UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती 2019.png

UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती 2019

UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती 2019 : UKSSSC (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) द्वारा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (जिला न्यायालयों एवं परिवार न्यायालयों) में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु 329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

विज्ञापन प्रकाशन की संशोधित तिथि : 12.09.2019
ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 16.09.2019
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि : 15.10.2019
परीक्षा शुल्क Net Banking/Debit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि : 17.10.2019
लिखित परीक्षा का अनुमानित समय : 3 नवम्बर 2019

UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक पदों पर सीधी भर्ती 2019

क्र.सं. पदकोड उपकोड पद नाम पदों की संख्या
1 133 133.1 कनिष्ठ सहायक (दीवानी न्यायालयों हेतु) 268
2 133.2 कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालयों हेतु) 20
3 134 134.1 आशुलिपिक (दीवानी न्यायालयों हेतु) 30
4 134.2 स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 / वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालयों हेतु) 11

कुल पद : 329

पदनाम: कनिष्ठ सहायक

पदकोड: 133
वेतनमान: रू 21,700-रू 69,100 (लेवल-03)
पद का स्वरूपः अराजपत्रित, स्थायी एवं अंशदायी पेंशनयुक्त
आयु सीमा: 21 वर्ष से 35 वर्ष
शैक्षिक अर्हताः

  1. अनिवार्य अर्हताः
    1. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या उसके समतुल्य मान्यता
    प्राप्त अर्हता।
    2. हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान हो।
    3. हिन्दी में टंकण की कम्प्यूटर पर प्रति मिनट 25 शब्द की गति सहित अच्छा ज्ञान हो। उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी जो अंग्रेजी में टंकण की कम्प्यूटर पर प्रति मिनट 30 शब्द की गति रखते हों।
    4. कम्प्यूटर प्रचालन का पर्याप्त ज्ञान हो।
  2. अधिमानः टंकण परीक्षा अर्हकारी प्रकृति की होगी। लिखित प्रतियोगी परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने तथा हिन्दी टंकण में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले दो अभ्यर्थियों में से अंग्रेजी टंकण में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जायेगी। यदि दो अथवा अधिक अभ्यर्थी द्वारा समान अंक प्राप्त किये जाते हैं तो आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थी को चयन सूची में ऊपर रखा जायेगा।

लिखित प्रतियोगी परीक्षा हेतु पद के अनुसार पाठ्यक्रम:

  1. चयन के लिए 140 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type with Multiple Choice )की 2 घण्टा 30 मिनट की एक लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन का प्रश्न पत्र होगा। लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किया गया है।
  2. टंकण परीक्षा 60 अंकों की होगी।

UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक: वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती 2019 syllabus and exam pattern

पदनाम: आशुलिपिक/व्यक्तिक सहायक

पदकोड: 134
वेतनमान:

  1. रू0 44900-142400 (लेवल-07) (कुटुम्ब न्यायालयों में)
  2. रू0 29200–92300 (लेवल-05) (दीवानी न्यायालयों में) पद का स्वरूप: अराजपत्रित, स्थायी एवं अंशदायी पेंशनयुक्त।

आयु सीमा: 21 वर्ष से 35 वर्ष
शैक्षिक अर्हताः

    1. अनिवार्य अर्हता:
      1. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या उसके समतुल्य मान्यता प्राप्त अर्हता।
      2. हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान हो।
      3. हिन्दी आशुलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में टंकण की कम्प्यूटर पर 25 शब्द प्रति मिनट की गति रखता हो। उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी जो अंग्रेजी आशुलेखन में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में टंकण की कम्प्यूटर पर प्रति मिनट 35 शब्द की गति रखते हों।
      4. कम्प्यूटर प्रचालन का पर्याप्त ज्ञान हो।
    2. अधिमानः टंकण व आशुलेखन परीक्षा अर्हकारी प्रकृति की होगी ।लिखित परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने तथा हिन्दी टंकण/आशुलेखन में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले दो अभ्यर्थियों में से अंग्रेजी टंकण/ आशुलेखन में उत्तीर्ण हाने वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जायेगी। यदि दो अथवा अधिक अभ्यर्थी द्वारा समान अंक प्राप्त किये जाते हैं तो आयु में ज्येष्ठ अभ्यर्थी को चयन सूची में ऊपर रखा जायेगा।
      1. लिखित प्रतियोगी परीक्षा हेतु पद के अनुसार पाठ्यक्रम:चयन के लिए 140 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type with Multiple Choice )की 2 घण्टा 30 मिनट की एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन का प्रश्न पत्र होगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किया गया है।
      2. टंकण/आशुलिपिक परीक्षा 60 अंकों की होगी।

आयु : आयु गणना की निश्चायक तिथि 01 जनवरी, 2019 है। अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी, 2019 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा शुल्क:

श्रेणी शुल्क
अनारक्षित / उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग रू0 300.00
उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति रू0 150.00
उत्तराखण्ड दिव्यांग रू0 150.00

 

आधिकारिक विज्ञप्ति : डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन करें : https://uksssconline.in
समूह ‘ग’ के पुराने प्रश्नपत्र देखने के लिए : क्लिक करें
UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ : http://sssc.uk.gov.in

 


UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक New News Update

UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक: वैयक्तिक सहायक New News Upadate 13 september 2019

Date: 13 September 2019

UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक: वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती 2019

Date: 22 August 2019

Latest News / Update - UKSSSC कनिष्ठ सहायक तथा आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक पदों पर भर्ती 2019

4 Comments

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.