UKSSSC उत्तराखंड आरक्षी पुलिस व अग्निशामक के पदों पर सीधी भर्ती 2021

UKSSSC उत्तराखंड आरक्षी पुलिस व अग्निशामक के पदों पर सीधी भर्ती 2021

UKSSSC उत्तराखंड आरक्षी पुलिस (पुरुष) व अग्निशामक(पुरुष/महिला) के पदों पर सीधी भर्ती 2021 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस (पुरूष) के रिक्त 785 पदों, पी0ए0सी0/ आई0आर0बी0 (पुरूष) के 291 पदों तथा फायरमैन (पुरूष/महिला) के 445 पदों अर्थात कुल 1521 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन।

महत्वपूर्ण तिथियाँ :-

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि :- 28.12.2021
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि :- 03.01.2022
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि :- 16.02.2022
लिखित परीक्षा का अनुमानित समय :- जून 2022

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस (पुरूष) के रिक्त 785 पदों, पी0ए0सी0/आई0आर0बी0 (पुरूष) के 291 पदों तथा फायरमैन (पुरूष/महिला) के 445 पदों अर्थात कुल 1521 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 16.02.2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदनाम :-

1. उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी(पुरुष)/आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी.(पुरुष) :- कुल पद — 291
2. फायरमैन(अग्निशामक)(पुरुष/महिला) :- कुल पद — 445

आयु :-

आयु गणना की निश्चायक तिथि 01 जुलाई, 2021 है। आरक्षी(पुरुष)/ आरक्षी (पीएसी/आईआरबी)(पुरुष)/ अग्निशामक(फायर मैन)(पुरुष) पद हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 22 वर्ष होगी। अग्निशामक फायर (महिला) पद हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होगी।

शुल्क :-

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या 332/XXX(2)/2021/55(35)/2003 दिनांक 03 अक्टूबर, 2021 द्वारा 31.03.2022 तक सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु जारी विज्ञापनों के सापेक्ष अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क न लिये जाने का निर्णय लिया गया है।

महत्वपूर्ण लिंक :-

अधिक जानकारी के लिए पूर्ण विज्ञप्ति पढ़कर ही आवेदन करें।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.