उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती समाचार 2019 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती समाचार 2019 के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में 5091 पदों पर सिपाहियों (Constable) की भर्ती होनी है। कुल 209 पदों पर इंस्पेक्टर (Inspector) और 573 पदों पर सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) के भर्ती होनी है। यानि की कुल 5673 पदों पर सिपाही, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी। जल्द ही इन पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पिछले वर्ष 2018 में सब इंस्पेक्टर के 3,195 पदों पर और सिपाहि के 75,568 पदों पर भर्ती की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस में लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में तीन महिला बटालियन खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वकृति मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में जल्दी ही महिला कांस्टेबल की बम्पर भर्तियां आने वाली हैं।