UPPCS Prelims Exam 2016 General Studies (Paper-I) - हिन्दी

UPPCS Prelims Exam 2016 General Studies (Paper-I) – हिन्दी

121. लोक सभा द्वारा पारित धन-विधेयक राज्य सभा द्वारा भी पारित मान लिया जायेगा, यदि राज्य सभा द्वारा उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती :
A. 10 दिनों तक
B. 14 दिनों तक
C. 15 दिनों तक
D. 16 दिनों तक

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

122. किस जाति तथा जनजाति को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति घोषित करने हेतु शक्ति सम्पन्न संविधानिक प्राधिकारी है :
A. भारत का राष्ट्रपति
B. भारत का प्रधान मन्त्री
C. समाज कल्याण मन्त्री
D. अनु. जा./ अनु. जनजाति आयोग का अध्यक्ष

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

123. अँग्रेजो के विरुद्ध खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा प्रारम्भ किये गये आन्दोलन का क्या नाम था ?
A. लाल कुर्ती (रेड शर्ट)
B. क्विट इंडिया
C. खिलाफत
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

124. निम्नलिखित में से किसके विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ का परित्याग कर दिया था ?
A. रौलेट ऐक्ट
B. जलियांवाला बाग़ जनसंहार
C. साइमन कमीशन
D. क्रिप्स मिशन

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

125. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करिये और नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
.     सूची-I                    सूची-II
a. सांविधानिक संशोधन     1. अनुच्छेद -360
b. वित्त आयोग                  2. अनुच्छेद -312
c. वित्तीय आपात               3. अनुच्छेद -280
d. अखिल भारतीय सेवायें   4. अनुच्छेद -368
कूट :
.    a b c d
A. 2 3 4 1
B. 4 3 1 2
C. 3 4 1 2
D. 1 2 3 4

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

126. सरकारिया आयोग निम्नलिखित सम्बन्धो में से किसकी समीक्षा हेतु स्थापित किया गया था ?

A. प्रधान मन्त्री तथा राष्ट्रपति के मध्य
B. विधायिका तथा कार्यपालिका के मध्य
C. केन्द्र तथा राज्यों के मध्य
D. कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के मध्य

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

127. आन्तरिक सुरक्षा अकादमी अवस्थित है :
A. माउण्ट आबू
B. नासिक
C. हैदराबाद
D. पुणे

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

128. राज्य वित्त आयोग है, एक :
A. विधिक संस्था
B. असांविधिक संस्था
C. संवैधानिक संस्था
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

129. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद राज्य सूची के विषय पर कानून बना सकती है ?

A. अनु. 249
B. अनु. 250
C. अनु. 252
D. अनु. 253

Show Answer

ANSWER. D

Hide Answer

130. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में निर्वाचन आयोग के लिये प्रावधान है ?
A. अनुच्छेद 320
B. अनुच्छेद 322
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 326

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

131. भारत के सर्वोच्च न्यायलय ने ‘संविधान के आधारभूत ढाँचे’ के सिद्धान्त को स्पष्ट किया है :
A. गोलकनाथ वाद 1967 में
B. सज्जन सिंह वाद 1965 में
C. शंकरी प्रसाद वाद 1951 में
D. केशवानन्द भारती वाद 1973 में

Show Answer

ANSWER. D

Hide Answer

132. अनुच्छेद-249 के खण्ड (1) के अन्तर्गत पारित प्रस्ताव निम्नलिखित में से किससे अधिक समय के लिये प्रवृत्त नहीं रहेगा ?
A. एक माह
B. तीन माह
C. छ: माह
D. एक वर्ष

Show Answer

ANSWER. D

Hide Answer

133. संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था सम्बन्धी प्रावधान दिये गये है ?
A. IX
B. VI
C. III
D. IV (A)

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

134. पंचायती राज व्यवस्था अपनायी गयी थी :
A. लोगों को राजनैतिक जागरूकता प्रदान करने हेतु।
B. लोकतन्त्र की शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के लिये।
C. कृषकों को शिक्षित करने के लिये।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

135. भारत में ‘पंचायती राज व्यवस्था का शिल्पी’ किसे कहा जाता है ?
A. आचार्य नरेन्द्र देव
B. जी. वी. के. राव
C. बी. आर. मेहता
D. एल. एम. सिंधवी

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

136. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन (A) : संविधान के अनुच्छेद 32 को डॉ. अम्बेडकर ने इसकी आत्मा कहा था।
कारण (R) : अनुच्छेद 32, मौलिक अधिकारों के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी उपचार का प्रावधान करता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
A. (A) तथा (R) दोनों ही सही है और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
B. (A) तथा (R) दोनों ही सही है किन्तु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

137. पंचायत चुनावों में अनुसूचित जातियों के लिये पदों का आरक्षण किस राज्य में लागू नहीं होगा ?
A. उत्तर प्रदेश
B. असम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. हरियाणा

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

138. निम्नलिखित में से कौन पंचायतों की संरचना के बाबत उपलब्ध करने को अधिकृत है ?
A. राज्य का राज्यपाल
B. राज्य का विधान मण्डल
C. भारत की संसद
D. भारत का राष्ट्रपति

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

139. भारत में एक नया राज्य सृजित करने वाले विधेयक को पारित होना अनिवार्य है ?
A. संसद में साधारण बहुमत तथा कम से कम दो-तिहाई राज्यों के अनुसमर्थन द्वारा।
B. संसद में साधारण बहुमत द्वारा।
C. संसद में दो-तिहाई बहुमत तथा कम से कम दो-तिहाई राज्यों के अनुसमर्थन द्वारा।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

140. भारत में, नागरिकों के मौलिक अधिकारों में संशोधन कौन कर सकता है ?
A. लोक सभा
B. राज्य सभा
C. संसद
D. सर्वोच्च न्यायलय

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

141. भारत संविधान का कौन सा अनुच्छेद भारत की विदेश नीति से सम्बन्धित है ?
A. अनुच्छेद 380
B. अनुच्छेद 312
C. अनुच्छेद 60
D. अनुच्छेद 51

Show Answer

ANSWER. D

Hide Answer

142. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
.      सूची-I                                        सूची-II
.    (संस्थान)                                      (अनुच्छेद)
a. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 1. अनु. 315
b. वित्त आयोग                                       2. अनु. 280
c. प्रशासनिक अधिकरण                          3. अनु. 148
d. संघ लोक सेवा आयोग                        4. अनु.323 (A)
कूट :
.    a b c d
A. 3 2 4 1
B. 3 4 2 1
C. 1 2 4 3
D. 4 1 3 2

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

143. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (ZJ) के अनुसार सहकारी समिति के निदेशकों की अधिकतम संख्या हो सकती है :
A. 21
B. 15
C. 11
D. 7

Show Answer

ANSWER. A

Hide Answer

144. वर्ष 2015 के भौतिक-शास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता टी. काजिता और ए. मैकडोनाल्ड निम्नलिखित में से क्रमशः किस देश के निवासी है ?
A. यू. एस. ए. और जापान
B. जापान और यू. एस. ए.
C. जापान और कनाडा
D. कनाडा और यू. एस. ए.

Show Answer

ANSWER. C

Hide Answer

145. भारत तथा पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बैंकॉक में गोपनीय मिलन के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान में (हार्ट ऑफ एशिया सम्मलेन) में भाग लेने गयीं ,जो वर्ष 2015 में आयोजित था :
A. कराची में
B. पेशावर में
C. लाहौर में
D. इस्लामाबाद

Show Answer

ANSWER. D

Hide Answer

146. यु. एन. एच. सी. आर. के अनुसार यूरोप में शरणार्थियों और विस्थापितों की संख्या हाल ही में किस सीमा पर पहुँच गयी ?
A. 1.0 मिलियन
B. 1.5 मिलियन
C. 2.0 मिलियन
D. 3.0 मिलियन

Show Answer

ANSWER. *

Hide Answer

147. विश्व का कौन सा देश अपने नागरिकों को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिये वैकल्पिक राजधानी का निर्माण कर रहा है ?
A. आर्मेनिया
B. फिलीपींस
C. विएतनाम
D. थाईलैण्ड

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

148. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपना पद धारण करता है ?
A. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
B. मुख्य निर्वाचन आयुक्त
C. लोक सभा अध्यक्ष
D. भारत का महान्यायवादी

Show Answer

ANSWER. D

Hide Answer

149. हाल ही में खोजी गयी विश्व की सबसे महँगी धातु है ?
A. एंडोहेड्रल फुलरीन
B. कैलीफोरनियम 252
C. ट्रिटियम
D. रोडियम

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

150. निम्नलिखित में से कौन सी अभिनेत्री ‘निर्मल भारत अभियान’ की ब्रान्ड अम्बेसडर है ?
A. माधुरी दीक्षित
B. विद्या बालन
C. प्रियंका चोपड़ा
D. परिणीति चोपड़ा

Show Answer

ANSWER. B

Hide Answer

>> उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. (UPPSC) के अन्य एग्जाम पेपर यहाँ उपलब्ध हैं। <<

उपरोक्त प्रश्न पत्र के उत्तर जांचे गए हैं ताकि वह शत प्रतिशत सही हों फिर भी त्रुटि वश अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत हो तो हमें बताने का कष्ट करें।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.