष्टि से, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द-युग्म का कौनसा विकल्प सही है?
(1) ग्रह-गृह = घर, नक्षत्रादि आकाशीय पिण्डे
(2) अपत्य अपथ्य = संतान, जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो।
(3) अवधि- अवधी = एक भाषा, समय सीमा
(4) जलद-जलज = कमल, बादल

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.