UPSSSC Computer Operator exam paper 10 January 2020 (Answer Key)

UPSSSC Computer Operator exam paper 10 January 2020 (Answer Key): UPSSSC Computer Operator exam paper 10 January 2020 (Answer Key) with Answer Key. UPSSSC Computer Operator exam paper held on 10/01/2020 morning shift in Uttar Pradesh state with Answer Key available here.

Exam Paper: UPSSSC Computer Operator exam 2020
Exam Organiser: UPSSSC (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission)
Exam Date & Time: 10/01/2020
Total Question: 100

UPSSSC Computer Operator exam paper 2020

दिये गए गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या 1-4 तक के उत्तर दीजिए।
लक्ष्मण ने अकृत्रिम भ्रातृस्नेह के कारण बड़े भाई का साथ दिया। उन्होंने राज-पाट छोड़ कर अपना शरीर रामचंद्र को अर्पण किया। यह बहुत बड़ी बात की। पर उर्मिला ने इससे भी बढ़कर आत्मोत्सर्ग किया। उसने अपनी आत्मा की अपेक्षा अधिक प्यारा अपना पति राम-जानकी के लिए दे डाला और यह आत्मसुखोत्सर्ग उसने तब किया जब उसे ब्याह कर आये हुए कुछ ही समय हुआ था। उसने अपने सांसारिक सुख के सबसे अच्छे अंश से हाथ धो डाला। जो सुख विवाहोत्तर उसे मिलता उसकी बराबरी 14 वर्ष पति-वियोग के बाद का सुख कभी नहीं कर सकता। नवोढ़त्व को प्राप्त होते ही जिस उर्मिला ने,रामचंद्र और जानकी के लिए अपने सुख-सर्वस्व पर पानी डाल दिया उसी के लिए अंतर्दर्शी आदि कवि के शब्द भण्डार में दरिद्रता!

1. लक्ष्मण राम के साथ वनवास के लिए क्यों गए?
A. रामचंद्र की सेवा के लिए।
B. पिता की आज्ञा के कारण।
C. भाई के प्रति अत्यधिक प्रेम के कारण।
D. उर्मिला से दूर जाने के लिए।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

2. लेखक को क्या दुःख है?
A. रामचंद्र राज-पाट छोड़कर वनवास को चले गए।
B. लक्ष्मण भी भाई राम के साथ वनवास को चले गए।
C. उर्मिला का लक्ष्मण से वियोग हो गया।
D. रचनाकारों ने उर्मिला के विषय में कुछ नहीं लिखा।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

3. उर्मिला ने क्या बलिदान नहीं दिया?
A. लक्ष्मण से विवाह किया।
B. अपनी बहन सीता का वियोग सहा।
C. लक्ष्मण को रामचंद्र के साथ वनवास के लिए जाने दिया।
D. सांसारिक सुखों का त्याग किया।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

4. “उसने अपने सांसारिक सुख के सबसे अच्छे अंश से हाथ धो डाला। इस पंक्ति से लेखक का क्या तात्पर्य है?
A. उर्मिला को श्री रामचंद्र के साथ रहने का सौभाग्य नहीं मिला।
B. उर्मिला को नवोढ़त्व में पति के साथ के सुख का त्याग करना पड़ा।
C. उर्मिला को अपनी बहन जानकी के वियोग को सहन करना पड़ा।
D. वह विवाह कर पिता के घर से पति गृह आ गई।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

5. ‘भलामानस में कौन सा समास है ?

A. कर्मधारय समास
B. तत्पुरुष समास
C. अव्ययीभाव समास
D. बहुव्रीहि समास

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

6. निम्नलिखित तद्भव-तत्सम युग्मों में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
A. अदरक-आर्द्रक
B. अनाड़ी-अनार्य
C. अमी-अमृत
D. अपना-आत्म

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

7. ‘दवा’ किस भाषा का शब्द है ?
A. हिंदी
B. उर्दू
C. फारसी
D. तुर्की

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

8. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द का चयन करें।
A. अभ्यस्थ
B. अहिल्या
C. तत्व
D. महत्व

Show Answer

Answer – चारों ही गलत हैं, सही विकल्प होंगे – अभ्यस्त, अहल्या, तत्व, महत्व

Hide Answer

9. रिक्त स्थान के लिए उचित पर्याय का चयन करें। हमें ऋषि-मुनियों की संतान होने का _____ है
A. अभिमान
B. गर्व
C. दर्प
D. घमंड

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

10. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘व्याल’ शब्द का अर्थ नहीं है?
A. साँप
B. शेर
C. राजा
D. दुर्गा

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

11. अशुद्ध विलोम युग्म का चयन कीजिए।
A. कर्कश-मधुर
B. ऐश्वर्य-अनैश्वर्य
C. ऋजु–वक्र
D. ऐहिक-लौकिक

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

12. अशुद्ध पर्याय समूह का चयन करें।
A. अरविंद,कंज,नलिन
B. आगार,निलय,धाम
C. दस्यु मोषक,खनक
D. पीयूष,सुधा, दृग

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

13. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
A. जो वर्णन के बाहर है – वर्णनातीत
B. जो देखा नहीं जा सकता – अदृश्य
C. जो आमिष नहीं खाता – सामिष
D. जो पहरा देता है – प्रहरी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

14. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द छाँटिए।
A. गणेश
B. गण
C. गणना
D. गणपति

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

15. निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त वाक्य की पहचान कीजिए।
A. न तुम पढ़ाओगे, न वह पढ़ेगा।
B. सौरभ दीनू को पत्र लिखता है।
C. मेरे इस परिश्रम का उद्देश्य है कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करूँ।
D. जब भी उस भिखारी को देखता हूँ,मेरा मन करुणा से भर जाता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

16. निम्नलिखित में से किस मुहावरे का अर्थ शर्मिंदा होना नहीं है?
A. पानी-पानी होना
B. अपना-सा मुंह लेकर रह जाना
C. टका-सा मुँह लेकर रहना
D. मुँह में पानी आना

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

17. विराम चिह्न के प्रयोग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य बताइए।
A. बस, हो गया, रहने दीजिए।
B. ऊँच-नीच, अमीर-गरीब, समाज की विभाजक रेखाएँ हैं।
C. क्या आप पटना के रहने वाले हैं?
D. वाह!तुम्हारे क्या कहने, बहुत ऊपर तक जाओगे।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

18. ‘आधा तीतर आधा बटेर’ लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
A. बेमेल चीजों का सम्मिश्रण।
B. संकर चिड़िया।
C. अनुपम वस्तु।
D. समान कार्यों का मिश्रण।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

19. ‘तौलिया’ किस भाषा का शब्द है?
A. तुर्की
B. पूर्तगाली
C. हिंदी
D. उर्दू

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

20. निम्नलिखित में से कौन सा वर्तमान काल का भेद नहीं है?
A. तात्कालिक वर्तमान
B. पूर्ण वर्तमान
C. संदिग्ध वर्तमान
D. हेतुहेतुमद् वर्तमान

Show Answer

Answer – D

Hide Answer