UPPSC Pre General Studies-2 Exam Paper – 2012 (Solved)

UPPSC Pre General Studies-2 Exam Paper – 2012 (Solved)

61. 50 लोगों के एक समूह में 35 लोग हिन्दी बोलते हैं, 25 लोग हिन्दी और अंग्रेजी दोनों बोलते हैं, तथा सभी लोग हिन्दी या अंग्रेजी या दोनों भाषा बोलते हैं। बताइये उन लोगों की संख्या क्या है जो केवल अंग्रेजी बोलते हैं ?
A. 40
B. 20
C. 15
D. 10

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

62. एक पिता की आयु अपने पुत्र से तीन गुनी है। 5 वर्ष बाद पिता की आयु का दुगुना पुत्र की आयु का पाँच गुना होगा। पिता और पुत्र की वर्तमान आयु है।
A. 30 वर्ष, 10 वर्ष
B. 36 वर्ष, 12 वर्ष
C. 42 वर्ष, 14 वर्ष
D. 45 वर्ष, 15 वर्ष

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

63. यदि X, Y एवं Z एक काम को क्रमशः 12, 15 तथा 18 दिनों में पूरा करते हों तो तीनों मिलकर उस काम को समाप्त कर सकते हैं

A. 4 32/37 दिनों में
B. 5 दिनों में
C. 5 1/37 दिनों में
D. 5 5/37 दिनों में

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

64. एक उद्योग द्वारा विभिन्न मदों में किये गए कुल खर्च को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित किया जा सकता है
A. दण्ड चित्र द्वारा
B. आवृत्ति बहुभुज द्वारा
C. पाई चार्ट द्वारा
D. आयत चित्र द्वारा

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

65. सम्प्रेषण में KISS का नियम प्रयुक्त होता है
A. keep it stylish and subtle के लिये
B. keep it short and simple के लिये
C. keep it sincere and secret के लिये
D. keep it safe and shaded के लिये

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

66. निम्नलिखित में से कौन सा कारण त्योरी चढ़ाने के नकारात्मक संकेत के रूप में व्यक्त किया जाता है ?

A. ऊब
B. अधीरता
C. अविश्वास
D. चिढ़

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

67. निम्नलिखित कारणों में से कौन आगे झुकने के धनात्मक वैयक्तिक संकेत द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है ?
A. एकाग्रता
B. अत्यधिक विश्वास
C. चिन्तन के लिये समय लेना
D. विश्रान्ति

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

68. निम्नलिखित में से कौन सम्प्रेषण की बाधाओं में गृहीता की कमजोरी है ?
A. अस्पष्टता
B. शब्दाडम्बर
C. समय
D. पूर्वाग्रह

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

69. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन (A) : अन्तर्वैयक्तिक भूमिकाएँ व्यक्ति के उन व्यवहारों से सम्बन्धित होती हैं जो अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों पर केन्द्रित रहते हैं।
कारण (R) : ऐसी भूमिकाएँ अधिकार और संस्थिति से प्रत्यक्षतः जुडी होती है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही हैं, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत हैं, किन्तु (R) सही है।

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

70. निम्नलिखित में से कौन सी अन्तर्वैयक्तिक भूमिका नहीं है ?
A. नाममात्र का अध्यक्ष
B. नेता
C. सम्पर्क
D. मालिक (बॉस)

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

71. जो अल्पकालिक समायोजनों एवं दीर्घकालिक संरचनात्मक परिवर्तनों में समता बनाए रखे, उसे कहेंगे
A. विकीर्णक
B. संसाधन आबण्टक
C. व्यवधान सुधारक
D. वार्ताकार

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

72. द्वन्द्व समाधान में निम्नलिखित में से कौन द्वन्द्व सम्बन्धी मुद्दों के बारे में सहमति के क्षेत्रों पर बल देने और असहमति के क्षेत्रों की उपेक्षा की व्याख्या करता है ?
A. प्रत्याहार
B. शमन
C. समझौता
D. मुकाबला

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

73. द्वन्द्व समाधान की शैलियों में से कौन बचकर निकलने की शैली की रूप में जाना जाता है ?
A. दूसरों की कीमत पर अपने हितों की पुष्टि।
B. दूसरों की रुचियों को सन्तुष्ट रखना जबकि खुद की रूचि की उपेक्षा करना।
C. निर्णय टालने द्वारा दोनों पक्षों की रुचियों की उपेक्षा।
D. दोनों पक्षों को त्याग हेतु कहना।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

74. निम्नलिखित में से कौन दूसरों के साथ सम्बद्ध होने की आवश्यकता दर्शाता है ?
A. सम्मिलित होने की आवश्यकता
B. वैयक्तिकरण की आवश्यकता
C. नियंत्रण की आवश्यकता
D. अनुरक्ति की आवश्यकता

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

75. सूची-I के मदों की सूची-II के मदों से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :
.            सूची-I                 सूची-II
(सम्प्रेषण की बाधाएँ) (बाधाओं के प्रकार)
a. शब्द भण्डार             1. संरचनात्मक
b. दूरी                          2. पर्यावरणीय
c. जल्दबाज़ी                 3. पारिस्थितिकी
d. कोलाहल                  4. भाषा
कूट :
.    a b c d
A. 4 3 2 1
B. 3 2 1 4
C. 2 3 4 1
D. 4 1 3 2

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

76. निम्नलिखित में से कौन तद्नुभूतिप्रक श्रवण की विशेषता नहीं है ?
A. वक्ता की स्थिति में स्वयं को रखना
B. मूल्यांकनपरक होना
C. देहभाषा का प्रेक्षण करना
D. सम्प्रेषण की विषयवस्तु एवं भावनाओं दोनों पर ध्यान केन्द्रित करना

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

77. आप भारत सरकार के एक मन्त्रालय में उपसचिव हैं और दो तकनीकी सहायकों की नियुक्ति पर निर्णय लेने जा रहे हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर दो पदों के लिये दस उम्मीदवारों को साक्षात्कार हेतु रखा गया है। उनकी शैक्षिक योग्यता एवं पूर्व कार्यानुभव के आधार पर आपको वरीयता क्रम से संस्तुति करनी है। मन्त्रालय के ही कोई वरिष्ठ अधिकारी जिनसे आप-पूर्व परिचित हैं आपसे पहले क्रम के दो उम्मीदवारों में Y के नाम की संस्तुति करने के लिये कहते हैं। आप क्या करेंगे ?
A. इस मामले को अपने वरिष्ठ अधिकारी के सम्मुख लाएँगे और उनके मौखिक निर्देशानुसार काम करेंगे।
B. उस वरिष्ठ अधिकारी का अनुरोध मानेंगे जिसने आपसे सम्पर्क किया था और यह जानते हुए भी कि उनका उम्मीदवार श्रेष्ठतम दो में नहीं है, उसे वरिष्ठ दो उम्मीदवारों में संस्तुत करेंगे।
C. सभी दस उम्मीदवारों के विवरण की जाँच करेंगे और योग्यता के आधार पर निर्णय करेंगे चाहे अन्ततः उम्मीदवार Y का चयन ही हो।
D. यह देखेंगे कि उम्मीदवार Y को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाए और उसका चयन कदापि न हो।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

78. कोई प्रबन्धक किसी क्रेता को पहले खरीदी गई कोई वस्तु वापस करने में सहायता करता है, तो वह सहारा ले रहा है।
A. योजनाबद्ध निर्णय का
B. गैर-योजनाबद्ध निर्णय का
C. अनिश्चयता का
D. बद्धमूल तार्किकता का

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

79. एक क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया, वेस्ट इण्डीज ने भारत को दो बार हराया, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इण्डीज को दो बार हराया जबकि भारत ने वेस्ट इण्डीज व न्यूजीलैण्ड को दो बार हराया। कौन सा देश ज्यादा संख्या में मैच हारा ?
A. भारत
B. ऑस्ट्रेलिया
C. वेस्ट इण्डीज
D. न्यूजीलैण्ड

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

80. सूचना प्रदत्त के प्रक्रमण हेतु व्यक्तिनिष्ठ अनुभव के उपयोग, आत्मविश्वास और आत्म-अभिप्रेरणा पर आधारित निर्णय लेना सन्दर्भित करता है।
A. अन्तर्दर्शी निर्णय लेने का
B. तार्किक निर्णय लेने का
C. सीमाबद्ध तार्किकता उपगाम का
D. प्रशासनात्मक निर्णय लेने का

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.