UPSSSC वन रक्षक - वन्य जीव रक्षक Exam Pattern & Syllabus

UPSSSC वन रक्षक – वन्य जीव रक्षक Exam Pattern & Syllabus 2019

UPSSSC वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक Exam Pattern & Syllabus 2019: UPSSSC वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक Exam Pattern & Syllabus 2019 UPSSSC द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को जारी कर दिया गया है। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा- 2019 के अन्तर्गत वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम निम्नवत् है-

वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक Exam Pattern 2019

लिखित परीक्षा – 200 अंक
लिखित परीक्षा का स्वरूप – वस्तुनिष्ठ (Objective)

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसके विषय एवं अंक निम्नवत् है –

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समयावधि
भाग-1 हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता 80 80 दो घण्टा तीस मिनट
भाग-2 सामान्य जानकारी 60 60
भाग-3 सामान्य बुद्धि परीक्षण 60 60
कुल योग 200 200

नोट- उपर्युक्त परीक्षा हेतु निगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक अंक) दिये जाने का प्राविधान है, जो कुल 1/4 अंक (25 प्रतिशत) होगी।

वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक Syllabus 2019

भाग-1 हिन्दी परिज्ञान और लेखन योग्यता

उक्त भाग में अभ्यर्थियों से हिन्दी भाषा का ज्ञान तथा समझ एवं लेखन योग्यता संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा के स्तर का होगा।

भाग-2 सामान्य जानकारी

उक्त भाग में अभ्यर्थियों से उसके चारों ओर के वातावरण के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी तथा समाज में उसके उपयोग के सम्बन्ध में उसकी योग्यता आंकने के लिए प्रश्न पूछे जायेंगे। उक्त भाग में सम-सामयिक घटनाओं, प्रतिदिन दृष्टिगोचर होने तथा अनुभव में आने वाले तथ्यों, विशेष रूप से भारत से सम्बन्धित ऐतिहासिक एवं भौगोलिक तथ्यों से सम्बन्धित, वैज्ञानिक पहलुओं के ज्ञान, वन-पर्यावरण जलवायु से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे जाएंगे, जिनकी किसी इण्टरमीडिएट शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है।

भाग-3 सामान्य बुद्धि परीक्षण

इस भाग में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उद्देश्य किसी नवीन परिस्थिति को समझने, उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण तथा पहचान करने एवं तर्क करने की योग्यता को मापना हैं। इस भाग में ऐसे प्रश्न भी पूछे जायेंगे, जो अनुदेशों को समझने, संबंधो/ समानताओं/ संगतताओं का पता लगाने, निष्कर्ष निकालने तथा बौद्धिक क्रियाओं से सम्बन्धित हों।

UPSSSC वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक के पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं अर्हकारी शारीरक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परिक्षण व चिकित्सीय परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर UPSSSC (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) द्वारा आवदेन आमंत्रित किये गए थे।

UPSSSC वन रक्षक/ वन्य जीव रक्षक Exam Pattern & Syllabus — Download
UPSSSC official website — upsssc.gov.in