Basanti bisht

उत्तराखंड करेंट अफेयर्स (21 जनवरी 2017 – 28 जनवरी 2017)

  1. उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया
    विस्तार :- इस वर्ष 89 लोगों को पद्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसमे से उत्तराखंड की जागर गायिका बसंती बिष्ट को पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। लोककला के क्षेत्र में पहली बार इस सम्मान के क्षेत्र में पहली बार इस सम्मान के मिलने से इस विधा के अन्य कलाकारों को भी ऊर्जा मिलेगी।
  1. दून के बहादुर बच्चे ‘सुमित ममगाई’ को मिला राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार।
    विस्तार:- देहरादून के सुमित ममगाई को अपने वीरता के प्रदर्शन के लिए, राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार उन्हें गुलदार के हमले से अपने चचेरे भाई रितेश की जान बचाने के लिए मिला। जिस कारण उन्हें 68वें गणतन्त्र दिवस के परेड में सामिल किया गया।