टिहरी गढ़वाल ( Tehri Garhwal )

टिहरी गढ़वाल (अंग्रेजी में : Tehri Garhwal) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 3,642 वर्ग किमी है। टिहरी गढ़वाल जिले की स्थापना 1949 को हुई। भागीरथी नदी टिहरी गढ़वाल जिले को दो भागों में विभाजित करती है।

Tehri Garhwal
टिहरी गढ़वाल का नक्शा
  • टिहरी गढ़वाल कब अस्तित्व में आया – 01 अगस्त, 1949
  • टिहरी गढ़वाल का क्षेत्रफल – 3,642 वर्ग किमी
  • टिहरी गढ़वाल की कुल जनसंख्या – 6,18,931
  • टिहरी गढ़वाल की साक्षरता दर – 76.36%
  • टिहरी गढ़वाल में कुल गांव – 1,868
  • टिहरी गढ़वाल में तहसील – 12 (टिहरी, नरेन्द्र नगर, प्रतापनगर, देवप्रयाग, घनसाली, जाखणीधार, धनोल्टी, कंडीसौड़, गजा, नैनाबाग, कीर्तिनगर, बालगंगा)
  • टिहरी गढ़वाल में ब्लॉक (विकासखंड) – 10 (टिहरी, चम्बा, प्रतापनगर, जौनपुर, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग, कीर्तिनगर, घनसाली, जाखाणीधार, धौलधार)
  • टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध मन्दिर – श्री रघुनाथ जी, सुरकंडा, सेममुखेम नागराज, रमणा मंदिर, महतकुमारिका, कुंजापुरी, ओनेश्रवर महादेव, बूढा केदार, घंटाकर्ण
  • टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध मेले – कुंजापुरी मेला, सुरकंडा मेला, वीरगब्बर सिंह मेला, नागेन्द्र सकलानी मेला, गुरुमाणिकनाथ मेला, नागटीब्बा मेला, यमुनाघाटी क्रीडा मेला
  • टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – टिहरी बांध, धनोल्टी, ईको पार्क, घुत्तु कैम्पटी फॉल, चम्बा, नई टिहरी, झड़ीपानी
  • टिहरी गढ़वाल के ताल – मंसूरताल, सहस्त्रताल, अप्सराताल
  • टिहरी गढ़वाल की जल विद्धुत परियोजनायें – टिहरी परियोजना, कोटेश्वर बांध परियोजना, भिलंगना हाइड्रो प्रोजेक्ट
  • टिहरी गढ़वाल में बुग्याल – पावंली काठा
  • टिहरी गढ़वाल की सीमा रेखा – पूर्व में रुद्रप्रयाग, पश्चिम में देहरादून, उत्तर में उत्तरकाशी, दक्षिण में पौड़ी
  • टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 134 (पुराना नंबर NH-94 (Rishikesh-Yamunotri))
  • टिहरी गढ़वाल के संस्थान – टी.एच.डी.सी. हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, एन.सी.ई.आर.टी. नरेन्द्रनगर
  • टिहरी गढ़वाल में विधानसभा क्षेत्र – 6 (टिहरी, घनसाली(अनुसूचित जाति ), देवप्रयाग, नरेन्द्रनगर, प्रतापनगर, धनोल्टी)
  • टिहरी गढ़वाल में लोकसभा सीट – टिहरी लोकसभा सीट के अंतर्गत
  • टिहरी गढ़वाल में नदियां – भिलंगना, भागीरथी, जलकुर नदी, टकोली गाड़, हेंबल नदी

Source : tehri.nic.in