UKSSSC समूह ग में वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती 2021

UKSSSC समूह ग में वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती 2021

UKSSSC समूह ग में वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी के 894 पदों पर भर्ती 2021 : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा वन विभाग के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के वन आरक्षी (forest guard) के 894 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 07 अक्टूबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां :-

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि :- 19 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि :- 24 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि :- 07 अक्टूबर, 2021
  • परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि :- 09 अक्टूबर, 2021
  • शारीरिक दक्षता/लिखित परीक्षा का अनुमानित समय :- दिसम्बर, 2021

पद का नाम एवं अन्य विवरण :-

  • पदनाम – वन आरक्षी
  • पदकोड – 721/679/36/2021
  • कुल पद – 894
  • वेतनमान – रू0 21,700-रू0 69,100 (लेवल-03)
  • पद का स्वरूप – अराजपत्रित/स्थायी।

आयु सीमा :-

1 जुलाई 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 29 वर्ष तक

शैक्षिक अर्हता :-

भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड/परिषद, या उत्तराखण्ड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से इन्टरमीडिएट अथवा समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

लिखित प्रतियोगी परीक्षा हेतु पद के अनुसार पाठ्यक्रम :-

चयन के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type with Multiple Choice) की 02 घन्टे की एक लिखित परीक्षा होगी, जो सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन से सम्बन्धित विषयों पर आधारित प्रश्न होंगे।

आवेदन शुल्क :-

  • अनारक्षित (सामान्य)/उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग – रू0 300/- मात्र
  • उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति (एस०सी०)/ उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति (एस0टी0)/अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – रू0 150/- मात्र

महत्वपूर्ण लिंक :-

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.