RRC चेन्नई ग्रुप 'D' परीक्षा 17-11-2013

RRC चेन्नई ग्रुप ‘D’ परीक्षा 17-11-2013

21. ‘डिस्कवरी ऑफ इण्डिया’ पुस्तक किसने लिखी थी ?
A. गोविन्द बल्लभ पन्त
B. मदन मोहन मालवीय
C. महात्मा गांधी
D. जवाहर लाल नेहरू

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

22. 41 किमी 9 मीटर को दशमलव में कैसे लिखेंगे ?
A. 41.9 किमी
B. 41.09 किमी
C. 41.009 किमी
D. 419 किमी

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

23. कोई भी जानकारी जिसे प्रयोगकर्ता कम्प्यूटर में निर्दिष्ट करता है, को कहते हैं-
A. आगत (input)
B. निर्गत (output)
C. मोडम (modem)
D. वायरस (virus)

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

24. नजदीक की वस्तुओं को स्पष्ट देखने की योग्यता और दूर की वस्तुओं को अस्पष्ट देखने की अयोग्यता, को जाना जाता है –
A. मोतियाबिन्द
B. निकट दृष्टि
C. दूर दृष्टि
D. दीर्घ दृष्टि

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

25. रथ यात्रा, किस मन्दिर का मुख्य त्योहार है ?
A. द्वारका
B. अयोध्या
C. पुरी
D. वाराणसी

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

26. एक विद्यार्थी की अंग्रेजी में पास होने की 60% सम्भावना है और अंग्रेजी व गणित, दोनों में पास होने की 54% सम्भावना है. बताएं कि गणित में उसके फेल होने की सम्भावना कितने प्रतिशत है ?

A. 12
B. 36
C. 4
D. 10

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

27. निम्न में से कौन सा जमीनी सीमाओं वाला (landlocked) देश नहीं है ?
A. अफगानिस्तान
B. नेपाल
C. भूटान
D. थाईलैण्ड

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

28. 17 करोड़ में कितने शून्य होंगे ?
A. 5 शून्य
B. 6 शून्य
C. 7 शून्य
D. 8 शून्य

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

29. वायरस जैसी बहुत छोटी वस्तु को किसके उपयोग से देखा जा सकता है ?
A. इलेक्ट्रोन माईक्रोस्कोप
B. टेलीस्कोप
C. ई.सी.जी.
D. पेरिस्कोप

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

30. A और B की आयु में अनुपात 3 : 5 है. 6 वर्ष बाद, उनकी आयु में अनुपात 2 : 3 हो जायेगा. बताएं कि A की वर्तमान आयु कितनी है ?
A. 18 वर्ष
B. 20 वर्ष
C. 24 वर्ष
D. 28 वर्ष

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

31. सामान्यतः लोक लेखा समिति का अध्यक्ष कौन होता है ?
A. प्रधानमंत्री
B. स्पीकर
C. विपक्षी दल के नेता
D. वित्त मंत्री

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

32. पुस्तकों की एक दुकान में 5/12 पुरुष हैं. बताएं कि दुकान में पुरुषों और महिलाओं का अनुपात कितना है ?
A. 5 : 12
B. 12 : 5
C. 5 : 7
D. 17 : 12

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

33. ‘पुनर्जागरण (renaissance) का जनक’ सामान्यतः किसे माना जाता है ?
A. रबीन्द्र नाथ टैगोर
B. राजा राममोहन राय
C. जय प्रकाश नारायण
D. अम्बालाल साराभाई

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

34. अमरीका का वर्तमान राष्ट्रपति कौन है ?
A. जार्ज बुश जूनियर
B. बिल क्लिंटन
C. ओबामा
D. जिम्मी कार्टर

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

35. एक फैक्टरी में बने जूतों की संख्या 2543163 थी. इनमें से 1643078 बेच दिए गए. बताएं कि कितने जूते बेचे नहीं गए ?
A. 900805
B. 900085
C. 9000085
D. 908005

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

36. भारत का स्थायी रिसर्च स्टेशन ‘दक्षिण गंगोत्री’ कहाँ स्थित है ?
A. ग्रेट हिमालय
B. हिन्द महासागर
C. अण्टार्कटिका
D. अरब सागर

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

37. शरीर से ताप की हानि होने से सम्बन्धित मुख्य अंग कौन सा है ?
A. चमड़ी
B. दिल
C. जिगर
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

38. निर्वाण किससे सम्बद्ध है ?
A. बौद्ध धर्म
B. जैन धर्म
C. दोनों, बौद्ध धर्म और जैन धर्म
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

39. निम्न में से कौन सा परभक्षी (predator) है ?
A. शेर
B. मोर
C. गिलहरी
D. मुर्गी

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

40. मानव फेफड़े में ऐल्वियोली (alveoli) की संख्या कितनी है
A. 300 मिलियन
B. 100 मिलियन
C. 200 मिलियन
D. 800 मिलियन

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.