RRC गोरखपुर ग्रुप 'D' परीक्षा 23-11-2014

RRC गोरखपुर ग्रुप ‘D’ परीक्षा 23-11-2014

RRC (Railway Recruitment Cell) गोरखपुर ग्रुप ‘D’ परीक्षा का हल प्रश्नपत्र (solved exam paper) यहाँ दिया गया है। यह परीक्षा 23 नवम्बर 2014 को RRC द्वारा आयोजित की गयी थी।

RRC गोरखपुर 23-11-2014 Exam Paper

1. केन्द्र एवं राज्यों के बीच शक्ति-विभाजन व्यवस्था को तभी परिवर्तित किया जा सकता है, यदि वह –

A. संसद के दोनों सदनों द्वारा दो-तिहाई बहुमत के साथ पारित किया गया हो एवं आधे राज्यों के विधानमण्डलों द्वारा समर्थित किया गया हो

B. संसद के दोनों सदनों द्वारा साधारण बहुमत के साथ पारित किया गया हो तथा सभी राज्यों के विधानमण्डलों द्वारा समर्थित किया गया हो

C. संसद के दोनों सदनों द्वारा दो-तिहाई बहुमत के साथ पारित किया गया हो
D. संसद के दोनों सदनों द्वारा दो-तिहाई बहुमत के साथ पारित किया गया हो एवं सभी राज्यों के विधानमण्डलों द्वारा समर्थित किया गया हो

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

2. युसुफजई मलाला को किसके लिए जाना जाता है ?
A. उसने महिलाओं के लिए समान मताधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाई
B. उसने तालिबान शासन का सशस्त्र विरोध प्रारम्भ कर दिया
C. उसने महिलाओं के लिए शिक्षा के अधिकार के प्रति अपनी आवाज उठाई
D. उसने तालिबान शासन के विरुद्ध मतदान किया

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

3. संविधान का अन्तिम व्याख्याता (इन्टरप्रेटर) निम्नलिखित में से कौन है ?
A. संसद
B. संसदीय कार्यमंत्री
C. लोक सभा अध्यक्ष
D. सर्वोच्च न्यायालय

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

4. हाल ही में प्रारम्भ किए गए पीएमजेडीवार्ड (PMJDY) के अन्तर्गत प्रदान किए जा रहे डेबिट कार्ड का नाम क्या है ?
A. विसा
B. सुविधा
C. रूपे
D. PMJDY क्रेडिट कार्ड

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

5. वर्ष 2014-15 के लिए संघीय रेल बजट किसने प्रस्तुत किया ?

A. अरुण जेटली
B. मनोज सिन्हा
C. सदानन्द गौड़ा
D. मल्लिकार्जुन खड़गे

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

6. वर्तमान में भारत में राज्यों की संख्या क्या है ?
A. 26
B. 27
C. 28
D. 29

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

7. भारत में प्रथम मेट्रो रेल कहाँ प्रारम्भ हुई ?
A. मुम्बई
B. कोलकाता
C. चेन्नई
D. नईदिल्ली

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

8. पहाड़ी पर्यटन स्थल नैनीताल किस राज्य में स्थित है ?
A. उत्तर प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. जम्मू एवं कश्मीर
D. उत्तराखण्ड

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

9. खतरे के संकेतक सामान्य तौर पर लाल क्यों होते है ?
A. हमारी आँखे लाल रंग के प्रति अधिक संवेदनशील हैं
B. लाल प्रकाश में कम प्रकीर्णन होता है
C. (A) और (B) दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

10. विद्युत् प्रतिरोध मापा जाता है –
A. ओम में
B. कूलाम में
C. ऐम्पियर में
D. वोल्ट में

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

11. सीरीज 13, 21,34,55,……… में अगली संख्या क्या होगी ?
A. 77
B. 79
C. 87
D. 89

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

12. श्वसन है –
A. ऊष्माशोषी प्रतिक्रिया
B. ऊष्माक्षेपी प्रतिक्रिया
C. ऊष्माक्षेपी या ऊष्माशोषी, जलवायु स्थितियों पर निर्भर करता है
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

13. यदि कोई व्यापारी चन्द्रमा पर जाता है एवं दण्ड तुला (बीम बैलेन्स) से तोलकर माल बेचता है, तो –
A. वह पृथ्वी पर कमाए गए लाभ से अधिक लाभ कमाएगा
B. वह पृथ्वी पर कमाए गए लाभ से कम लाभ प्राप्त करेगा
C. वह उतना ही लाभ प्राप्त करेगा जितना पृथ्वी पर उसने प्राप्त किया
D. लाभ उसके द्वारा बेची गई वस्तुओं पर निर्भर करता है

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

14. निम्नलिखित में से किस विकल्प में एक अदिश राशि है ?
A. संवेग, बल, आवेग
B. त्वरण, बल, संवेग
C. वजन, बल, त्वरण
D. त्वरण, संवेग, गति

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

15. इकाई ‘हर्ट्ज’ का उपयोग किसको मापने के लिए किया जाता है ?
A. आवृत्ति
B. तरंगदैर्घ्य
C. ध्वनि की तीव्रता
D. रेडियो तरंगों की तीव्रता

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

16. वायु में ध्वनि की गति निर्भर करती है –
A. वायु घनत्व पर
B. आवृत्ति पर
C. तरंगदैर्ध्य पर
D. तीव्रता पर

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

17. निम्नलिखित क्षेत्रों (रीजन्स) में से किसमें मांसाहारी पौधे साधारण रूप से पाए जाते हैं ?
A. जहाँ मिट्टी में पोटाश की कमी है
B. जहाँ मिट्टी में फॉस्फोरस की कमी है
C. जहाँ मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी है
D. जहाँ मिट्टी में सूक्ष्म पोषकों की कमी है

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

18.निम्नलिखित में से कौन सा साधारण नमक है जिसे हम खाते हैं ?
A. सोडियम क्लोराइड
B. सोडियम कार्बोनेट
C. कैल्सियम कार्बोनेट
D. केल्सियम बाइकार्बोनेट

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

19. निम्नलिखित में से कौन सा आमाशय रस में पाया जाता है ?
A. साइट्रिक अम्ल
B. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
C. लैक्टिक अम्ल
D. एस्कोर्बिक अम्ल

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

20. मानव द्वारा खाए जाने वाले छत्रक (Mushrooms) अपना पोषण लेते हैं –
A. मृदा से
B. मृत एवं क्षयमान पदार्थ से
C. भूमिगत जल से
D. वायु के नाइट्रोजन से

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.