उत्तरकाशी (अंग्रेजी में : Uttarkashi) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 8,016 वर्ग किमी है। उत्तरकाशी जिले की स्थापना 24 फरवरी, 1960 को हुई। काशी अर्थात वाराणसी की ही भाँति और उत्तर का काशी यानि कि उत्तरकाशी भी गंगा (भागीरथी) नदी के तट पर स्थित है।

- उत्तरकाशी का पुराना नाम – बाड़ाहाट
- उत्तरकाशी का उपनाम – उत्तर का काशी
- उत्तरकाशी का मुख्यालय – उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी कब अस्तित्व में आया – 24 फरवरी, 1960
- उत्तरकाशी का कुल क्षेत्रफल– 8,016 वर्ग किमी
- उत्तरकाशी की कुल जनसंख्या – 3,30,090
- उत्तरकाशी जिले की साक्षरता दर – 75.81 %
- उत्तरकाशी में कुल तहसील – 6 (भटवाड़ी, डुंडा, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट)
- उत्तरकाशी में ब्लॉक (विकासखंड) – 6 (भटवाड़ी, डुंडा, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़, नौगाव)
- उत्तरकाशी के प्रसिद्ध मन्दिर -गंगोत्र, यमुनोत्री, विश्वनाथ मंदिर, शक्ति पीठ, कुटेटी देवी, रेनुका देवी, भैरव देवता का मन्दिर, शनि मंदिर, पोखू देवता, कर्णदेवता, दुर्योधन मंदिर, कपिलमुनि आश्रम, चौरंगीखाल मंदिर
- उत्तरकाशी के प्रसिद्ध मेले – माघ मेला, बिस्सू मेला, कन्डक मेला, खरसाली मेला
- उत्तरकाशी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – दयारा बुग्याल, गंगनानी, हर्षिल, यमुनोत्री, गौमुख, तपोवन, गंगोत्री, हर की दून, गोविन्द वन्यजीव विहार, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान, लंका, भैरो घाटी
- उत्तरकाशी के ताल – डोडीताल(षष्टकोणीयताल), नचिकेता ताल, काणाताल, बंयाताल (उबलता ताल), लामाताल, देवासाड़ीताल, रोहीसाड़ाताल
- उत्तरकाशी की जल विद्धुत परियोजनायें – मनेरीभाली फेज -1, फेज -2, धरासू पॉवर स्टेशन, लोहारीनाग पाला
- उत्तरकाशी के ग्लेशियर – गंगोत्री ग्लेशियर, यमुनोत्री ग्लेशियर, डोरियानि ग्लेशियर, बंदरपूंछ ग्लेशियर
- उत्तरकाशी के कुण्ड – देवकुण्ड, गंगनानी, सूर्यकुण्ड (यमुनोत्री)
- उत्तरकाशी के दर्रे – मुलिंगला, थांगला, कालिंदी, श्रंगकंठ, नेलंग, सागचोकला
- उत्तरकाशी के पर्वत – भागीरथी, श्रंगकंठ, गंगोत्री, यमुनोत्री, बन्दरपूंछ
- उत्तरकाशी के बुग्याल – दयारा बुग्याल, हरकीदून, तपोवन, पंवाली कांठा
- उत्तरकाशी की गुफायें – प्रकटेश्वर गुफा
- उत्तरकाशी की सीमा रेखा – पूर्व में चमोली व रुद्रप्रयाग, पश्चिम में देहरादून, उत्तर में हिमाचल व चीन, दक्षिण में टिहरी
- उत्तरकाशी के राष्ट्रीय उद्यान – गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान व गोविंदा वन्यजीव विहार
- उत्तरकाशी के राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 134 (पुराना नंबर NH-94 (ऋषिकेश-यमुनोत्री)), NH 34 (पुराना नंबर NH-108 (उत्तरकाशी-यमुनोत्री))
- उत्तरकाशी की हवाई पट्टी – चिन्यालीसौड़
- उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र – 3 (गंगोत्री, यमुनोत्री , पुरोला(अनुसूचित जाति))
- उत्तरकाशी की लोकसभा सीट – टिहरी लोकसभा सीट के अंतर्गत
- उत्तरकाशी की नदियां – भागीरथी, यमुना, टौस, इन्द्रावती
Source : uttarkashi.nic.in
क्लिक करें Uttarakhand GK Notes पढ़ने के लिए |
Sir your site is very important site for knowledge
Very important for upcoming exam
indrakeel pravat also add in pravat of uttarkashi
बहुत बहुत धन्यवाद ये ज्ञान सब तक पहुंचाने के लिए
Beautiful