UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा - 2016

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा – 2016

41. तीन घण्टियाँ क्रमशः 9, 12 तथा 15 मिनट के अन्तराल से बजती हैं। 8 बजे पूर्वान्ह साथ-साथ बजने के पश्चात वे तीनों एक साथ सबसे पहले कब बजेंगी ?
A. 8 : 45 पूर्वान्ह
B. 10 : 30 पूर्वान्ह
C. 11 : 00 पूर्वान्ह
D. 1 : 00 पूर्वान्ह

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

42. एक व्यक्ति ने प्रातः सूर्य की ओर चेहरा करके सड़क पर चलना शुरू किया। 2 मील चलने के बाद वह अपने बाँईँ ओर मुड़कर चलता है। फिर 2 मील बाद वह अपनी दाँईं ओर मुड़कर चलता है। अब वह किस दिशा की ओर चल रहा है ?
A. पूर्व
B. पश्चिम
C. उत्तर
D. दक्षिण

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

43. 3 सेमी भुजा वाले किसी धन को 1 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में विभाजित किया जाता है। बताइये छोटे घन प्राप्त करने के लिए इसे कुल कितनी बार काटना होगा ?
A. 8
B. 6
C. 4
D. 2

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

44. A, B, C और D आरोही क्रम से हैं। D, B और E अवरोही क्रम में हैं। बताइये निम्न में से कौन या तो आरोही या अवरोही क्रम में है ?

A. A, E और C
B. A, D और C
C. D, B और C
D. E, B और C

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

45. छात्रों की एक पंक्ति में राम बाएँ से 10वें तथा श्याम दाएँ से 5वें स्थान पर है। जब राम एवं श्याम अपने स्थान आपस में बदल लेते है तो राम बाएँ से 15वें स्थान पर हो जाता है। बतायें स्थान परिवर्तन के बाद श्याम दाएँ से कौन से स्थान पर होगा ?
A. 10वें
B. 11वें
C. 12वें
D. 13वें

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

46. अजय एक कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकता है और विजय उसी कार्य को 20 दिन में पूरा कर सकता है। यदि दोनों एक साथ उसी कार्य को 4 दिन तक करें तो बताइये कितना कार्य शेष रह जायेगा ?

A. 8/15
B. 2/5
C. 3/5
D. 7/15

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

47. एक बैंक 5% कर दर से अर्धवार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज देता है। एक व्यक्ति ने ₹. 1600/- एक जनवरी को और इतनी ही रकम एक जुलाई को जमा कराई। बताइये कि वर्ष के अन्त में कुल कितना ब्याज बैंक द्वारा दिया जायेगा ?
A. ₹ 115
B. ₹ 168
C. ₹ 121
D. ₹ 242

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

48. एक रेलगाड़ी जिसकी लम्बाई 800 मीटर है, 78 किमी प्रति घण्टा की गति से चल रही है। वह रेलगाड़ी एक सुरंग को ठीक एक मिनट में पार कर लेती है। सुरंग की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
A. 120 मीटर
B. 360 मीटर
C. 480 मीटर
D. 500 मीटर

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

49. एक वर्ग की भुजा का माप करते समय 2% की गलती हुई। बताइये कि वर्ग के क्षेत्रफल पर कुल कितना प्रतिशत प्रभाव पड़ेगा ?
A. 2%
B. 2.02%
C. 4%
D. 4.04%

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

50. एक आयताकार बाग़ की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 है। एक व्यक्ति बाग़ के चारों ओर साईकिल पर 15 किमी प्रति घंटा की दर से चल रहा है और वह चारों ओर का एक चक्कर 12 मिनट में पूरा करता है। बताइये कि बाग़ का कुल क्षेत्रफल कितना है ?
A. 5400 वर्ग मीटर
B. 54000 वर्ग मीटर
C. 540000 वर्ग मीटर
D. 588000 वर्ग मीटर

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

51. 9 एवं 63 के बीच कितनी संख्याऐं है, जो 9 से पूर्णतः भाज्य हैं परन्तु 3 से भाज्य नहीं हैं ?
A. 0
B. 3
C. 5
D. 9

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

52. इस प्रश्न में अंग्रेजी वर्णमाला के कुछ अक्षरों का एक सांचा दिया जाता है जो एक तार्किक रूप से सम्बन्धित है। दिये गये विकल्पों में से सही अक्षर को चुनिये जो चिन्ह (?) के स्थान पर सांचे को पूरा करता हो

A D G
D I N
I P ?

A. V
B. W
C. X
D. Y

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

53. इस प्रश्न में चिन्ह ( : : ) के बाईं ओर दो शब्द दिये गये हैं जो आपस में किसी प्रकार सम्बन्धित हैं। ठीक उसी प्रकार का सम्बन्ध चिन्ह (::) के दाईं ओर दिये गये शब्द तथा दिये गये विकल्पों में से किसी एक शब्द के बीच में भी है। विकल्प चुनियें।
दक्षिण: उत्तर-पश्चिम : : पश्चिम : ?
A. उत्तर
B. उत्तर-पूर्व
C. पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

54. इस प्रश्न में चार शब्द दिये गये हैं जिनमें से तीन किसी प्रकार समान हैं एवं उनका एक समूह बनता है। दिये गये विकल्पों में से विषम शब्द चुनिये।
A. मार्च
B. अप्रैल
C. अगस्त
D. दिसम्बर

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

55. इस प्रश्न में चार संख्या युग्म दिये गये हैं जिनमें से कोई तीन किसी प्रकार समान है। अतः उनका एक समूह बनता है। उस संख्या युग्म को चुनिये जो इस समूह में नहीं आता।
A. 32 : 15
B. 56 : 27
C. 74 : 38
D. 86 : 42

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

56. चिन्ह (?) के स्थान पर तार्किक रूप से क्या संख्या आयेगी ?

6 8 ?
9 3 13
10 14 1

A. 5
B. 7
C. 9
D. 11

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

57. एक दिन में एक घड़ी की सुईयाँ आपस में कितनी बार मिलती है ?
A. 20
B. 21
C. 22
D. 24

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

58. गाय और मुर्गियों के एक झुण्ड में पैरों की संख्या, सिरों की संख्या के दुगने से 14 अधिक है। बताइये इस झुण्ड में कुल कितनी गाय है ?
A. 7
B. 9
C. 11
D. 12

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

59. यदि किसी सांकेतिक भाषा में RADIO को UDGLR लिखा जाता है, तो PHOTO को उसी भाषा में कैसे लिखा जायेगा ?
A. OTOHP
B. SKRWR
C. OIPUR
D. SKPWP

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

60. सोनिया नौ दिन पहले सिनेमा देखने गई थी। वह सिनेमा देखने केवल बृहस्पतिवार को जाती है। आज सप्ताह का कौन सा दिन है ?
A. रविवार
B. शनिवार
C. बृहस्पतिवार
D. मंगलवार

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.