करेंट अफेयर्स (11 जून – 18 जून 2017)

6. वर्ष 2017 का मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (Man Booker International Prize for 2017) 14 जून 2017 को डेविड ग्रॉसमैन (इज़राइल) को प्रदान किया गया ।

विस्तार: इज़राइली लेखक डेविड ग्रॉसमैन (David Grossman) को उनके उपन्यास “ए हॉस वॉक्स इन्टू ए बार” (“A Horse Walks Into a Bar”) के लिए वर्ष 2017 का मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। ब्रिटेन के इस प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान के लिए उन्होंने पुरस्कार के लिए नामित पाँच अन्य लेखकों को पछाड़ा जिसमें उनके देश के लेखक एमोस ओज़ (Amos Oz) भी शामिल थे। इस उपन्यास में डोवलेह ग्रीनस्टीन (Dovaleh Greenstein) नामक एक असफल स्टैण्ड-अप कॉमेडियन तथा उसके अंतिम प्रदर्शन के बारे में उल्लेख किया गया है। ग्रॉसमैन इस पुरस्कार के तहत मिली 50,000 पाउण्ड की राशि को अपने उपन्यास की अनुवादक जेसिका कोहेन (Jessica Cohen) के साथ साझा करेंगे।

7. IIRDAI  ने सहारा लाइफ इंश्योरेंस का प्रबंधन संभाला

विस्तार: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस का प्रबंधन संभाल लिया है, यह बीमा क्षेत्र में इस तरह का पहला कदम है। प्रशासक शक्तियों और कर्तव्यों और लागू प्रावधानों के अनुसार कार्य करेगा। सहारा इंडिया लाइफ के मौजूदा बोर्ड के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव हैं. संजय अग्रवाल पूर्ण समय के निदेशक और सीईओ हैं।

8. उत्तर प्रदेश में अधिकतम (2.5 लाख)  बाल मजदूर – CRY रिपोर्ट ।

विस्तार:  चाइल्ड राईट एंड यू(CRY) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के 8 लाख से अधिक बच्चे बाल मजदूरी से जुड़े हैं. इनका एक बड़ा प्रतिशत, करीब 5 लाख बच्चे स्कूल में नहीं जाते है। इनमें से अधिकांश बच्चे परिवार आधारित रोजगार में हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 2,50,672 बाल मजदुर है, इसके पीछे बिहार 1,28,087 बच्चो के साथ और फिर महाराष्ट्र, जहाँ 82,847 बल मजदुर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन बच्चों को मजबूत आधार प्रदान करने के इरादे से निर्धारित एकीकृत बाल विकास सेवाओं(ICDS) की पहुंच,  काफी सीमित है क्योंकि यह इस आबादी के केवल 50% प्रतिशत तक जुडी है।

9. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पोखरियाल ने वाजपेयी पर ‘यूग पुरूष, भारत रत्न, अटल जी’ नामक पुस्तक का लेखन किया.’।

विस्तार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को आधिकारिक तौर पर ‘युग पुरूष, भारत रत्न, अटल जी’ नामक 450 पृष्ठों की पुस्तक  सौंपी है। हालांकि, किताब जल्द ही बाजार में सभी के लिए लॉन्च की जाएगी।

10. वैश्विक प्रेषित धन-प्राप्त करने वाली सूची में भारत शीर्ष पर ।

विस्तार: भारत ने सबसे अधिक प्रेषित धन-प्राप्त करने वाले राष्ट्र (remittance-receiving nations) की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और इस सूची में चीन को पीछे छोड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया भर में काम कर रहे भारतीयों ने 2016 में 62.7 बिलियन अमरीकी डॉलर घर भेजे थे। संयुक्त राष्ट्र के कृषि विकास अंतर्राष्ट्रीय फंड द्वारा ‘One Family at a Time’ के अध्ययन के अनुसार 200 मिलियन प्रवासियों ने विश्व स्तर पर अपने परिवारों को 2016 में 445 अरब डॉलर से अधिक धन-प्रेषित किया है. यह प्रेषित-धन पिछले एक दशक 2007 से 296 अरब से बढ़कर 2016 में 445 अरब डॉलर हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.