उधम सिंह नगर (अंग्रेजी में : Udham Singh Nagar) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,542 वर्ग किमी है। उधम सिंह नगर जिले की स्थापना 30/09/1995 को हुई थी। उधम सिंह नगर का मुख्यालय रुद्रपुर में स्थित है।

- उधम सिंह नगर का उपनाम – गोविषाण
- उधम सिंह नगर का मुख्यालय – रुद्रपुर
- उधम सिंह नगर कब अस्तित्व में आया – 30/09/1995 (अक्टूबर 1995 में नैनीताल जिले से अलग हुआ)
- उधम सिंह नगर का कुल क्षेत्रफल – 2,542 वर्ग किमी
- उधम सिंह नगर की कुल जनसंख्या – 16,48,902
- उधम सिंह नगर की साक्षरता दर – 73.10 %
- उधम सिंह नगर में तहसील – 8 (काशीपुर, गदरपुर, जसपुर, खटीमा, किच्छा, सितारगंज, बाजपुर, रुद्रपुर)
- उधम सिंह नगर में ब्लॉक (विकासखंड) – 7 (जसपुर, खटीमा, सितारगंज, काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर)
- उधम सिंह नगर के प्रसिद्ध मन्दिर – चैतीमंदिर, नानकमत्ता, अटरिया मंदिर
- उधम सिंह नगर के प्रसिद्ध मेले – चैतीमेला (काशीपुर), शहीद उधमसिंह मेला (रुद्रपुर), अटरिया मेला (काशीपुर, रुद्रपुर)
- उधम सिंह नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – बनबसा, नानकमत्ता, रुद्रपुर
- उधम सिंह नगर के ताल – नानकसागर, शारदा सागर, द्रोणसागर, गिरीताल
- उधम सिंह नगर के जल विद्युत परियोजना – खटीमा परियोजना (शारदा), लोहियाहेड
- उधम सिंह नगर के सीमा रेखा – पूर्व में नेपाल, पश्चिम व दक्षिण में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नैनीताल व चम्पावत
- उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 109 (पुराना नंबर NH-87)
- उधम सिंह नगर के हवाई पट्टी – पंतनगर (फुलबाग)
- उधम सिंह नगर के संस्थान – गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय), IIM काशीपुर
- उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र – 9 (सितारगंज, नानकमत्ता (अनुसूचित जनजाति), जसपुर, काशीपुर, बाजपुर (अनुसूचित जाति), खटीमा, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा)
- उधम सिंह नगर में लोकसभा सीट – नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत
- उधम सिंह नगर की नदियां – दाबका, बाकरा, गोला, दओहा
Source : usnagar.nic.in
क्लिक करें Uttarakhand GK Notes पढ़ने के लिए |
So beautiful ❤️ place udham singh nagar