UKPSC Forest Guard Examination 2023 परीक्षा से पहले जान लें जरुरी जानकारी

UKPSC Forest Guard Examination 2023 परीक्षा से पहले जान लें जरुरी जानकारी

UKPSC Forest Guard Examination 2023 : उत्तराखण्ड वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी परीक्षा 2023 को विज्ञापन संख्या – A-2/E-5/DR/FG/2022-23, दिनाँक 21 अक्टूबर, 2022 द्वारा विज्ञापित किया गया था। उत्तराखंड वन विभाग में वन आरक्षी परीक्षा 2023 Forest Guard Examination 2023 (Uttarakhand Forest Department) के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विज्ञप्ति जारी की गयी थी लेकीन अब इस भर्ती की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती के लिए राज्य के 13 जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 जनवरी, 2023 (रविवार) को वन आरक्षी परीक्षा 2023 आयोजित होनी थी। उत्तराखंड वन विभाग में वन आरक्षी परीक्षा 2023 की अवधि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक  एक ही सत्र (single shift) में होनी थी जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 17 जनवरी, 2023 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि वन आरक्षी परीक्षा – 2022 एवं सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा – 2021 के समस्त प्रश्न-पत्रों का निर्माण पुनः नये सिरे से किया जाये ।

अतः नए सिरे से प्रश्न पत्र निर्माण प्रक्रिया में लगने वाले समय को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 22 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली वन आरक्षी परीक्षा – 2022 एवं दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा – 2021 की परीक्षा तिथियों को परिवर्तित करते हुए क्रमशः दिनांक 09.04.2023 एवं दिनांक 23 से 26 फरवरी, 2023 को नियत किया गया है।

ukpsc forest guard exam postpone notice

चयन के लिए, आपको एक लिखित परीक्षा, शारीरिक प्रदर्शन परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। इस पद के लिए वेतनमान 21,700-69,100 रुपये (लेवल-3) तय किया गया है। UKPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है। परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें 100 ही प्रश्न होंगे, जिसमें सामान्य हिंदी के 20 प्रश्न, सामान्य ज्ञान (जीके) के 40 प्रश्न, उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित 40 प्रश्न होंगे।

Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) इस परीक्षा का आयोजक है जो वर्ष 2001 में उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त निकाय है। यह सिविल सेवाओं, इंजीनियरिंग सेवाओं और अन्य प्रशासनिक पदों सहित राज्य की सार्वजनिक सेवाओं में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती और चयन के लिए जिम्मेदार है। यूकेपीएससी सरकारी क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए गुणवत्तापूर्ण उम्मीदवारों को प्रदान करने में सहायक रहा है और इसने राज्य में सार्वजनिक सेवाओं के वितरण में सुधार करने में मदद की है।

Important Links

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.