UPTET 2022 Paper 1 Answer Key 23 January 2022 - Language I (Hindi)

UPTET 2022 Paper 2 Exam Answer Key 23 January 2022 – Language I (Hindi)

UPTET 2022 Paper 1 Answer Key 23 January 2022 – Language I (Hindi) : UPTET 2022 Paper 1 Answer Key 23 January 2022 – Language I (Hindi) exam answer key. Paper 1 is applicable for Upper Primary Teacher (class 6 to 8), there will be a total of 150 questions in the exam. UPTET Exam 2022 Language I (Hindi) available here with answer key.

Exam :- UPTET Exam 2022
Part :- भाषा I : हिंदी /Language I : Hindi
Paper :- Paper 2 (level 2 – Primary Teachers (class 6 to 8))
Exam Organiser :- UPBEB (Uttar Pradesh Basic Education Board)
Exam Date :- 23.01.2022
Exam Time :- 02:30 PM to 5 PM

UPTET 2022 Paper 2 Exam Answer Key 23 January 2022 (level 2)

भाषा I : हिंदी / Language I : Hindi

31. पंकज में कौन सा समास है?
(1) कर्मधारय
(2) द्विगु
(3) बहुब्रीहि
(4) द्वंद

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

32. अयोगवाह कहा जाता है
(1) संयुक्त व्यंजन को
(2) अनुस्वार एवं विसर्ग को
(3) अल्प्राण को
(4) महाप्राण को

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

33. एक और अजगर लखि एक ओर मृगराय।
विकल बटोही बिच ही परयो मूरछा खाय।।
इन पंक्तियों में प्रयुक्त रस है
(1) भयानक रस
(2) वीर रस
(3) करुण रस
(4) रौद्र रस

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

34. “से ” विभक्ति निम्न में से किस कारक के लिए प्रयुक्त होता है?
(1) संप्रदान
(2) कर्म
(3) करण
(4) कर्त्ता

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

35. ‘उसने नहाकर भोजन किया’ – इस वाक्य में नहाकर निम्नलिखित में से किस क्रिया का उदाहरण है?
(1) द्विकर्मक क्रिया
(2) प्रेरणार्थक क्रिया
(3) पूर्वकालिक क्रिया
(4) संयुक्त क्रिया

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

36. सूफी संतों की शैली है?
(1) गजल
(2) मसनवी
(3) तर्जुमा
(4) मर्सिया

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

37. ‘गुड़िया भीतर गुड़िया’ के रचनाकार है?
(1) प्रभा खेतान
(2) मैत्रेयी पुष्पा
(3) उषा प्रियंवदा
(4) कृष्णा सोबती

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

38. ‘सौ अजान एक सुजान’ के रचनाकार का नाम है?
(1) बालमुकुंद गुप्त
(2) बालकृष्ण भट्ट
(3) सरदार पूर्ण सिंह
(4) बद्रीनारायण चौधरी

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

39. गोस्वामी तुलसीदास का निधन वाराणसी के किस घाट पर हुआ?
(1) राम घाट
(2) अस्सी घाट
(3) मणिकर्णिका घाट
(4) दशाश्वमेध घाट

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

40. ‘भक्तमाल’ के रचनाकार हैं।
(1) विष्णुदास
(2) केशवदास
(3) सुंदरदास
(4) नाभादास

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

41. कौन सा वाक्य शुद्ध हैं?
(1) गलियों को चौड़ा करना।
(2) परशुराम के क्रोध आदमी ने क्षत्रियों को जला दिया।
(3) वृक्षों पर कोयल कूक रही है।
(4) खेतों में लंबे-लंबे घास उग आए।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

42. विद्यार्थी में कौन सी संधि है?
(1) गुण संधि
(2) वृद्धि संधि
(3) यण संधि
(4) दीर्घ संधि

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

43. ‘कानन’ का पर्यायवाची शब्द है?
(1) वन
(2) विहिप
(3) इनमें से कोई नहीं
(4) पुष्प

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

44. ‘वाक्य विग्रह’ का अर्थ है?
(1) वाक्य खंडो को अलग-अलग करके उनका संबंध बताना।
(2) वाक्य रचना करना।
(3) संधि और समास बताना।
(4) शब्दों को जोड़ना।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

45. बिनु पग चलै सुनै बिनु काना,
कर बिनु कर्म करै विधि नाना।
इन पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है।
(1) असंगति अलंकार
(2) विशेषोक्ति अलंकार
(3) दृष्टांत अलंकार
(4) विभावना अलंकार

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

46. निम्नलिखित में वाचन शिक्षण की विधि नहीं है?
(1) व्याख्या विधि
(2) अनुध्वनि विधि
(3) समवेत पाठ विधि
(4) ध्वनि साम्य विधि

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

47. निम्नलिखित में अभिवृत्यात्मक उद्देश्य है?
(1) धैर्यपूर्वक सुनना
(2) साहित्य का रसास्वादन करना
(3) भाषा और साहित्य में रुचि
(4) स्वानुभूत विचारों व भावों को अभिव्यक्त करना

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

48. हिंदी साहित्य इतिहास के संबंध में ‘मॉडर्न लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ किसने लिखी है।
(1) गार्सा द तासी
(2) सुमित कुमार चटर्जी
(3) धीरेंद्र वर्मा
(4) जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

49. ‘विरहनी बावरी सी भई
ऊंची चढ़ि अपने भवन में टेरत हाय दई
ले अंचरा मुख अंसुवन पोंछत उघरे गात सही ‘ – किसकी पंक्ति है?
(1) झीमा चारणी
(2) मीराबाई
(3) दयाबाई
(4) सहजोबाई

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

50. हिंदी का पहला पत्र है
(1) बनारस अखबार
(2) इतिहास तिमिरनाशक
(3) हरिश्चंद्र मैगजीन
(4) उदंत मार्तंड

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

51. सुई का तत्सम रूप है
(1) सलाई
(2) सुची
(3) सूची
(4) सुज्जा

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

52. परिसीमन का विलोम है?
(1) असीमन
(2) निरसीमन
(3) ससीमन
(4) ससीम

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

53. ‘धूसर’ शब्द का पर्याय है
(1) गर्दभ
(2) मेघ
(3) अजा
(4) अश्व

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

54. ‘भूतों अर्थात जीवो द्वारा होने वाला (दुख) – वाक्य के लिए एक शब्द बताइए।
(1) आधिदैहिक
(2) आधिभौतिक
(3) आत्मघाती
(4) आधिदैविक

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

55. ‘ऊंट की चोरी निहुरे निहुरे’ का अर्थ है
(1) उदंड व्यक्ति की दुष्टता
(2) बड़े काम छिपकर नहीं किए जा सकते
(3) किसी की वस्तु किसी दूसरे को देना
(4) किसी की वस्तु किसी दूसरे को देना

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 56 से 60 तक का सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए।

धर्म पालन करने के मार्ग में सबसे अधिक बाधा चित्त की चंचलता, उद्देश्य की अस्थिरता और मन की निर्बलता से पड़ती है। मनुष्य के कर्त्तव्य मार्ग में एक ओर तो आत्मा के बुरे-भले कामों का ज्ञान दूसरी ओर आलस्य और स्वार्थपरता रहती है। बस मनुष्य इन्हीं दोनों के बीच में पड़ा रहा है। अंत में यदि उसका मन पक्का हुआ, तो वह आत्मा की आज्ञा मानकर अपना धर्म पालन करता है, पर उसका मन दुविधा में पड़ा रहा है, तो स्वार्थपरता उसे निश्चित ही धरेगी और उसका चरित्र घृणा के योग्य हो जायेगा।
इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि आत्मा जिस बात को करने की प्रवृत्ति दे, उसे बिना स्वार्थ सोचें, झटपट कर डालना चाहिए। इस संसार में जितने बड़े-बाड़े लोग हुए हैं सभी ने अपने कर्तव्य को सबसे श्रेष्ठ माना है, क्योंकि जितने कर्म उन्होंने किए उन सबने अपने कर्तव्य पर ध्यान देकर न्याय का बर्ताव क्रिया। जिन जातियों में यह गुण पाया जाता है। वे ही संसार में उन्नति करती हैं और संसार में उनका नाम आदर से लिया जाता है। जो लोग स्वार्थी होकर अपने कर्तव्य पर ध्यान नहीं देते, वे संसार में लज्जित होते हैं और सब लोग उनसे घृणा करते हैं।

56. धर्म पालन करने में बाधा डालने वाली प्रवृत्तियां कौन सी है
(1) आलस्य की अधिकता
(2) धर्म का ज्ञान ना होना
(3) जानकारी की कमी
(4) कमजोर मन उद्देश्य का निश्चित ना होना तथा चंचल मनोवृति का होना

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

57. संसार के बड़े-बड़े लोगों ने सबसे श्रेष्ठ माना है
(1) परोपकार को
(2) सदाचार को
(3) अपने कर्तव्य को
(4) उत्तम चरित्र को

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

58. ‘निर्बलता’ शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय का सही विकल्प है ?
(1) निर + बलत + आ
(2) निर + बल + ता
(3) निर + बल + अता
(4) निर् + बल + ता

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

59. कायर की भाववाचक संज्ञा है?
(1) कायरपन
(2) कायरतत्व
(3) कायरता
(4) अकायरता

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

60. ‘अपना मतलब निकालने वाला’ के लिए उचित शब्द है?
(1) स्वार्थपरक
(2) स्वार्थपरता
(3) कुटिल
(4) स्वार्थी

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

पढ़ें – UPTET 2022 Paper 2 Exam Answer Key 23 January 2022 – CDP

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.