UPPCS (UPPSC) प्री एग्जाम पेपर 1 - 2015 (Re-Exam)

UPPCS (UPPSC) प्री एग्जाम पेपर 1 – 2015 (Re-Exam)

101. निम्न में से कौन सा पादप-हार्मोन है ?
A. इन्सुलिन
B. थायरोक्सिन
C. इस्ट्रोजन
D. साइटोकाइनिन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

102. पेड़-पौधों में ‘जाइलम’ मुख्यतः जिम्मेदार है
A. आहार-वहन के लिये
B. अमीनो एसिड वहन के लिये
C. जल-वहन के लिये
D. ऑक्सीजन वहन के लिये

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

103. निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
A. जैवमण्डलीय पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह एक दिशी होता है।
B. जैवमण्डलीय पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह चक्रीय होता है।
C. प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र में बढ़ते पोषण स्तर के साथ ऊर्जा का सापेक्षिक क्षय घटता जाता है।
D. प्रगामी बढ़ते पोषण स्तरों के साथ प्रजातियाँ सुलभ ऊर्जा का उपभोग करने में कम दक्ष होती हैं।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

104. निम्न में से कौन जललवणता प्रवणता को दर्शाता है ?
A. थर्मोक्लाइन
B. हेलोक्लाइन
C. पाइक्नोक्लाइन
D. केमोक्लाइन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

105. निम्न प्रजातियों में से कौन सी दाँत वाली व्हेलों में विशालतम है ?
A. फिनबैक व्हेल
B. ब्लू व्हेल
C. स्पर्म व्हेल
D. हम्पबैक व्हेल

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

106. हमारे उपग्रह में मृदुजल की सर्वाधिक मात्रा है

A. नदियों में
B. झीलों एवं झरनों में
C. महाद्वीपीय एवं पर्वतीय हिमनदियों (स्थायी हिम में)
D. भूमिगत जल में

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

107. भारत में गिद्धों की कमी का अत्यधिक प्रमुख कारन है
A. विषाणु संक्रमण
B. जीवाणु संक्रमण
C. जानवरों को दर्द निवारक देना
D. जानवरों को इस्ट्रोजन इन्जेक्शन देना

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

108. सिगरेट के धुएँ में मुख्य प्रदूषक है
A. कार्बन मोनोक्साइड व डाइऑक्सीसिन
B. कार्बन मोनोक्साइड व निकोटीन
C. कार्बन मोनोक्साइड व बैन्जीन
D. डाइऑक्सीसिन व बैन्जीन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

109. पाइरहिलियोमीटर का प्रयोग निम्न में से किसे नापने के लिये किया जाता है ?
A. सन स्पॉट को
B. सोलर रेडिएशन को
C. हवा ताप को
D. पौधों के ताप को

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

110. निम्न में से कहाँ आर्सेनिक द्वारा जल-प्रदूषण सर्वाधिक है ?
A. हरियाणा में
B. राजस्थान में
C. मध्य प्रदेश में
D. पश्चिम बंगाल में

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

111. निम्न में से कौन पारिस्थितिक तंत्र के विषय में सही नहीं है ?
A. यह अजैविक एवं जैविक दोनों संघटकों से युक्त होता है।
B. इसकी अपनी स्वयं की उत्पादकता होती है।
C. यह एक बन्द तंत्र होता है।
D. यह प्राकृतिक संसाधन तंत्र होता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

112. निम्न में से किसकी औसत शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता सबसे कम है ?
A. शीतोष्णकटिबन्धीय वन
B. उष्णकटिबन्धीय वन
C. शीतोष्णकटिबन्धीय घास प्रदेश
D. उष्णकटिबन्धीय सवाना

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

113. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है ?
A. प्रथम विश्व जलवायु सम्मलेन – 1979
B. प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मलेन – एजेण्डा- 21
C. पृथ्वी शिखर सम्मलेन प्लस- 5 – 1997
D. कार्बन व्यापार – माँट्रियल प्रोटोकाल

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

114. निम्न में से कौन सा सागरीय राष्ट्रीय उद्यान है ?
A. भीतरकनिका
B. सुन्दरवन
C. गहीरमाथा
D. मन्नार की खाड़ी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

115. निम्न में से किससे जलवायु परिवर्तन का क्रायोजनिक संकेतक प्राप्त किया जाता हैं ?
A. आइस कोर
B. जीवाश्मित पराग
C. वृक्ष वलय वृद्धि
D. इवैपोराइट निक्षेप

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

116. निम्न कालों में से किसे प्रायः ‘लघु हिमकाल’ माना गया है ?
A. 750 ई. से 850 ई.
B. 950 ई. से 1250 ई.
C. 1650 ई. से 1870 ई.
D. आज से 8000 से 10,000 वर्ष पूर्व

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

117. निम्न में से कौन जलवायु परिवर्तन के खगोलीय सिद्धान्तों से संबंधित नहीं है ?
A. पृथ्वी की कक्षा की उत्केन्द्रता (अण्डाकार कक्षीय मार्ग)
B. पृथ्वी की घूर्णन अक्ष की तिर्यकता (झुकाव)
C. विषुव अयन (पृथ्वी की सूर्य से अपसौर या उपसौर की स्थिति)
D. सौर किरणित ऊर्जा (सौर विकिरण)

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

118. निम्नलिखित में से किसे मेगा-डाइवर्स देश के रूप में जाना जाता है ?
A. न्यूजीलैण्ड
B. ऑस्ट्रेलिया
C. नेपाल
D. ऑस्ट्रिया

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

119. निम्न में से कौन सा जल-जनित रोग है ?
A. चेचक
B. मलेरिया
C. हैजा
D. तपेदिक

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

120. निम्नलिखित में से कौन सा मृदा से सम्बन्धित है ?
A. इडेफिक
B. क्लाइमेटिक
C. बायोटिक
D. टोपोग्रैफी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.