भारत के बंदरगाह

भारत के बंदरगाह

  • बंदरगाह देश के व्यापार की नीव होते हैं। यहीं से देश में आयात तथा निर्यात किया जाता है।
  • भारत में 13 बड़े एवं 200 छोटे बंदरगाह है।
  • प्राचीन काल में सातवाहन एवं चोलों के समय समुद्री व्यापार चरम पर था।
  • आधुनिक काल में 1856 में “ब्रिटिश इण्डिया स्टीम कम्पनी” की स्थापना के साथ भारत में जहाजरानी परिवहन की शुरुआत हुयी।
  • 13 बड़े बंदरगाहों में से सर्वाधिक 3 तमिलनाडु में है।
  • 200 छोटे बंदरगाहों में से सर्वाधिक 53 महाराष्ट्र में है।
  • भारत देश की कुल तट रेखा 7516 कि०मी० लम्बी है। यह तट रेखा देश के 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को स्पर्श करती है। जिनका विवरण निम्नवत है-

गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, दमन दीव, पोंडीचेरी, लक्ष्यद्वीप, अण्डमान निकोबार।

  • 13 प्रमुख बंदरगाहों में से 6 पश्चिमी तट पर और 6 पूर्वी तट पर स्थित है। एक प्रमुख बंदरगाह अण्डमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर पर है।

भारत देश के 13 प्रमुख बंदरगाह

क्र० सं०बंदरगाह का नामपूर्वी/पश्चिमी तटराज्य का नामकृत्रिम/प्राकृतिकबंदरगाह से सम्बन्धित प्रमुख बाते
1काण्डलापश्चिमी तटगुजरातप्राकृतिक1. कच्छ की खाड़ी में स्थित है।
2. ये बंदरगाह मुख्यतः आयात के लिए ही प्रयोग किया जाता है।
3. यहां प्रमुख आयात सामग्री है- पेट्रोलियम एवं उर्वरक।
2मुम्बईपश्चिमी तटमहाराष्ट्रप्राकृतिक1. भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है।
2. सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है।
3न्हावाशेवापश्चिमी तटमहाराष्ट्रकृत्रिम1. इसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह भी कहा जाता है।
2. मुम्बई बंदरगाह का सहायक बंदरगाह है।
3. सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है।
4मर्मुगावपश्चिमी तटगोवाप्राकृतिक1. जुवारी नदी के मुहाने पर स्थित है।
2. गोवा से प्राप्त होने वाला लौह अयस्क यहीं से ईरान को निर्यात किया जाता है।
5न्यू मंगलोरपश्चिमी तटकर्नाटकप्राकृतिक1. कुंद्रेमुख का लौह अयस्क यहीं से निर्यात किया जाता है।
6कोचीनपश्चिमी तटकेरलप्राकृतिक
7तूतीकोरिनपूर्वी तटतमिलनाडुप्राकृतिक1. मन्नार की खाड़ी पर स्थित है।
2. यह एक छिछला बंदरगाह है अतः बड़े जहाज मुख्य तट से कुछ कि0मी0 पहले ही रूक जाते है तथा सामग्री को छोटे जहाजों से लाया-लेजाया जाता है।
3. यहां पर मत्स्य उद्योग अधिक होने के कारण इसे मत्स्य पत्तन भी कहते हैं।
8चेन्नईपूर्वी तटतमिलनाडुकृत्रिम1. देश का सबसे पुराना बंदरगाह है।
9एन्नोरपूर्वी तटतमिलनाडुकृत्रिम1. चेन्नई बंदरगाह का सहायक बंदरगाह है।
2. देश का प्रथम कम्प्यूटराइज्ड एवं निगमित बंदरगाह।
10विशाखापट्टनमपूर्वी तटआंध्र प्रदेशप्राकृतिक1. देश का सबसे गहरा बंदरगाह।
2. इस बंदरगाह के निकट “डॉलफिन नोज” नामक पहाड़ी होने के कारण ये तेज समुद्री हवाओं से सुरक्षित रहता है।
11पारादीपपूर्वी तटओड़िशाप्राकृतिक1. झारखण्ड और ओड़िशा का लोहा यही से जापान को निर्यात किया जाता है।
12कोलकाता-हल्दियापूर्वी तटपश्चिम बंगालप्राकृतिक1. कोलकाता बंदरगाह समुद्र तट पर नहीं है बल्कि हुगली नदी पर स्थित है।
2. हल्दिया इसका सहायक बंदरगाह है जोकि समुद्र तट पर स्थित है।
3. खिदिरपुर एवं डायमण्ड हार्बर इसके प्रमुख पोताश्रय हैं।
13पोर्ट ब्लेयरबंगाल की खाड़ीअण्डमान निकोबारप्राकृतिक

 

  • देश के 200 छोटे बंदरगाहों में से महत्वपूर्ण बंदरगाह एवं उनके राज्य की सूची निम्नवत है।
क्र० सं०बंदरगाह का नामराज्य
1माण्वीगुजरात
2ओखागुजरात
3द्वारकागुजरात
4पोरबंदरगुजरात
5भावनगरगुजरात
6रत्नागिरीमहाराष्ट्र
7कारवारकर्नाटक
8कासरगोड़केरल
9कनानूरकेरल
10कोझीगोड़केरल
11क्विलोनकेरल
12एलेप्पीकेरल
13टोण्डीतमिलनाडु
14नागपट्टनमतमिलनाडु
15कराइकलतमिलनाडु
16मछलीपट्टनमआंध्र प्रदेश
17एन्नौरआंध्र प्रदेश
18गोपालपुरओड़िशा

 

इसे भी पढ़ें — भारत में आंतरिक जल परिवहन

Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें
मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now

8 Comments

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.

*