UKPSC सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021

UKPSC सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021

UKPSC सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 ( UKPSC Combined State (Civil) Lower Subordinate Service Examination 2021 ) : उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड शासन के विभिन्न विभागों में समूह-“ग” के रिक्त पदों यथा नायब तहसीलदार, उप-कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक एवं खाण्डसारी निरीक्षक पर सीधी भर्ती द्वारा 190 पदों पर चयन हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गए हैं :

महत्वपूर्ण तिथियां :-

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 09, अगस्त, 2021
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि – 29, अगस्त, 2021 (रात्रि 11.59.59 बजे तक)
आवेदन शुल्क Net Banking/Debit Card/Credit Card द्वारा जमा करने की अन्तिम तिथि – 29, अगस्त, 2021 (रात्रि 11.59:59 बजे तक)

पद नाम एवं कुल पदों का विवरण :-

  1. नायब तहसीलदार
    कुल पदों की संख्या – 35 पद
  2. उप कारापाल
    कुल पदों की संख्या – 27 पद
  3. पूर्ति निरीक्षक
    कुल पदों की संख्या – 28 पद
  4. विपणन निरीक्षक
    कुल पदों की संख्या पद – 50 पद
  5. श्रम प्रवर्तन अधिकारी
    कुल पदों की संख्या – 09 पद
  6. आबकारी निरीक्षक
    कुल पदों की संख्या – 10 पद
  7. कर अधिकारी
    कुल पदों की संख्या – 02 पद
  8. ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक
    कुल पदों की संख्या – 02 पद
  9.  गन्ना विकास निरीक्षक
    पदों की संख्या – 23 पद
  10. खाण्डसारी निरीक्षक
    पदों की संख्या – 04 पद

कुल पद – 190

आयु :-

न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 42 वर्ष

परीक्षा शुल्क :-

  1. अनारक्षित – रू0 176.55
  2. उत्तराखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – रू0 176.55
  3. उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग – रू0 176.55
  4. उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति – रू0 86.55
  5. उत्तराखण्ड अनुसूचितजनजाति – रू0 86.55
  6. पूर्व सैनिक अभ्यर्थी – रू0 176.55
  7. उत्तराखण्ड राज्य में संचालित स्वैच्छिक/राजकीय गृहों में निवासरत अनाथ बच्चे – Nil
  8. उत्तराखण्ड शारीरिक दिव्यांग (विषयवार चिन्हित श्रेणी के दिव्यांग) – रू0 26.55

महत्वपूर्ण लिंक :-

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.