उत्तराखंड के सभी राज्यपालों का नाम व उनका संक्षिप्त विवरण

उत्तराखंड के सभी राज्यपालों का नाम व उनका संक्षिप्त विवरण

उत्तराखंड के सभी राज्यपालों का नाम व उनका संक्षिप्त विवरण – उत्तराखंड राज्य गठन 09 नवंबर 2000 से अब तक राज्य में 7 राज्यपालों ने कार्यभार संभाला है। उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल श्री सुरजीत सिंह बरनाला (SARDAR SURJIT SINGH BARNALA) थे। उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) हैं। जिन्होंने 26 अगस्त 2018 से उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला हुआ है।

राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पांच वर्ष के लिए की जाती है। राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होता है और केंद्र में राष्ट्रपति की तरह राज्यों में कार्यपालिका की शक्ति उसके अंदर निहित होती है।

अनुच्छेद 156(1) में यह भी व्यवस्था है कि राज्यपाल तब तक अपने पद पर बना रह सकता है, जब तक कि राष्ट्रपति की इच्छा हो। इस तरह राष्ट्रपति राज्यपाल को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर सकता है।

उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से वर्तमान तक रहे राज्यपालों की सूची

श्री सुरजीत सिंह बरनाला (SARDAR SURJIT SINGH BARNALA)

श्री सुरजीत सिंह बरनाला
  • उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल।
  • 09 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।
  • 03 जनवरी 2007 से 02 नवंबर 2011 तक आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बने रहे।
  • 14 जनवरी 2017 को चंडीगढ़ में देहांत हो गया।

श्री सुदर्शन अग्रवाल (SHRI SUDARSHAN AGARWAL)

श्री सुदर्शन अग्रवाल
  • उत्तराखंड के द्वितीय राज्यपाल।
  • 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

 

श्री बी.एल. जोशी (SHRI B. L. JOSHI)

श्री बी.एल. जोशी
  • उत्तराखंड के तीसरे राज्यपाल।
  • 29 अक्टूबर 2007 से 05 अगस्त 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

 

श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा (MARGARET ALVA)

श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा
  • उत्तराखंड के चौथे राज्यपाल।
  • उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल।
  • 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

डॉ अजीज कुरैशी ( AZIZ QURESHI)

डॉ अजीज कुरैशी
  • उत्तराखंड के पांचवे राज्यपाल।
  • 15 मई 2012 से 07 जनवरी 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

 

डा0 कृष्णकांत पॉल ( K. K. PAUL)

डा0 कृष्णकांत पॉल
  • उत्तराखंड के छठवें राज्यपाल।
  • उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण करने से पहले मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड और मणिपुर के राज्यपाल पद पर भी विभिन्न अवधि के लिए सेवायें दी।
  • 07 जनवरी 2015 से 08 जुलाई 2018 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला है।

बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)

बेबी रानी मौर्या
बेबी रानी मौर्या
  • उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल।
  • मारग्रेट अल्वा के बाद उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल।
  • 18 वर्ष से नव चेतना जागृति संस्था के माध्यम से दलित एवं पिछड़ी महिला के लिए कार्य किया।
  • सामाजिक कार्यों के लिए 1996 में समाज रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 1997 में उत्तर प्रदेश समाज रत्न सम्मानित किया गया।
  • 1998 में नारी रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 26 अगस्त 2018 से 09 सितंबर 2021 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( Retired Lt Gen Gurmeet Singh )

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( Retired Lt Gen Gurmeet Singh )
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( Retired Lt Gen Gurmeet Singh )
Image Credit : The Economic Times
  • उत्तराखंड की वर्तमान राज्यपाल।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना के उप-प्रमुख के पद से फरवरी 2016 में रिटायर हुए थे।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सेना में सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

पढ़ें भारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची