UP PCS Prelims General Studies Paper I Solved Exam Paper – 2017

उत्तर प्रदेश पी सी एस (UP PCS) Pre एग्जाम पेपर 1 – 2017

24 सितम्बर 2017 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. प्रारंभिक परीक्षा (Uttar Pradesh PCS preliminary examination) – 2017 का सामान्य अध्ययन (General Studies) – प्रथम प्रश्न (first exam paper) पत्र उत्तर कुंजी (Answer key) सहित।

विषय : सामान्य अध्ययन – प्रथम (General Studies-I)
परीक्षा तिथि : 24 सितम्बर 2017
समय : 2 घण्टे (प्रातः 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक)
पूर्णांक : 200
कुल प्रश्न : 150
इस परीक्षा का द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies-2) यहाँ उपलब्ध है

UP PCS Prelims Solved Exam Paper – 2017

सामान्य अध्ययन – I

1. भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी ‘स्वदेश दर्शन योजना’ मे निम्नलिखित मे से किस पर्यटक चक्र का विकास सम्मिलित नही है ?
(A) विरासत चक्र
(B) सूफी चक्र
(C) रामायण चक्र
(D) तटीय चक्र

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

2. 1 अप्रैल 2017 से प्रभावी उत्तर प्रदेश में अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी निश्चित की गई है:
(A) ₹ 7000 प्रति माह
(B) ₹ 7400 प्रति माह
(C) ₹ 7800 प्रति माह
(D) ₹ 8200 प्रति माह

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

3. निम्नलिखित मे से कौन एक राज्य आर्थिक दृष्टि से सबसे ऊपर किन्तु लिंगानुपात क आधार पर सबसे नीचे है

(A) मध्य प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) पश्चिम बंगाल
(D) हरियाणा

Show Answer

ANSWER – D

Hide Answer

4. नेशनल फैमिली सर्वे हेल्थ 3 के अनुसार भारत में स्वस्थ देखभाल क मुख्य स्रोत चिकित्सा का निजी क्षे़त्र है
(A) शहरी क्षेत्र के 50% कुटुम्बों का
(B) शहरी क्षेत्र के 60% कुटुम्बों का
(C) शहरी क्षेत्र के 70% कुटुम्बों का
(D) शहरी क्षेत्र के 80% कुटुम्बों का

Show Answer

ANSWER – C

Hide Answer

5. ‘ऊर्जा गंगा’ परियोजना के लिए निम्नलिखित मे से कौन से कथन सही है ?
(1) यह गैस पाइप लाइन परियोजना है।
(2) इसे अक्टूबर 2016 मे प्रारम्भ किया गया।
(3) यह ईरान से भारत तक फैली है।

सही उतर नीचे लिखे कूट से चुनिए
कूट:
(A) केवल 1 तथा 3 सही है।
(B) केवल 1 तथा 2 सही है।
(C) केवल 1 तथा 3 सही है।
(D) सभी 1, 2 तथा 3 सही है।

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

6. सूची-I को सूची-II से सुमिलेखित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उतर चुनिए:
 सूची-I (उद्योग)         सूची-II (केन्द्र)
a. खेल का सामान         1. मुरादाबाद
b. दियासिलाई             2. सहारनपुर
c. पीतल का सामान      3. मेरठ
d. लकड़ी पर नक्काशी  4. बरेली
कूट:
.      a  b  c  d
(A) 2  4  1  3
(B) 3  4  1  2
(C) 1  2  3  4
(D) 3  4  2  1

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

7. निम्नलिखित में से किस वर्ष मे संयुक्त राष्ट्र संघ ने ‘परम गरीबी’ की परिभाषा अंगीकृत की थी ?
(A) 1994
(B) 1995
(C) 1996
(D) 1997

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

8. निम्नलिखित में से कौन एक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा ‘ग्लोबल जेन्डर गैप इंडेक्स’ (वैश्विक लिंग सूचकांक) के आकलन हेतु प्राचल के रूप प्रयुक्त नहीं होता है
(A) स्वास्थ्य
(B) शिक्षा
(C) आर्थिक स्थिति
(D) आराम

Show Answer

ANSWER – D

Hide Answer

9. यूनेस्को के तत्वाधान में सामाजिक विकास पर प्रथम शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया था ?
(A) लन्दन
(B) न्यूयाॅर्क
(C) पेरिस
(D) कोपेनहेगेन

Show Answer

ANSWER – D

Hide Answer

10. निम्नलिखित में से समन्वित बाल विकास सेवा (आई.सी.डी.एस.) योजना के अन्तर्गत कौन सी सेवा नहीं प्रदान होती है ?
(A) पूरक आहार
(B) रोग प्रतिरक्षण
(B) बच्चो को निशुल्क पुस्तक एव विद्यालय पोशाक का वितरण
(C) 3-6 वर्ष की आयु के बच्चो को स्वास्थ एव पोषण शिक्षा

Show Answer

ANSWER – C

Hide Answer

11. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है ?
.     योजना                                     उद्देश्य
(A) उदय (यू.डी.ए.वाई)                   – विद्युत वितरण करने वाली कम्पनियो का वित्त पोषण
(B) ह्रदय (एच.आर.आई.डी.ए.वाई.) – विरासत वाले शहरों का संरक्षण एंव पुनर्जीवन
(C) अमृत (ए.एम.आर.यू.टी)            – शहरों में मूलभूत संरचना सुधार
(D) स्वच्छ भारत मिशन                    – शुद्ध पेय जल

Show Answer

ANSWER – D

Hide Answer

12. आर्थिक सर्वेक्षण 2015-16 के अनुसार निम्नलिखित में से किसे भारतीय अर्थव्यवस्था का चक्रव्यूह चुनौती माना गया है ?
(A) भारतीय अर्थव्यवस्था का समाज वाद से पूंजी वाद की और जाना
(B) भारतीय अर्थव्यवस्था का समाज वाद से निर्गमन सहित सिमित बाजारवाद की और जाना
(C) भारतीय अर्थव्यवस्था का समाज वाद से निर्गमन रहित बाजारवाद की और जाना
(D) भारतीय अर्थव्यवस्था का मिश्रित समाज वाद अर्थव्यवस्था से पूंजीवाद की और जाना

Show Answer

ANSWER – C

Hide Answer

13. निम्न योजनाओं पर विचार कीजिए तथा उन्हें आरम्भ होने के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
1. प्रधानमंत्री जन-धन योजना
2. डिजिटल जेन्डर एटलस फॉर एडवान्सिग गर्ल्स एजुकेशन इन इंडिया
3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
4. मुद्रा बैंक योजना
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
(A) 1, 2, 4 तथा 3
(B) 3, 2, 1 तथा 4
(C) 2, 1, 3 तथा 4
(D) 3, 1, 2 तथा 4

Show Answer

ANSWER – A

Hide Answer

14. निम्नलिखित देशों में किसने भारत तथा यू.एस.ए. के साथ जुलाई 2017 में मालाबार नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया था ?
(A) जापान
(B) दक्षिण कोरिया
(C) फ्रांस
(D) फिलीपींस

Show Answer

ANSWER – A

Hide Answer

15. ‘सतत विकास लक्ष्य’ 2017 के सूचकांक में भारत का कौन सा स्थान है ?
(A) 116 वाॅं
(B) 125 वाॅं
(C) 108 वाॅं
(D) 95 वाॅं

Show Answer

ANSWER – A

Hide Answer

16. देश के प्रथम सौर्य सूर्य ऊर्जा युक्त डिब्बों वाली डेमू ट्रेन को 14 जुलाई 2017 को लांच किया गया था :
(A) सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर
(B) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर
(C) सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर
(D) दिल्ली केंन्ट रेलवे स्टेशन पर

Show Answer

ANSWER – C

Hide Answer

17. निम्नलिखित में से किस भारतीय को ‘फ्यूचर’ वर्ग में 2017 का डैन डेविड पुरस्कार दिया गया था ?
(A) द्रोणमराजू के. राव
(B) विमान बागची
(C) सी. एन.आर.राव.
(D) श्रीनिवास कुलकर्णी

Show Answer

ANSWER – D

Hide Answer

18. निम्नलिखित में से कौनसा देश फीफा कन्फेडरेशन्स कप 2017 का विजयी देश था ?
(A) चीली
(B) जर्मनी
(C) मैक्सिको
(D) पुतर्गाल

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

19. जी 20 शिखर सम्मेलन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 12 वाँ जी 20 शिखर सम्मेलन जर्मनी में सम्पन्न हुआ था।
2. 13 वाँ जी 20 शिखर सम्मेलन चीन में संपन्न होगा।
3. 14 वाँ जी 20 शिखर सम्मेलन जापान में सम्पन्न होगा
उपर्युक्त में से कौनसे कथन सही है ?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) केवल 1, 2 और 3

Show Answer

ANSWER – B

Hide Answer

20. महिला एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मिताली राज के प्रदर्शन के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सबसे पहले 6000 रान बनाने का श्रेय उन्हें जाता है।
2. उन्होंने अपने प्रथम मैच में शतक बनाया होगा।
3. लगातार 7 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है।
4. सर्वाधिक शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है।
उपर्युक्त में से कथन सही है :
(A) केवल 1, 2 तथा 3
(B) केवल 1, 3 तथा 4
(C) केवल 1, 2 तथा 4
(D) केवल 3 तथा 4

Show Answer

ANSWER – A

Hide Answer