UPPCS Prelims Exam 2014 General Studies (Paper-1)

UPPSC Preliminary Examination (GS Paper -1) 2014

121. रैडक्लिफ लाइन सीमा निर्धारित करती है
A. उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के बीच
B. संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा के बीच
C. भारत एवं पाकिस्तान के बीच
D. भारत एवं चीन के बीच

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

122. निम्नलिखित में से कौन एक दक्षिण एशिया का सर्वाधिक नगरीकृत देश है ?
A. भारत
B. भूटान
C. श्रीलंका
D. पाकिस्तान

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

123. 2011 में निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में उच्चतम लिंगानुपात है ?
A. तमिलनाडु
B. आन्ध्र प्रदेश
C. कर्नाटक
D. ओडिशा

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

124. गन्ना उत्पादन, 2013 में राज्यों का सही अवरोही क्रम है
A. कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा
C. हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

125. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश के किस जिले में जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है ?
A. वाराणसी
B. लखनऊ
C. गाज़ियाबाद
D. कानपुर नगर

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

126. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 जोड़ता है :

A. इलाहाबाद – हल्दिया
B. सदिया – धुबरी
C. कोल्लम – कोट्टापुरम
D. काकीनाडा – पुडुचेरी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

127. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए :
सूची-I             सूची-II
a. विली-विली  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
b. हरिकेन        2. ऑस्ट्रेलिया
c. टाइफून       3. फिलिपीन्स
d. बागियो      4. चीन
कूट :
.    a b c d
A. 1 2 3 4
B. 2 1 4 3
C. 1 2 4 3
D. 2 1 3 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

128. निम्नलिखित में से कौन एक देश बहुत महत्त्वपूर्ण यूरेनियम अयस्क निक्षेप के लिए जाना जाता है ?
A. कनाडा
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. जैरे

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

129. जापान लगभग आत्मनिर्भर है
A. बॉक्साइट में
B. लौह अयस्क में
C. ताँबा में
D. खनिज तेल में

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

130. दक्षिण भारत की नदियाँ प्रमुख रूप से निम्न में से कौन सा अपवाह तंत्र रखती हैं ?
A. अरीय
B. खण्डित
C. वृक्षनुमा
D. जालीदार

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

131. निर्वाचन आयुक्त हटाया जा सकता है :
A. मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा
B. प्रधानमंत्री द्वारा
C. मुख्य निर्वाचन आयुक्त के परामर्श पर राष्ट्रपति द्वारा
D. भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

132. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना पद त्याग सकता है, पत्र लिखकर :
A. मुख्य न्यायाधीश को
B. राष्ट्रपति को
C. प्रधानमंत्री को
D. विधि मंत्री को

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

133. निम्नलिखित में से राज्य-सभा के विषय में कौन सही है ?
1. यह भंग नहीं की जा सकती है
2. इसका कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है
3. प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है।
4. इसके सदस्य 25 वर्ष से कम आयु के नहीं होंगे।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें :
कूट :
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1 और 3
D. 2 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

134. भारत के संसद में होते हैं :
I. राष्ट्रपति
II. राज्य सभा
III. लोक सभा
IV. उपराष्ट्रपति
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कूट :
A. I, II और III
B. II और III
C. II, III और IV
D. I, II, III और IV

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

135. भारत की जनगणना (2011) के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसमें शिशु जनसंख्या का प्रतिशत भाग ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम है ?
A. जम्मू एवं कश्मीर में
B. केरल में
C. पंजाब में
D. हरियाणा में

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

136. निम्न में से कौन से शीतोष्ण घास के मैदान यूरेशिया में पाये जाते हैं ?
A. डाउन्स
B. वेल्डस
C. स्टेपीज
D. प्रेयरीज

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

137. केन्द्र सरकार तथा राज्यों के मध्य आर्थिक सम्बंधों की विवेचना की गयी है :
A. अनुच्छेद 168-171 के अन्तर्गत
B. अनुच्छेद 268-281 के अन्तर्गत
C. अनुच्छेद 278-291 के अन्तर्गत
D. अनुच्छेद 289-295 के अन्तर्गत

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

138. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे
A. सच्चिदानन्द सिन्हा
B. के. एम. मुंशी
C. बी. एन. राव
D. टी. टी. कृष्णामाचारी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

139. निम्नलिखित में से कौन संविधान प्रारूप समिति के सदस्य थे ?
I. एन. गोपालास्वामी
II. जवाहरलाल नेहरू
III. अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
IV. सरदार पटेल
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट :
A.I, III और IV
B. I और IV
C. I और III
D. II, III और IV

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

140. निम्नलिखित में से कौन एक संवैधानिक संस्था नहीं है ?
A. वित्त आयोग
B. योजना आयोग
C. लोक सेवा आयोग
D. चुनाव आयोग

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

141. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम से कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है ?

A. 7 दिन
B. 14 दिन
C. 21 दिन
D. 30 दिन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

142. निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन एक राज्य सरकार को ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए निर्देशित करता है ?
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 48
D. अनुच्छेद 51

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

143. भारतीय संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को कौन मनोनीत करता है ?
A. लोक सभा का अध्यक्ष
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. राज्य सभा के सभापति

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

144. निम्नलिखित में से कौन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा ?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. राज्य सभा के सभापति
D. लोक सभा का अध्यक्ष

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

145. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य है :
A. दमन और दीव
B. पुडुचेरी
C. दिल्ली
D. चण्डीगढ़

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

146. निम्नलिखित में से किस वाद, में भारतीय संविधान के ‘मूलभूत ढाँचे’ की अवधारणा प्रतिपादित की गयी थी ?
A. इन्द्रा साहनी वाद
B. शंकरी प्रसाद का वाद
C. रुदल शाह का वाद
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

147. किसी राजनीतिक दल को क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता दी जाती है, यदि
A. वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधान सभा चुनाव में 4% वोट प्राप्त करता है।
B. वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधान सभा चुनाव में 6% वोट प्राप्त करता है।
C. वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधान सभा चुनाव में 8% वोट प्राप्त करता है।
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

148. भारत में निम्नलिखित राज्यों के बनाने के सही कालानुक्रम की पहचान नीचे दिये गये कूट से कीजिए :
1. आंध्र प्रदेश
2. हिमाचल प्रदेश
3. हरियाणा
4. सिक्किम
कूट :
A. 1, 2, 3, 4
B. 1, 3, 2, 4
C. 4, 3, 1, 2
D. 3, 4, 1, 2

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

149. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय से कितने सदस्यों को नामित कर सकता है, यदि वह इस राय का है कि लोक सभा में इस समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है ?
A. 3
B. 5
C. 1
D. 2

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

150. निम्नलिखित में से कौन सी एक समिति पंचायती राज संस्था से सम्बन्धित नहीं है ?
A. पी. वी. एन. राव समिति
B. एल. एम. सिंघवी समिति
C. अशोक मेहता समिति
D.बलवन्त राय मेहता समिति

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

>> उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. (UPPSC) के अन्य एग्जाम पेपर यहाँ उपलब्ध हैं। <<

उपरोक्त प्रश्न पत्र के उत्तर जांचे गए हैं ताकि वह शत प्रतिशत सही हों फिर भी त्रुटि वश अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत हो तो हमें बताने का कष्ट करें।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.