UPPCS Prelims Exam 2014 General Studies (Paper-2)

UPPCS (UPPSC) प्री एग्जाम पेपर 2 – 2014

उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. प्रारंभिक परीक्षा (Uttar Pradesh UP PCS preliminary examination) परीक्षा 03 अगस्त 2014 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित की गयी थी। इसी UP PCS के सामान्य अध्ययन (General Studies – 2) – द्वितीय प्रश्न पत्र (second exam paper – Hindi Set) को उत्तर कुंजी (Answer key) सहित यहाँ दिया गया है।

विषय : सामान्य अध्ययन – द्वितीय (General Studies – 2)
परीक्षा तिथि : 03 अगस्त 2014
समय : 2 घण्टे
पूर्णांक : 200
कुल प्रश्न : 100
इस परीक्षा का प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies-1) यहाँ उपलब्ध है

UPPCS Prelims Exam 2014 General Studies (Paper-2)

सामान्य अध्ययन – 2

1. सम्प्रेषण के सम्बन्ध में ‘सन्दर्भ’ किसे कहते हैं ?
A. प्रभावी बातचीत
B. वार्तालाप के लिए भौतिक एवं मनोवैज्ञानिक वातावरण
C. संदेश ग्रहण में बाधा
D. संदेश के प्रति मौखिक एवं अवाचिक प्रतिक्रियायें

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन (A): अन्तरवैयक्तिक व्यवहार अधिकांशत: आन्तरिक आवश्यकताओं द्वारा प्रेरित होते हैं।
कथन (R): लोग एक दूसरे से भी व्यवहार आगे बढ़ाते हैं
नीचे दिए कूटों के अनुसार उत्तर दीजिए:
A. (A)तथा (R) दोनो सही हैं और (R),(A) का सही स्पष्टीकरण करता हैं।
B.(A) तथा (R) दोनो सही है किन्तु (R),(A) का सही स्पष्टीकरण नही करता है।
C. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
D.( A) गलत हैं किन्तु (R) सही है

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

3. निम्नलिखित मैं से कौन एवं अवाचिक सम्प्रेषण सहायक का उदाहरण है ?
A. चाक्षुष संपर्क
B. चिल्लाना
C. बुदबुदाना
D. शब्दजाल

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

4. सम्प्रेषण की प्रक्रिया में कूट लेखन से तात्पर्य है :
A. कुछ नया निर्माण करने की कोशिश करना।
B. संकेतो को तन्त्रिकीय आवेगों मैं परिवर्तित करना।
C. सम्प्रेषण मार्ग का अवरोध करना।
D. मनोबल निर्माण करना।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

5. पेल्ज प्रभाव स्पष्ट करता है:

A. समवर्ती प्रभाव के साथ संयुक्त वरिष्ठों की समर्थिता को।
B. कनिष्ठों समवर्ती प्रभाव के साथ संयुक्त समर्थिता की मांग को ।
C. न्यून उपरिगामी प्रभाव के साथ संयुक्त वरिष्ठों की समर्थिता को।
D. उपयुक्त उपरिगामी प्रभाव के साथ संयुक्त वरिष्ठों की समर्थिता को।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
कथन (A) : सम्प्रेषण के नियामक नियम हमें यह बताते हैं कि हमें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।
कारण (R) : सम्प्रेषण में अन्तःक्रियाओं की सरचना और समन्वयन आवश्यक है।
अपना सही उत्तर निम्नलिखित कूटों में से चुनिए :
A. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
B. (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
C. (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

7. सूची -I के पदों को सूची -II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चुनिए :

सूची -I                                       सूची-II
(नकारात्मक निजी व्यवहार )      (कारण)
A. गले के पीछे एक हाथ रखना   1. नहीं सुन रहे हैं
B. आँखें सिकोड़ना                    2. आतिशयोक्ति
C. नाक सहलाना                      3.अस्वीकृति
D. चश्मा उतार कर नीचे रखना    4.असहमति
कूट:
.    a b c d
A. 4 3 2 1
B. 1 2 3 4
C. 3 1 4 2
D. 2 4 1 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन: वकील लोग केवल गोरी लड़कियों से विवाह करते हैं।
शोभा बहुत गोरी है।
निष्कर्ष :1. शोभा का विवाह किसी वकील से हुआ है।
2. शोभा का विवाह किसी वकील से नहीं हुआ है।
इन निष्कर्षों में से
A. केवल 1 निर्गत होता है।
B. केवल 2 निर्गत होता है।
C. या तो 1 या 2 निर्गत होता है
D. न तो 1 न 2 निर्गत होता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

9.एक संयुक्त परिवार में निम्नलिखित सदस्य हैं :
पिता, माता, तीन विवाहित पुत्र, एक अविवाहित पुत्री। विवाहित पुत्रों में से दो को दो-दो पुत्रियाँ तथा एक को एक पुत्र है। परिवार में कितनी महिला सदस्य हैं ?
A. 2
B. 3
C. 6
D. 9

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन : सभी लड़के ईमानदार हैं।
सुरिन्द्रर ईमानदार है।
निष्कर्ष :1 . सुरिन्द्रर एक लड़का है।
2. सभी ईमानदार लोग लड़के हैं।
इस निष्कर्षों में से
A. केवल 1 निर्गत होता है।
B. केवल 2 निर्गति होता है।
C. या तो 1 या 2 निर्गत होता है।
D. न तो 1 न 2 निर्गत होता है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

निर्देश (प्र. सं.11 व 12 ): निम्नलिखित को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए :
छह बच्चें A, B, C, D, E तथा F फुटबॉल खेल रहे हैं। A तथा E भाई हैं। F, E की बहिन है। C, A के चाचा का एकलौता बेटा है। B तथा D, C के पिता के भाई की बेटियाँ हैं।

11. C का F से क्या रिश्ता है ?
A. चचेरा भाई
B. भाई
C. पुत्र
D. चाचा

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

12. उपरोक्त फुटबॉल खेलने वालों में कितने पुरुष खिलाड़ी हैं ?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

13. दूसरे लोगों से तुलना के आधार पर हमारी राय और योग्यताओं के मूल्यांकन की प्रवृत्ति और जो हमारे समान है उनसे तुलना करने की पसन्दगी जानी जाती है :
A. सामाजिक संवर्गीकरण सिद्धान्त के रूप में
B. सामाजिक निर्णय सिद्धान्त के रूप में
C. सामाजिक तुलना सिद्धान्त के रूप में
D. सामाजिक अस्मिता सिद्धान्त के रूप में

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन : इस क्षेत्र की परिस्थिति अभी भी तनावपूर्ण तथा नियंत्रण से बाहर है। व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे अपने घरों में ही रहें।
पूर्वानुमान: I. कुछ गम्भीर घटनायें घटी हैं ।
II. लोग दफ़्तर नहीं जायेंगे।
III. जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेंगी।
इनमें से :
A. केवल I अन्तर्निहित है।
B. केवल I तथा II अन्तर्निहित हैं।
C. केवल I तथा III अन्तर्निहित हैं।
D. कोई भी पूर्वानुमान अन्तर्निहित नहीं है।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और निष्कर्षों मैं से सही उत्तर चुनिए:
कथन: सभी ज्ञान अच्छा होता है ।
सभी ज्ञान कठिन होता है।
निष्कर्ष:
A.सभी कठिन चीजें ज्ञान हैं।
B. कुछ अच्छी चीजें कठिन होती हैं।
C. सभी अच्छी चीजें कठिन होती हैं।
D. सरल चीजें अच्छी नही होती हैं।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

16. अच्छे श्रोता बनने के लिए जो दो कौशल सम्बन्धित हैं वे हैं:
A. ध्यान देना तथा प्रतिपुष्टि प्रदान करना।
B. ध्यान देना तथा जब आवश्यक हो तब अपनी अरुचि को छिपाना ।
C. ध्यान देना तथा दिए गए संदेश के प्रति उपयुक्त सूचकों से अनुक्रिया देना।
D. एक समय में एक साथ कई संदेश सुनना तथा सकारात्मक समालोचना प्रदान करना ।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

17. एक सक्रिय श्रोता द्वारा एक तकनीक जिसे प्रयोग में लाया जा सकता है वह है:
A. परिस्थिति का वर्णन करना ।
B. चिन्ता व्यक्त करना।
C. वक्ता के शब्दों को अन्य शब्दों में व्यक्त करना ।
D. प्रायः वार्तालाप के दौरान अपना दृष्टिकोण व्यक्त करना।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

18. निम्नलिखित में से कौन एक कमजोर तर्क देने और उसे किसी और के नाम पर आरोपित करने ताकि आप उसका खंडन कर सकें, को स्पष्ट करता है?
A. विशेषज्ञ तर्क को अपील
B. ख्याति तर्क को अपील
C. पुतला का तर्क
D. जोरदार तर्क की अपील

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

19. क्रियाओं, परिणामों और आनुषंगिकताओं की धारणा जो किसी विशिष्ट विकल्प से सम्बधिंत हो – को जाना जाता है:
A. निर्णय खाँचे के रूप में
B. निर्णय आधार दर के रूप में
C. निर्णय धुरी के रूप में
D. निर्णय नियम के रूप में

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

20. निर्णय निर्माण में त्रुटियाँ इस कारण होती हैं क्योंकि हम निर्णय निर्माण स्वतः शोध का उपयोग:
A. अनियोजित ढंग से करते हैं ।
B. अव्यवस्थित ढंग से करते हैं।
C. उस सीमा से परे करते हैं जिसके लिए उन्हें बनाया गया है।
D. अन्य पक्षों पर ध्यान दिए बिना करते हैं।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.