uttaraakhand antariksh upayog job hindi

उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र में वाक इन इन्टरव्यू

उत्तराखण्ड अन्तरिक्ष उपयोग केन्द्र (Uttarakhand Space Application Center), देहरादून में संचालित सेरीकल्चर परियोजना के अन्तर्गत अनुबन्ध के आधार पर जूनियर प्रोजेक्ट फैलो की आवश्यकता है।

इस हेतु ऐसे अभ्यार्थी जो निम्नानुसार वर्णित योग्यता रखते हों वे अपने आवेदन पत्र, जो निदेशक उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र, देहरादून को सम्बोधित हों, के साथ अपने मूल अभिलेखों, अन्य प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ दिनांक 19-07-2017 को पूर्वाह्न 10:30 बजे वाक-इन-इन्टरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं:-

क्रं. सं. पद/संख्या योग्यता नियत मानदेय
1 जूनियर प्रोजेक्ट फैलो (01) अनिवार्य– प्रथम श्रेणी- एम.एस.सी. (60 प्रतिशत से अधिक) इन आर.एस. एण्ड जी.आई.एस./जियोइन्फार्मेटिक्स/लाइफ साइंस
अधिमानी – पी.जी. डिग्री/डिप्लोमा इन आर.एस. एण्ड जी.आई.एस. एवं सम्बन्धित सॉफ्टवेयर का ज्ञान
रू० 16000/- + 20 % HRA प्रतिमाह

 

अन्य शर्त

  1. आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपने समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।
  2. उक्त पूर्वतः अस्थायी पद परियोजना अवधि हेतु अनुबन्ध के आधार पर हैं। मूल नियुक्ति 6 माह की अवधि हेतु की जाएगी। परियोजना की आवश्यकता एवं मानवशक्ति के संतोषजनक कार्य के उपरान्त अनुबन्ध अवधि बढ़ाई जा सकती है। वर्णित परियोजना मानवशक्ति का मूल्यांकन निदेशक, यू-सैक द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा और कार्य संतोषजनक पाए जाने पर ही नियुक्ति अवधि केन्द्र निदेशक के अनुमोदन से बढ़ायी जाएगी। कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर केन्द्र को उनका अनुबन्ध कभी भी समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित होगा। परियोजना की निर्धारित अवधि के पूर्ण होने के उपरान्त उक्त पद स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे।
  3. साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु कोई टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।
  4. जूनियर प्रोजेक्ट फैलो हेतु अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है।
  5. चयनित अभ्यार्थी को परियोजना कार्यों हेतु फील्ड-विजिट/टूर पर आवश्यकतानुसार भेजा जाएगा। जिस हेतु उन्हें नियमानुसार यात्रा भत्ता देय होगा।
  6. उक्त परियोजनाओं के अन्तर्गत आबद्धित किसी अभ्यर्थी को उत्तराखण्ड अन्तरिक्ष उपयोग केन्द्र में किसी पद पर संविलियन/नियमतीकरण की कोई सम्भावना नहीं है।
  7. रिक्ति को न भरने का अधिकार केन्द्र के पास सुरक्षित हैं।
  8. समस्त प्रकरणों पर निदेशक, यू-सैक का निर्णय अन्तिम एवं बाध्यकारी होगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति

यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है – http://www.u-sac.in/?page_id=22

विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – www.u-sac.in

उपरोक्त जानकारी विभाग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या (04/2017) पर आधारित है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.