उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 : उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 (Uttarakhand Home Guard) के बारे में आप को पूर्ण जनकरी यहाँ मिलेगी। उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती के तहत 1111 पदों पर भर्ती की घोषणा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 6 दिसंबर 2018 को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर की थी।
वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में 6,411 होमगार्ड राज्य भर में सेवाएं दे रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्य गठन 9 नवम्बर 2000 के दौरान उत्तराखंड में होमगार्ड की संख्या 17 फीसद थी, जो अब 95 फीसद हो गई है। वर्तमान जरूरत के हिसाब से होमगार्ड की संख्या 10000 करने की योजना है। यानि कि 3590 होमगार्ड की नई भर्ती की जरूरत है। परन्तु अभी सिर्फ 1111 पदों पर पुरुष और महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की गयी है।
Table of Contents
Uttarakhand Home Guard 2019 Latest News
Published on 1 August 2019
Published on 1 August 2019
Source : AmarUjala News Paper / Date : 15 March 2019
Source : AmarUjala News Paper / Date : 14 March 2019
Source : Hindustan News Paper / Date : 13 March 2019
होम गार्ड क्या है ? – होम गार्ड एक भारतीय अर्धसैनिक बल का दल है। यह एक स्वैच्छिक बल होता है, जिसे भारतीय पुलिस के समक्ष सहायक के रूप में सौंपा गया है।
डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव के अनुसार, उत्तराखंड राज्य में करीब 3500 होमगार्ड की भर्ती की आवश्यकता है। खासकर महिला होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती किये जाने की आवश्यकता है।
एडीजी होमगार्ड राम सिंह मीना के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार को होम गार्ड भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। परन्तु कुछ कारणों से इसकी मंजूरी अटकी हुई है। अनुमति मिलते ही उत्तराखंड में होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
- शारीरिक मानक परीक्षण (PET, PMT)
- लिखित परीक्षा (100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा)
- चिकित्स्क जाँच
- दस्तावेज सत्यापन
- मेरिट लिस्ट
उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 के लिए पात्रता
शैक्षणिक पात्रता
होम गार्ड के लिए उम्मीदवार का 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा
पुरुष उम्मीदवार के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तथा महिला उम्मीदवार के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विभाग द्वारा उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 की आधिकारिक विज्ञप्ति अभी जारी नहीं की गयी है, लेकिन जल्द ही इसके जारी होने की सम्भावना है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद ही स्पष्ट पात्रता की जानकारी प्राप्त होगी।
उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 से जुड़े पराने एग्जाम पेपर के लिए | यहाँ क्लिक करें |
उत्तराखंड होम गार्ड भर्ती 2019 की नयी जानकारी एवं खबर प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को रोजाना चेक करते रहें, भर्ती से जुडी कोई भी नयी जानकरी प्राप्त होते ही आपको हमारी वेबसाइट पर प्राप्त होगी।