UPPCS Prelims Exam 2014 General Studies (Paper-2)

UPPCS (UPPSC) प्री एग्जाम पेपर 2 – 2014

प्रश्न संख्या 41 से 44 के लिए निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िये तथा प्रश्न संख्या 41 से 44 के उत्तर इस गद्यांश के आधार पर ही दीजिए।

मनुष्य की समस्याएँ दो प्रकार की हैं। एक समस्या शरीर की है, जिसका समाधान रोटी और वस्त्र तथा अन्य आधिभौतिक सुविधाएँ मानी जा सकती हैं। किन्तु, सब प्रकार से सुखी मनुष्य भी दुःख, दौर्मनस्य, रोग, शोक, जरा और मरण का शिकार होता है। इस समस्या का समाधान न तो रोटी और न वस्त्र, न मोटर और महल हो सकते हैं। प्राचीन और मध्यकालीन विश्व शारीरिक समस्याओं से अधिक अपनी अध्यात्मिक समस्याओं को प्रमुख मानता था। इसी से उस समय आध्यात्मिक – विद्या का सभी देशों में विकास हुआ और मनुष्य मानने लगा कि जो सत्य प्रयोगशाला में परख नहीं जा सकता, डॉक्टर के स्टैथेस्कोप और सर्जन की छुरी से हुआ नहीं जा सकता, वह या तो सत्य ही नहीं है, अथवा है तो ऐसा है, जिसकी ओर मनुष्य को ध्यान नहीं देना चाहिए। और विज्ञान की ज्यों -ज्यों नई विजय प्राप्त करता गया त्यों-त्यों अधिकाधिक मनुष्य उसके भक्त बनते गये, यहाँ तक कि अध्यात्मवादियों को भी आवश्यकता अनुभूत होने लगी कि अपनी बातों को वे, जहाँ तक संभव हो विज्ञान की भाषा में रखें। किंतु विज्ञान की वृद्धि से भी मनुष्य की शाश्वत समस्यायें दूर नहीं हुईं ।वह आज भी दुःखी है। वह आज भी रोग, शोक, जरा और मरण का शिकार होता है तथा सबसे बड़ी बात तो यह है कि पहले जिन सुखों की लोग कल्पना भी नहीं कर सकते थे, उन सुखों के शैल पर बैठा हुआ मनुष्य भी चंचल, विषण्ण, और अशांत है तथा उतना अशांत है जितना पहले के युग में, शायद ही कोई, रहा हो। अतएव, चिंतकों पर यह प्रतिक्रिया हुई कि मनुष्य की समस्याओं का समाधान विज्ञान भी नहीं है, क्योंकि विज्ञान से शरीर चाहे जितना सुखी हो जाये, आंतरिक संतोष में वृद्धि नहीं होता, उलटे, दिनों दिन उनकी मात्रा घटती जाती है।

41. प्राचीन और मध्यकालीन विश्व की जीवन के विषय में चिंतन दृष्टि क्या थी?

A. वह शारीरिक समस्याओं प्रमुक मानता था।
B. वह शारीरिक समस्याओं से अधिक आध्यात्मिक समस्याओं को प्रमुख मानता था।
C. विज्ञान ही उसके किये परम सत्य था ।
D. सभी समस्याओं के निदान के लिए विज्ञान उनके लिए वरेण्य था।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

42. विज्ञान का सत्य किस पर आधारित है?
A. डॉक्टर के स्टैथेस्कोप और सर्जन की छुरी पर।
B. अध्यात्म-विधा की उन्नति पर।
C. प्रयोगशाला में परीक्षण पर।
D. आस्था और भक्ति पर।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

43. विज्ञान की सीमा क्या है ?
A. वह पूर्ण आत्मिक संतोष प्रदान नहीं कर पाता।
B. वह आधिभौतिक और आत्मिक सुविधायें प्रदान करता है।
C. उससे शरीर और मन दोनों सुखी रहते हैं।
D. वह रोग ,शोक ,जरा और मरण पर भी विजय प्राप्त कर लेता है।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

44. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार
A. विज्ञान की उन्नति से मनुष्य की शाश्वत समस्याएँ दूर हो गई ।
B. मानव समाज आज पहले की अपेक्षा अधिक सुखी और शांत है।
C. जिन सुखों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, आज वह सब को सुलभ हैं।
D. मनुष्य की सभी समस्याओं का समाधान विज्ञान भी नहीं है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

45. ‘द्विज’ के अनेकार्थी शब्दों में से निम्नलिखित में से कौन सा एक शब्द नहीं आता?

A. ब्राहण
B. पक्षी
C. दाँत
D. विदेह

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

46. निम्नलिखित में से कौन तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है।
A. राजकुमार
B. यज्ञवेदी
C. आजन्म
D. ग्रामवासी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

47. ‘सिर से पानी गुजर जाना मुहावरे’ का उपयुक्त अर्थ क्या है?
A. गहरे पानी में स्नान करना
B. सहनशीलता की सीमा टूट जाना
C. अच्छी प्रकार से सिर धोना
D. डूबने से बच जाना

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

48. ‘ग्रस्त’ का विपरीतार्थक शब्द है:
A. मुक्त्त
B. सुप्त
C. लुप्त
D. ग्राह्य

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

49. निम्नलिखित में से कौन सा एक शब्द तद्भव नहीं है?
A. तस्कर
B. पत्ता
C. हाथ
D. अंधेरा

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

50.‘आलमारी’ किस विदेशी भाषा का शब्द है?
A. अंग्रेजी
B. फ्रांसीसी
C. डच
D. पुर्तगाली

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

51.‘मूक’ का विलोम क्या है ?
A. अल्प भाषी
B. वाचाल
C. मृदुभाषी
D. कटुभाषी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

52. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
A. यह व्यर्थ बात करने से कोई लाभ नहीं है।
B. संपूर्ण देश भर में निराशा छा गई।
C. भाई ने भाई के साथ सलाह की।
D. कृपया पत्रोत्तर शीघ्र दें।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

53. किसी शब्द की वर्तनी शुद्ध है?
A. आधीन
B. व्यवहारिक
C. मिष्ठान्न
D. अत्यधिक

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

54. निम्नलिखित में से कौन सा ‘किरण’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
A. मरीचि
B. रश्मि
C. पुष्कर
D. दीप्ति

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

55. ‘राम लक्ष्मण से पत्र लिखवाता है‘ – इस वाक्य में क्रिया का कौन सा रूप है? निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनें:
A. पूर्णकालिक क्रिया
B. प्रेरणार्थक क्रिया
C. संयुक्त क्रिया
D. अपूर्ण क्रिया

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

56. ‘आयौ’ शब्द निम्नलिखित में से किस बोली का है?
A. भोजपुरी
B. अवधी
C. ब्रज
D. खड़ी बोली

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

निर्देश: प्रश्न संख्या 57 से 59 तक, दिये गए विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द/ अक्षर/ संख्या का चयन कीजिए।

57. MANGO : OCPIQ :: APPLE : ?
A. CRRNG
B. BQQMF
C. XYYZW
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

58. निम्न श्रेणी
27, 3, 216, ?
में लुप्त संख्या है:
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

59. ALLAHABAD : DABAHALLA : : VARANASI:?
A. ISARANVA
B. ISAVARAN
C. ISANRAAV
D. ISANARAV

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

60. एक डाकिया डाकघर से श्री सिंह के घर पहुँचने के लिए उत्तर दिशा में 7 कि.मी. चला। फिर बाएँ घूम कर 4 कि.मी चल कर श्री कुमार के घर पहुँचा। वहाँ से दायीं ओर घूम कर 3 कि.मी चल कर श्री शर्मा के घर पहुँचा । तो श्री शर्मा और श्री सिंह के घरों की दूरी है:
A. 5 कि.मी
B. 6 कि.मी
C. 4 कि.मी
D. 7 कि.मी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.